19 मई 2022 राशिफल: आज इन 5 राशियों को प्रमोशन मिलने की बनी प्रबल संभावना, अधूरी मनोकामनाएं होंगी पूरी

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 19 मई 2022 राशिफल का राशिफल बताएंगे। राशिफल की मदद से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हो सके। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज आपको किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, आप इसकी जानकारी अपनी राशि अनुसार जानिए…

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन आर्थिक दृष्टिकोण से अति उत्तम नजर आ रहा है। कोई पुराना वाद-विवाद खत्म हो सकता है। आपको अपनी मेहनत का पूरा पूरा फल मिलेगा। नौकरी के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। प्रमोशन के साथ वेतन में वृद्धि होने की प्रबल संभावना नजर आ रही है। आपकी कोई अधूरी मनोकामना पूर्ण हो सकती है। भूमि, वाहन, मकान, दुकान आदि खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो उसमें आपको अपनी किस्मत का भरपूर साथ मिलेगा। छोटे व्यापारियों का मुनाफा बढ़ेगा। आप किसी लाभदायक यात्रा पर जा सकते हैं। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। काफी लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। प्रेम जीवन में सुधार आएगा। बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह हो सकता है। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। कमाई के जरिए बढ़ेंगे। दोस्तों के साथ कहीं घूमने की योजना बना सकते हैं। सामाजिक क्षेत्र में आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। माता-पिता के साथ किसी मंदिर में दर्शन करने के लिए जाएंगे। आज पैसों का उधार लेन-देन मत कीजिए अन्यथा हानि हो सकती है। बच्चों की तरफ से टेंशन दूर होगी। छात्रों का मन पढ़ाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में मन मुताबिक नतीजा मिल सकता है।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन सामान्य रूप से व्यतीत होगा। अधूरे कामों को पूरा करने में आप अधिक भागदौड़ करेंगे। आपकी मेहनत रंग लाएगी। भाई बहनों का पूरा सपोर्ट मिलेगा। कुछ लोग आपके अच्छे स्वभाव का फायदा उठाने की कोशिश करेंगे, इसलिए सतर्क रहें। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। सामाजिक क्षेत्र में नए नए व्यक्तियों से जान पहचान हो सकती है लेकिन आप किसी भी अजनबी पर आंखें मूंदकर भरोसा मत कीजिए अन्यथा वह आपको धोखा दे सकता है। जीवनसाथी से चल रहे मतभेद खत्म होंगे। आप अपने जीवनसाथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिलेगा।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन मिलाजुला परिणाम लेकर आया है। आपको अपने भाई बहनों से चल रहे किसी वाद विवाद को सुलझाना होगा। बिजनेस करने वाले व्यक्तियों को अपने पिताजी से सलाह की जरूरत होगी। यदि आप स्थान परिवर्तन की योजना बना रहे हैं, तो वह आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगा। कोई पुरानी बात आपको परेशान कर सकती है। आप अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखें। विवाह योग्य व्यक्तियों को अच्छे रिश्ते मिलेंगे। यदि आप किसी संपत्ति को खरीदने का सोच विचार कर रहे हैं, तो वह आपको आसानी से मिल जाएगी। आप अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखें।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन पहले से अच्छा नजर आ रहा है। मानसिक परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। आप अपने सभी जरूरी कामों को समय पर पूर्ण करेंगे। कार्यालय में बड़े अधिकारी आपके कामों की तारीफ करेंगे। अगर आपने पहले निवेश किया है, तो उसका आज अच्छा मुनाफा मिलता हुआ नजर आ रहा है। भाई बहनों के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। जो व्यक्ति लंबे समय से रोजगार के लिए प्रयास कर रहे हैं, उन्हें कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। व्यापार से जुड़े हुए व्यक्तियों का दिन अच्छा रहेगा। लाभदायक समझौता हाथ लग सकता है। छोटे-मोटे व्यापारियों का मुनाफा बढ़ेगा।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपको काम के सिलसिले में अधिक भागदौड़ करनी पड़ेगी, जिसके चलते शारीरिक थकान और कमजोरी महसूस होगी। आप अपने बच्चों की नकारात्मक गतिविधियों पर नजर रखें अन्यथा आगे चलकर इनकी तरफ से आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। अगर आप किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जा रहे हैं, तो उस दौरान वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें। जीवनसाथी से आपकी कुछ अनबन रहेगी जिसके कारण वह नाराज हो सकती है। सरकारी नौकरी करने वाले व्यक्तियों को प्रमोशन मिलने के योग हैं, जिसके बाद परिवार के सदस्य उनके लिए किसी पार्टी का आयोजन कर सकते हैं। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन सामान्य रहेगा। शरीर में थकान महसूस होगी।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन कुछ परेशानी भरा रहने वाला है। आप अपने भविष्य को लेकर काफी चिंतित रहेंगे। घरेलू जरूरतों के पीछे अधिक पैसा खर्च हो सकता है। आपको यही सलाह दी जाती है कि आप अपनी आमदनी के अनुसार घरेलू खर्चों का बजट बनाकर चलें अन्यथा भविष्य में आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। सामाजिक क्षेत्र में कार्यरत व्यक्तियों की वाणी से प्रसन्न होकर और लोग भी दोस्ती रखने की कोशिश करेंगे। आपका कोई मन मुताबिक कार्य ना होने की वजह से आपका मन दुखी रहेगा लेकिन फिर भी आपको किसी विपरीत परिस्थिति का सामना बुद्धिमानी और साहस से करना होगा, तभी आप उससे बाहर निकल सकते हैं। पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ेंगी, जिन पर आपको ध्यान देना होगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। दूर संचार माध्यम से खुशखबरी सुनने को मिलेगी, जिससे आपका मन हर्षित होगा। घर परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। पहले किए गए कामों का आज परिणाम मिल सकता है। व्यापार से जुड़े हुए व्यक्तियों का दिन बढ़िया रहेगा। बड़ी मात्रा में धन लाभ मिल सकता है। अगर कोर्ट कचहरी से जुड़ा हुआ कोई मामला चल रहा है, तो फैसला आपके पक्ष में आएगा। अनुभवी व्यक्तियों से जान पहचान बढ़ेगी, जिसका भविष्य में फायदा मिलेगा। दांपत्य जीवन में बेहतर तालमेल बने रहेंगे। आप अपने जीवनसाथी से दिल की बात शेयर कर सकते हैं। छोटे-मोटे व्यापारियों के ग्राहकों में बढ़ोतरी होगी।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन कुछ कठिन नजर आ रहा है। आपके व्यवसाय में रुका हुआ धन भी बड़ी मुश्किल से प्राप्त होगा, जिसके लिए आप अत्यधिक मेहनत करेंगे। आप अपने सभी जरूरी कामों को समय पर पूर्ण कीजिए। कार्य क्षेत्र में बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखने होंगे। आपको व्यापार के कुछ नए संपर्कों से लाभ मिलने की उम्मीद है। आप किसी प्रिय मित्र से मुलाकात कर सकते हैं, जिससे आपका मन हर्षित होगा। सामाजिक क्षेत्र में आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। घर के सदस्यों के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन बहुत अच्छा नजर आ रहा है। आपके मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। व्यापार में मन मुताबिक सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। माता-पिता की तबीयत में सुधार आएगा। बच्चों की तरफ से टेंशन दूर होगी। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। धार्मिक कामों में बढ़ चढ़कर हिस्सा ले सकते हैं। अगर आप कोई संपत्ति बेचना चाहते हैं, तो उसका सौदा आसानी से हो जाएगा लेकिन कार्य क्षेत्र में किसी गलती के कारण आपको अपने अधिकारियों की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। अचानक आप किसी फायदेमंद यात्रा पर जा सकते हैं। विदेश में काम करने वाले व्यक्तियों को आज फायदा मिलेगा।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन बेहद भाग्यशाली नजर आ रहा है। कामकाज में की गई मेहनत का उम्मीद से अधिक फायदा मिलने के योग हैं। व्यापार को आगे बढ़ाने की योजनाएं बना सकते हैं। भागीदारों का पूरा सहयोग मिलेगा। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छा नतीजा मिल सकता है। जो व्यक्ति काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे थे, उन्हें अच्छी कंपनी से इंटरव्यू के लिए बुलावा आ सकता है। पारिवारिक जीवन में खुशियां बनी रहेंगी। जरूरत पड़ने पर परिवार के सभी सदस्य आपका पूरा साथ देंगे। धार्मिक कार्यों के प्रति आपकी रूचि और बढ़ेगी। आप अपने किसी परिजन के घर मांगलिक उत्सव में सम्मिलित होंगे। अगर कोर्ट कचहरी से जुड़ा हुआ मामला चल रहा है, तो उसमें आपको जीत मिलने की पूरी उम्मीद है।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका मन पूजा-पाठ में अधिक लगेगा। आज का दिन आप अध्यात्म के कार्यों में व्यतीत करेंगे। कार्यक्षेत्र में आपको अपने गुप्त शत्रुओं से सतर्क रहना होगा अन्यथा वह आपका कोई बनता हुआ काम बिगाड़ने की पूरी कोशिश कर सकते हैं। आप माता-पिता व गुरु की सेवा में ध्यान लगाएंगे, जिससे आपके उन्नति के मार्ग खुलेंगे। विद्यार्थियों को अपने ज्ञान को बढ़ाना होगा। घर में कोई मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन कर सकते हैं। धन से जुड़ी हुई परेशानियों से छुटकारा मिल सकता है। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए व्यक्तियों को मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। आज आप किसी को भी पैसा उधार मत दीजिए अन्यथा उधार दिया गया पैसा फंस सकता है।