19 जनवरी 2022 राशिफल: आज इन 6 राशि वालों का भाग्यशाली रहेगा दिन, हर तरफ से मिलेंगे फायदे

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 19 जनवरी 2022 राशिफल का राशिफल बताएंगे। राशिफल की मदद से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हो सके। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज आपको किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, आप इसकी जानकारी अपनी राशि अनुसार जानिए…

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपकी फिजूलखर्ची बढ़ सकती है इसलिए आमदनी के अनुसार खर्चों पर कंट्रोल रखना होगा अन्यथा भविष्य में आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। आप अपनी संतान की संगति की तरफ थोड़ा ध्यान दीजिए, नहीं तो वह किसी गलत संगति में फंस सकते हैं। प्रेम जीवन जी रहे व्यक्तियों का आज का दिन ठीक रहेगा। आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। अगर आप कोई बड़ा निवेश करना चाहते हैं तो सोच-विचार जरूर करें। पैसों का उधार लेन-देन करने से बचना होगा अन्यथा नुकसान हो सकता है।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन काफी हद तक ठीक रहेगा। कार्य क्षेत्र में बदलाव करने की सोच रहे हैं, तो वह आपके लिए बेहतर रहने वाला है। उसके बाद आपकी बहुत सी समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। पिताजी की मदद से रुके हुए काम पूरे होंगे। सेहत पर ध्यान दीजिए। मौसम में परिवर्तन होने की वजह से स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई पर ध्यान देना होगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ सकती है। पति-पत्नी एक-दूसरे की भावनाओं को समझेंगे। आप अपने जीवनसाथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आया है। आप अपने कामकाज में लगातार सफलता हासिल करेंगे। किसी पुराने निवेश का भारी लाभ मिल सकता है। हर तरफ से फायदे ही फायदे मिलते हुए नजर आ रहे हैं। प्रेम संबंधित मामलों में आप भाग्यशाली साबित होंगे। बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह हो सकता है। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। बिगड़े हुए काम बनेंगे। आप अपने मनपसंद भोजन का आनंद ले सकते हैं। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। दोस्तों के साथ कहीं घूमने की योजना बन सकती है।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन सामान्य रूप से व्यतीत होगा। अगर आप किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जा रहे हैं, तो वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें क्योंकि दुर्घटना होने की आशंका नजर आ रही है। घरेलू जरूरतों के पीछे अधिक पैसा खर्च हो सकता है। जीवनसाथी की भावनाओं को समझने की कोशिश करें। आपको अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखना होगा अन्यथा कोई वाद-विवाद हो सकता है। जो व्यक्ति काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे थे, उनको अच्छी नौकरी मिलने की उम्मीद है। बच्चों की तरफ से खुशखबरी मिल सकती है, जिससे आपका मन हर्षित होगा।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन निश्चित रूप से फलदायक रहने वाला है। व्यापार में भारी धन लाभ मिलने की उम्मीद है। अगर आप कोई साझेदारी में व्यापार शुरू करना चाहते हैं तो आज का दिन ठीक नजर आ रहा है। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों का पूरा सपोर्ट मिलेगा। शेयर बाजार से जुड़े हुए व्यक्तियों को अच्छा मुनाफा मिल सकता है। दोस्तों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में मन मुताबिक रिजल्ट मिल सकता है। परिवार वालों के साथ हंसी-खुशी समय व्यतीत करेंगे। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज विद्यार्थियों का दिन बहुत ही उत्तम नजर आ रहा है। छात्र सफलता प्राप्ति के लिए आज पढ़ाई में जुटे नजर आएंगे। अगर आप किसी पुरानी बीमारी की वजह से परेशान चल रहे हैं, तो उससे छुटकारा मिल सकता है। आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। जीवनसाथी के साथ बेहतरीन पल व्यतीत करेंगे। व्यापार में तेजी आएगी। लाभदायक समझौते हाथ लग सकते हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। अगर आपने किसी को पैसा उधार दिया है, तो वह पैसा वापस मिल सकता है।