19 मार्च 2022 राशिफल: इन 5 राशि वालों की दु:ख परेशानियां होंगी दूर, अचानक मिल सकता है बड़ा लाभ

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 19 मार्च 2022 राशिफल का राशिफल बताएंगे। राशिफल की मदद से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हो सके। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज आपको किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, आप इसकी जानकारी अपनी राशि अनुसार जानिए…

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन काफी उत्तम नजर आ रहा है। आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। रिश्तो में यदि कुछ कड़वाहट चल रही थी, तो उसमें सुधार हो सकता है। पति-पत्नी एक दूसरे की भावनाओं को समझेंगे। जरूरत पड़ने पर परिवार के सभी सदस्य आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। घर की आर्थिक स्थिति मजबूत बनाने में आपकी भूमिका अहम रहने वाली है। कार्यक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। किसी पुराने निवेश का अच्छा फायदा मिलता हुआ नजर आ रहा है। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिल सकता है।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन खास रहेगा। अचानक बड़ी मात्रा में धन लाभ मिलने की उम्मीद है। व्यापार में चल रही परेशानियों का समाधान हो सकता है। आपको अपनी मेहनत का उम्मीद से अधिक फल मिलेगा। दोस्तों के साथ मौज-मस्ती भरा समय व्यतीत करेंगे। अगर आप कोई बड़ा निवेश करना चाहते हैं, तो उससे पहले सोच विचार करने की आवश्यकता है। जल्दीबाजी में कोई भी फैसला लेना उचित नहीं है। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। विवाह योग्य व्यक्तियों को अच्छे रिश्ते मिलेंगे। बच्चों की तरफ से टेंशन दूर होगी। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में मन मुताबिक रिजल्ट मिलने की उम्मीद प्रबल है। आप अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखें।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज पारिवारिक जीवन में खुशियां बनी रहेंगी। जीवनसाथी का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। घर के किसी सदस्य की तरक्की की खुशखबरी मिल सकती है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। व्यापार करने वाले व्यक्तियों को भारी धन लाभ मिलने की उम्मीद नजर आ रही है। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। वाहन सुख की प्राप्ति हो सकती है। ससुराल पक्ष से पूरा सहयोग मिलेगा। आप अपने गुस्से पर काबू रखें अन्यथा किसी से वाद-विवाद हो सकता है।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन सामान्य रूप से व्यतीत होगा। विदेश में व्यापार करने वाले व्यक्तियों को बेहतर अवसर प्राप्त हो सकते हैं। प्रेम जीवन जी रहे व्यक्तियों के जीवन में किसी मेहमान की दस्तक हो सकती है। घरेलू जरूरतों के पीछे अधिक पैसा खर्च होने की पूरी संभावना है। आपको यही सलाह दी जाती है कि आप अपनी आमदनी के अनुसार घरेलू खर्चों पर कंट्रोल रखें अन्यथा आगे चलकर आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। पिताजी की सेहत में गिरावट आ सकती है, जिसके कारण आप काफी चिंतित रहेंगे।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपकी कोई अधूरी इच्छा पूर्ण हो सकती है। रोजगार की तलाश में दर-दर भटक रहे व्यक्तियों को कोई अच्छा अवसर मिल सकता है। आप अपने सभी कार्य मन मुताबिक पूरे करेंगे। आपकी मेहनत रंग लाएगी। नौकरी के क्षेत्र का माहौल आपके पक्ष में रहने वाला है। यदि आप कोई बड़ा निवेश करना चाहते हैं, तो आज का दिन ठीक रहेगा। विवाह योग्य व्यक्तियों को अच्छे रिश्ते मिलेंगे। घर के किसी बड़े बुजुर्गों की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। विद्यार्थियों को कठिन विषयों पर फोकस करने की आवश्यकता है।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन उत्तम रहेगा। कार्य क्षेत्र में मन की इच्छा मुताबिक आपको काम मिल सकते हैं। बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। आप अपनी वाणी की मधुरता से लोगों का दिल जीत सकते हैं। अगर दोस्तों के साथ किसी बात को लेकर मतभेद चल रहा है, तो वह खत्म होगा। