19 सितंबर 2021 राशिफल: इन 3 राशि वालों का कठिन रहेगा दिन, सभी राशियों का जानें हाल, पढ़ें राशिफल

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 19 सितंबर 2021 का राशिफल बताएंगे। राशिफल की मदद से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हो सके। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज आपको किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, आप इसकी जानकारी अपनी राशि अनुसार जानिए।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन शुभ नजर आ रहा है। रूपए-पैसे के लिए दिन बहुत ही अहम रहेगा। धन से संबंधित मामले में अच्छा फायदा मिल सकता है। पुराने मित्रों से बातचीत हो सकती है, जिससे आपका मन प्रसन्न होगा। आप अपनी चतुराई का परिचय देते हुए कामकाज में सफलता हासिल करेंगे। जरूरत से ज्यादा गुस्सा करना ठीक नहीं है वरना आपकी परेशानी बढ़ सकती है। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा। जरूरत पड़ने पर परिवार के सभी सदस्य आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। प्रेम जीवन में शुभ परिणाम मिल सकते हैं।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज कार्य क्षेत्र में लाभदायक स्थिति नजर आ रही है। बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। आप अपनी मधुर वाणी से लोगों को प्रभावित कर सकते हैं। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। नौकरी के क्षेत्र में पदोन्नति मिल सकती है। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। सरकारी कामकाज में सफलता हासिल होगी। व्यापार से जुड़े हुए व्यक्तियों को भारी मुनाफा मिलने के योग हैं। ख़ास व्यक्तियों से संपर्क बनेंगे, जो भविष्य में लाभदायक सिद्ध होंगे।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आप अपने कामकाज में काफी व्यस्त रहेंगे, जिसकी वजह से परिवार के सदस्यों के लिए समय निकाल पाना थोड़ा कठिन रहेगा। किसी मित्र से आर्थिक सहायता मिल सकती है। छात्रों को परीक्षा में सफलता मिलने के योग हैं। आपका मन पढ़ाई में लगेगा। गुरुजनों का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। अगर आप कहीं पैसा निवेश करना चाहते हैं तो सोच-विचार जरूर करें। वाहन चलाते समय लापरवाही मत कीजिए। खान-पान में रुचि बढ़ेगी। परिवार वालों के साथ आप अपने मनपसंद भोजन का आनंद ले सकते हैं। दांपत्य जीवन में चल रही परेशानियों का समाधान निकल सकता है।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है, जिसके कारण आज पूरे दिन आप बेचैनी महसूस करेंगे। कामकाज में मन नहीं लगेगा। आमदनी से अधिक खर्चो में बढ़ोतरी होती है, जिसके कारण आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ेगा। आपको भाग्य से ज्यादा अपनी मेहनत पर भरोसा करने की आवश्यकता है। तरक्की पाने के लिए आपको कठिन मेहनत करनी पड़ेगी, तभी आपको सफलता मिल सकती है। आप अनजान व्यक्तियों के ऊपर जरूरत से ज्यादा भरोसा मत कीजिए। सामाजिक क्षेत्र में आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन उत्तम नजर आ रहा है। कार्यक्षेत्र में आपको अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर प्राप्त हो सकता है। आमदनी में बढ़ोतरी होगी। कमाई के जरिए बढ़ सकते हैं। समाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। गुप्त शत्रु आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं इसलिए सतर्क रहना होगा। अगर आप कहीं पैसा निवेश करना चाहते हैं तो आज का दिन ठीक रहेगा परंतु उससे पहले अनुभवी व्यक्तियों की सलाह जरूर लीजिए। परिवार के सदस्यों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। आपकी सोच सकारात्मक रहेगी।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपको अपनी किस्मत का पूरा साथ मिलने वाला है। कोर्ट कचहरी से संबंधित मामलों से छुटकारा मिलेगा। आप अपनी बुद्धिमानी से अपने कार्य आसानी से पूरे कर सकते हैं। करियर के क्षेत्र में आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं। काफी लंबे समय से रुके हुए काम पूरे होंगे। पति-पत्नी के बीच बेहतर तालमेल बने रहेंगे। आप अपने जीवनसाथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे व्यक्तियों का दिन शुभ रहेगा। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आप साझेदारी में कोई नया व्यापार शुरू करने की योजना बना सकते हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में आपको मन मुताबिक सफलता मिल सकती है परंतु उसके लिए आपको पढ़ाई पर ज्यादा से ज्यादा फोकस करने की आवश्यकता है। प्राइवेट नौकरी कर रहे व्यक्तियों को अपने जरूरी काम समय पर पूरे करने होंगे अन्यथा बड़े अधिकारियों की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। दूर संचार माध्यम से शुभ समाचार मिलने की संभावना है, जिससे घर परिवार का माहौल खुशहाल बनेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन कठिन नजर आ रहा है। अपनी बात कहने से ज्यादा दूसरों की बात ध्यान से सुनें। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों को प्रसन्न करना थोड़ा मुश्किल हो सकता है। आपको अपने सभी कार्य समय पर पूरे करने होंगे। कामकाज के सिलसिले में किसी के ऊपर जरूरत से ज्यादा विश्वास मत कीजिए। अचानक उधार दिया गया पैसा वापस प्राप्त हो सकता है। घरेलू खर्चों पर काबू रखें। जीवनसाथी के साथ कुछ नई प्लानिंग करेंगे। दान-पुण्य में आपका अधिक मन लगेगा। माता-पिता के साथ किसी मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपको छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा अधिक आ सकता है। आप अपने गुस्से पर कंट्रोल रखें। व्यापार में उतार-चढ़ाव की स्थिति नजर आ रही है। आप अपने सभी कार्य योजनाओं के तहत पूरा करें, इससे आपको अधिक लाभ होगा। बच्चों की नकारात्मक गतिविधियों पर नजर रखें अन्यथा आगे चलकर इनकी तरफ से परेशानी हो सकती है। प्रेम जीवन अच्छा रहेगा, आप अपने प्रिय के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे, किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने की योजना बना सकते हैं। विवाह योग्य व्यक्तियों को विवाह का अच्छा रिश्ता मिल सकता है।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन मिलाजुला रहने वाला है। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए व्यक्तियों को सफलता हासिल होगी। आपके मन में कुछ नया करने का जोश और जुनून दिखाई दे रहा है। नौकरी के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। व्यापार में अच्छा धन लाभ मिल सकता है। छात्रों को कठिन विषयों में गुरुजनों की सहायता मिलेगी। आज पैसों का उधार लेने-देन करने से बचना होगा अन्यथा धन हानि होने की आशंका नजर आ रही है। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। अगर आप किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जा रहे हैं तो उस दौरान वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन बेहद शुभ नजर आ रहा है। कार्य क्षेत्र में अच्छी सफलता प्राप्त होगी। आपका धन सही कार्यों में खर्च होगा। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए आप कठिन मेहनत करेंगे, जिसका आपको अच्छा परिणाम मिलने वाला है। मन में चल रही परेशानी दूर होगी। आप अपने शत्रुओं को परास्त करेंगे। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में सफल रहेंगे। प्रेम संबंधों में सुधार आएगा, बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह हो सकता है।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपको कोई अच्छी खबर मिलने की उम्मीद है। घर परिवार का माहौल खुशहाल बना रहेगा। ख़ास व्यक्तियों के मार्गदर्शन से आप अपने करियर में आगे बढ़ेंगे। धन लाभ के नए रास्ते नजर आएंगे। कुछ व्यक्ति आपका फायदा उठाने की कोशिश करेंगे, इसलिए ऐसे व्यक्तियों से दूरी बनाकर रखें। जरूरी कामों में सफलता हासिल होगी। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। दोस्तों के साथ कहीं घूमने-फिरने की योजना बन सकती है। बच्चों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। छात्रों की पढ़ाई में आ रही समस्या दूर हो सकती है। प्रॉपर्टी के कामों में मुनाफा मिलेगा।