19 नवंबर 2021 राशिफल: शुक्रवार को खूब चमकेगा इन 7 राशियों का भाग्य, नौकरी में तरक्की के बने योग

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 19 नवंबर 2021 का राशिफल बताएंगे। राशिफल की मदद से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हो सके। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज आपको किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, आप इसकी जानकारी अपनी राशि अनुसार जानिए…

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए व्यक्तियों को मन मुताबिक सफलता मिल सकती है। किस्मत पूरा साथ देगी। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। नए-नए व्यक्तियों से जान पहचान हो सकती है। अगर आपने किसी को पैसा उधार दिया है, तो वह पैसा वापस मिलेगा। आप अपने सोचे हुए कामों को सफलतापूर्वक पूर्ण कर सकते हैं। पारिवारिक माहौल खुशहाल बना रहेगा। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। पति-पत्नी के बीच चल रहे मतभेद खत्म होंगे।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन पहले के दिनों की अपेक्षा थोड़ा कठिन नजर आ रहा है। जरूरी कामकाज को लेकर आप काफी व्यस्त रहेंगे। मन में तरह-तरह के विचार उत्पन्न हो सकते हैं, जिसको लेकर आप काफी चिंतित रहेंगे। आप अपने ऊपर नकारात्मकता हावी मत होने दीजिए। बच्चों की नकारात्मक गतिविधियों पर थोड़ा नजर रखें। अगर आप कहीं पैसा निवेश करना चाहते हैं, तो अनुभवी लोगों की सलाह जरूर लीजिए। कोई भी काम जल्दीबाजी में करना ठीक नहीं है अन्यथा नुकसानदेह साबित हो सकता है। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। कामकाज को लेकर नई योजना बन सकती है। दोस्तों का पूरा सहयोग मिलेगा। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन आर्थिक दृष्टिकोण से काफी कठिन नजर आ रहा है। आपको संभलकर चलने की जरूरत है। आप अपने खर्चों पर लगाम रखें अन्यथा भविष्य में धन से जुड़ी हुई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। किस्मत से ज्यादा आपको अपनी मेहनत पर भरोसा करना होगा। किसी पुरानी बीमारी को लेकर आप काफी परेशान रहेंगे। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। आमदनी अच्छी रहेगी। नौकरी के क्षेत्र में कार्य भार बढ़ सकता है, जिससे शारीरिक थकान और कमजोरी महसूस होगी। आप जितनी मेहनत करेंगे उसके अनुसार फल की प्राप्ति होगी।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन अति उत्तम साबित होगा। व्यापार को लेकर नई योजना बन सकती है। किस्मत का भरपूर सहयोग मिलेगा। ससुराल की तरफ से आज मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। माता-पिता की सेहत में सुधार आएगा। आपके जीवन की किसी बड़ी समस्या का समाधान निकल सकता है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। आप अपने सभी कार्य मन मुताबिक पूरे कर सकते हैं। आमदनी में जबरदस्त वृद्धि होने की प्रबल संभावना नजर आ रही है।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन मिलाजुला रहने वाला है। किसी भी काम में बिना सोचे समझे फैसला लेना ठीक नहीं है। आप अपने जरूरी कार्य समय पर पूरे करें। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। कुसंगति से दूर रहें। भविष्य को लेकर नई योजनाएं बना सकते हैं, जो आपके लिए लाभदायक साबित होगी। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। पैसों का उधार लेन-देन करने से बचना होगा अन्यथा हानि हो सकती है। कुछ लोग आपके अच्छे स्वभाव का फायदा उठाने की कोशिश करेंगे, ऐसे लोगों से दूरी बनाकर रखें।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपको अपने जीवन में सुखद परिणाम हासिल होंगे। नौकरी के क्षेत्र में तरक्की मिलने के प्रबल योग हैं। सहकर्मियों की मदद से रुके हुए कार्य पूरे होंगे। वेतन में वृद्धि होने की खुशखबरी मिल सकती है। मानसिक तनाव दूर होगा। जीवनसाथी के साथ किसकी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। प्रेम जीवन में सुधार आएगा। बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह हो सकता है। दूर संचार माध्यम से शुभ सूचना सुनने को मिलेगी, जिससे आपका मन हर्षित होगा। कोर्ट कचहरी के मामलों में फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। विशेष व्यक्तियों की मदद से आपको अपने किसी जरूरी काम में भारी मुनाफा मिलेगा।