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। प्राइवेट नौकरी करने वालों को पदोन्नति मिल सकती है। इसके साथ ही वेतन में वृद्धि होने की खुशखबरी मिलेगी। मन में किसी बात को लेकर उत्साह बना रहेगा। पारिवारिक माहौल खुशहाल रहेगा। माता-पिता की सेहत में सुधार आएगा। घर में मांगलिक कार्यक्रम के आयोजन पर चर्चा हो सकती है। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। जो व्यक्ति काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में भटक रहे थे, उनको अच्छी नौकरी मिलने की उम्मीद है। विवाह योग्य व्यक्तियों को अच्छे रिश्ते मिलेंगे।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन थोड़ा कठिन नजर आ रहा है। निजी जीवन में परेशानियां खड़ी हो सकती हैं। आप अपने जरूरी कामों पर ध्यान दीजिए। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखने होंगे। किसी मित्र की मदद से आपके रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। आप किसी को भी पैसा उधार मत दीजिए अन्यथा उधार दिया गया पैसा वापस लेने में कठिनाई होगी। विद्यार्थियों को कठिन विषयों पर अधिक ध्यान देना होगा। शिक्षकों का सहयोग मिल सकता है।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज मन में तरह-तरह के विचार उत्पन्न हो सकते हैं, जिसकी वजह से बेचैनी महसूस करेंगे। कामकाज में ध्यान केंद्रित करना काफी कठिन हो सकता है। घर के किसी सदस्य से कहासुनी होने की संभावना नजर आ रही है। आप अपने गुस्से और वाणी पर नियंत्रण रखें। अगर आप किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जा रहे हैं, तो उस दौरान वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें। कुछ रुके हुए काम पिताजी की सहायता से पूरे हो सकते हैं। जीवनसाथी के साथ आज संबंध मधुर रहेंगे और संतान पक्ष की तरफ से आज कोई ऐसा शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है, जो आपकी मान-सम्मान में वृद्धि कराएगा।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन मध्यम रूप से रहने वाला है। आप जिस कार्य में हाथ डालेंगे, उसमें सफलता मिलने के योग नजर आ रहे हैं। आप अपने मन मुताबिक सभी कामों को अंजाम देंगे। जीवनसाथी से कोई खुशखबरी मिल सकती है। भविष्य के लिए नई योजनाएं बना सकते हैं, जो आगे चलकर आपके लिए फायदेमंद साबित होंगी। बच्चों की तरफ से टेंशन दूर होगी। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा में मन मुताबिक रिजल्ट मिल सकता है। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। कमाई के जरिए बढ़ेंगे।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपके मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। घर के छोटे बच्चों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। जीवनसाथी से कोई बढ़िया गिफ्ट मिल सकता है, जिससे आपके रिश्ते में मजबूती आएगी। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। कोई महत्वपूर्ण काम अचानक पूरा हो सकता है। जरूरी कामों में निर्णय लेने में सक्षम रहेंगे। आप अपनी बुद्धिमानी से कठिन से कठिन कार्य आसानी से पूरे कर सकते हैं। अगर कोर्ट कचहरी से जुड़ा हुआ कोई मामला चल रहा है, तो फैसला आपके पक्ष में आएगा।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपको अपनी फिजूलखर्ची पर लगाम रखना होगा। आमदनी से अधिक खर्च होने के कारण आप काफी परेशान रहेंगे। विद्यार्थियों को पढ़ाई पर ध्यान देने की आवश्यकता है। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। कोई भी बड़ा निवेश करने से पहले सोच-विचार जरूर करें। परिवार वालों का पूरा सहयोग मिलेगा। माता जी की सेहत में सुधार आ सकता है। प्राइवेट नौकरी करने वालों को पदोन्नति मिलने की उम्मीद है। सरकारी कामकाज पूरे करने में थोड़ी अधिक मेहनत करनी पड़ेगी।