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आप साझेदारी में कोई व्यापार शुरू कर सकते हैं, जो आगे चलकर आपको अच्छा लाभ देगा। व्यापार के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ेगी। आपके द्वारा की गई यात्रा लाभदायक सिद्ध होगी। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपको अपनी किस्मत का पूरा साथ मिलने वाला है। व्यापार में किसी नई तकनीकी का इस्तेमाल कर सकते हैं, जो आगे चलकर आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। घर परिवार के सदस्यों का पूर्ण सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी आपकी भावनाओं का सम्मान करेगा। रोजगार की तलाश में जो व्यक्ति काफी लंबे समय से इधर-उधर भटक रहे थे उनको कोई अच्छा अवसर मिल सकता है। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। दोस्तों के साथ कहीं घूमने फिरने की योजना बन सकती है। मनोरंजन के कार्यो में अधिक पैसा खर्च होगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन काफी कठिन नजर आ रहा है। मानसिक चिंता अधिक होने की वजह से कामकाज में ध्यान केंद्रित करना काफी मुश्किल हो सकता है। आप अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखें। पति-पत्नी एक दूसरे की भावनाओं को समझने की कोशिश करें। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। ईश्वर की भक्ति में आपका अधिक मन लगेगा, जिससे आपके मन को शांति मिलेगी। अगर आप किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जा रहे हैं, तो वह उस दौरान वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें अन्यथा दुर्घटना होने की आशंका है।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आप अपने सभी कार्य मन मुताबिक पूरे करेंगे। घर के किसी सदस्य से तरक्की की खुशखबरी मिल सकती है। अगर आप पैसों का लेनदेन कर रहे हैं, तो सावधानी बरतें अन्यथा नुकसान हो सकता है। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिलेगा। मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। खास व्यक्तियों से संपर्क स्थापित हो सकते हैं, जो आगे चलकर आपके लिए फायदेमंद साबित होंगे। शाम के समय आप अपने परिवार वालों के साथ कहीं बाहर खाने-पीने की योजना बना सकते हैं।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन मिश्रित रूप से फलदायक रहेगा। आप किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात कर सकते हैं, जो आपके व्यापार के लिए लाभदायक रहेगी। माताजी की सेहत में सुधार आएगा। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। ससुराल पक्ष से धन लाभ मिलने की उम्मीद है। आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी हो सकती है। नौकरी करने वाले व्यक्तियों को पदोन्नति के साथ वेतन में वृद्धि होने की सूचना मिलेगी, जिससे आपका मन हर्षित होगा। आप अपने गुप्त शत्रुओं से थोड़ा सतर्क रहें क्योंकि यह आपको नीचा दिखाने की कोशिश कर सकते हैं।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन सुखद परिणाम लेकर आया है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। शिक्षा के क्षेत्र में आ रही परेशानियों से छुटकारा प्राप्त होगा। अगर आप कोई बड़ा निवेश करना चाहते हैं, तो आज का दिन उत्तम नजर आ रहा है। प्रेम जीवन में चल रही परेशानियों का समाधान निकल सकता है। बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह होने के योग बन रहे हैं। परिवार में धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बनेगी। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन विशेष रूप से फलदायक रहेगा। घर परिवार के सदस्यों के साथ ज्यादा से ज्यादा समय व्यतीत करेंगे। भाई बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। कमाई के जरिए बढ़ सकते हैं। पुराने निवेश से लाभ मिलने की उम्मीद नजर आ रही है। पड़ोसियों के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। माता-पिता की सेहत में सुधार आएगा। आपको वाहन सुख की प्राप्ति हो सकती है। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। नए-नए व्यक्तियों से दोस्ती होगी।