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन संपत्ति प्राप्ति वाला रहेगा। पैतृक संपत्ति से अच्छा लाभ मिल सकता है। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिल सकता है। यदि आप कहीं पूंजी निवेश करना चाहते हैं, तो सोच विचार जरूर कीजिए। घर के किसी बड़े बुजुर्ग की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। संतान की तरफ से कोई हर्षवर्धन समाचार सुनने को मिलेगी। दोस्तों के साथ मनोरंजक यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। आपके अच्छे स्वभाव से दूसरे प्रभावित होंगे।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। आपके मन में एक अजीब सी बेचैनी बनी रहेगी, जिसकी वजह से आप काफी चिंतित रहने वाले हैं। आज परिवार के किसी सदस्य से कहासुनी होने की संभावना है। आप अपनी वाणी और गुस्से पर कंट्रोल रखें। विषम परिस्थितियों में धैर्य बनाए रखना होगा। नौकरी के क्षेत्र में किसी के साथ कहासुनी हो सकती है, जिसको लेकर आपका मन और अधिक परेशान होगा। माता-पिता के साथ ज्यादा से ज्यादा समय व्यतीत कर सकते हैं। कुल मिलाकर आज काफी संभलकर रहना होगा।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन अच्छा साबित होगा। धन प्राप्ति के योग नजर आ रहे हैं। रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे। व्यापार से जुड़ी हुई कोई शुभ सूचना मिल सकती है। किसी पुराने निवेश का अच्छा फायदा मिलेगा। विशेष व्यक्तियों के मार्गदर्शन से करियर में आगे बढ़ेंगे। आपका मन पूजा-पाठ में अधिक लगेगा। घर में मांगलिक कार्यक्रम के आयोजन पर चर्चा हो सकती है। भाई-बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। किस्मत का भरपूर साथ मिलेगा। आपकी मेहनत रंग लाएगी। कारोबार में बरकत होगी। आप अपने सभी कार्यों से संतुष्ट रहेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत बनी रहेगी।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन सामान्य रूप से व्यतीत होगा। आप अपनी कीमती चीजों को संभाल कर रखें। आपको अपने लक्ष्य पर ध्यान देने की आवश्यकता है। विद्यार्थियों को कठिन विषयों पर ध्यान देने की जरूरत है। किसी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है, गुरुजनों का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। भविष्य को बेहतर बनाने कि आप हर संभव कोशिश करेंगे, जिसमें काफी हद तक आप सफल हो सकते हैं। कोर्ट कचहरी के मामलों से दूर रहना होगा। किसी भी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से बचें।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका स्वास्थ्य कुछ नरम गरम नजर आ रहा है। बाहर के खानपान से परहेज करने की जरूरत है। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। धन संबंधित मामलों में आप भाग्यशाली साबित होंगे। अगर आप शेयर मार्केट से जुड़े हुए हैं, तो आपको भारी मात्रा में लाभ हो सकता है, जिससे आपका मन प्रसन्न होगा। किसी लाभदायक यात्रा पर जाने के योग नजर आ रहे हैं। छोटे-मोटे व्यापारियों का मुनाफा बढ़ेगा। अगर कोर्ट कचहरी से जुड़ा हुआ कोई मामला चल रहा है, तो फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। आपके सभी जरूरी कार्य समय पर पूरे होंगे। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन लाभदायक सिद्ध होगा। अगर संतान का कोई विवाह संबंधित मामला लंबे समय से अटका हुआ है, तो आज वह पूरा हो सकता है। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। नए-नए व्यक्तियों से दोस्ती हो सकती है। आत्मविश्वास से मजबूत नजर आ रहे हैं। आप अपने अच्छे स्वभाव से दूसरों को प्रभावित करने में सफल रहेंगे। प्रेम जीवन में सकारात्मक बदलाव आने की संभावना है, साथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं।