2 अप्रैल 2022 राशिफल: आज इन 3 राशियों की चमक उठेगी किस्मत, हाथ लग सकता है कोई बढ़िया मौका

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 2 अप्रैल 2022 राशिफल का राशिफल बताएंगे। राशिफल की मदद से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हो सके। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज आपको किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, आप इसकी जानकारी अपनी राशि अनुसार जानिए…

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपके मन में कोई अज्ञात भय बना हुआ है, जिसकी वजह से आप काफी परेशान नजर आ रहे हैं। आपको यही सलाह दी जाती है कि विषम परिस्थितियों में आप अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखें। व्यापार करने वाले व्यक्तियों को अचानक लाभ के मौके हाथ लग सकते हैं, जिनका फायदा उठाना चाहिए। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखें। कामकाज अत्यधिक होने की वजह से मेहनत ज्यादा करनी पड़ेगी, जिससे शारीरिक थकान और कमजोरी महसूस हो सकती है। आज आप किसी को भी पैसा उधार मत दीजिए अन्यथा उधार दिया गया पैसा वापस पाने में कठिनाई होगी।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन बेहद शुभ नजर आ रहा है। आप अपनी मधुर वाणी से दूसरों का दिल जीत सकते हैं। अधूरे काम पूरे होंगे। प्रेम जीवन जी रहे व्यक्तियों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपको अपने माता-पिता से किए हुए वादों को पूरा करना होगा नहीं, तो वह आपसे नाराज हो सकते हैं। घर के किसी सदस्य के विवाह की बात पक्की हो सकती है। कारोबार अच्छा चलेगा। छोटे-मोटे व्यापारियों का मुनाफा बढ़ सकता है। आज किसी भी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने के दौरान वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। काम के सिलसिले में कुछ यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। आपके द्वारा की गई यात्रा सुखद रहेगी। घर की आर्थिक स्थिति मजबूत बनाने की आप हर संभव कोशिश करेंगे, जिसमें आपको सफलता मिलने के प्रबल योग बन रहे हैं। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। जीवनसाथी के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। आज दोस्तों के साथ कोई नया व्यापार शुरू करने की योजना बना सकते हैं, जो आगे चलकर आपके लिए फायदेमंद रहने वाला है। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में मन मुताबिक लाभ मिलने के योग हैं।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपको कुछ कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। कार्यस्थल में आपको सतर्क रहना होगा क्योंकि कुछ लोग आपके कामकाज पर नजर रख सकते हैं। कोई भी बड़ा निवेश करने से बचना चाहिए। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता पाने के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ेगी। सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। नए-नए व्यक्तियों से जान पहचान हो सकती है, लेकिन आप किसी भी अजनबी पर आंखें मूंदकर भरोसा मत कीजिए। माता-पिता के साथ किसी तीर्थ स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन काफी भागदौड़ भरा रहेगा। घर के बड़े बुजुर्गों की सेहत खराब हो सकती है, जिसके कारण आप काफी चिंतित रहेंगे। विषम परिस्थितियों में आपको धैर्य बनाए रखना होगा। ससुराल पक्ष से धन लाभ मिलने की उम्मीद है। जीवनसाथी आपकी भावनाओं का सम्मान करेगा। राजनीति की दिशा में जो व्यक्ति लंबे समय से प्रयास कर रहे हैं उन्हें कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। संतान के विवाह में आ रही चिंता दूर होगी।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन आर्थिक दृष्टिकोण से काफी मजबूत नजर आ रहा है। व्यापार में मन मुताबिक लाभ मिलेगा, जिससे आप संतुष्ट रहेंगे। घरेलू खर्चों में कमी आएगी। कमाई के स्रोत बढ़ सकते हैं। आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी होने की संभावना है। गुप्त शत्रु आपको परेशान करने की कोशिश करेंगे परंतु यह सफल नहीं हो पाएंगे। वाहन सुख की प्राप्ति हो सकती है। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में सफल रहेंगे। शाम के समय आप अपने परिवार वालों के साथ कहीं बाहर खाने-पीने की योजना बना सकते हैं।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। घर-परिवार में खुशी का वातावरण बना रहेगा। काफी लंबे समय से चल रही मानसिक चिंता दूर होगी। आप अपने जरूरी कामों पर फोकस कर सकते हैं। माता-पिता की सेहत में सुधार आएगा। कार्य क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। बड़े अधिकारी आपके कार्यों से बेहद प्रसन्न रहने वाले हैं। सरकारी कामकाज में सफलता मिलने के योग हैं। अगर आप कोई बड़ा निवेश करना चाहते हैं, तो आज का दिन ठीक नजर आ रहा है।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज बिजनेस करने वाले व्यक्तियों को कोई बढ़िया मौका हाथ लग सकता है। आपको मन मुताबिक सफलता मिलने के प्रबल योग नजर आ रहे हैं। घरेलू खर्चों में कमी आएगी। आमदनी के जरिए बढ़ेंगे। जो व्यक्ति रोजगार के लिए इधर-उधर भटक रहे थे, उनको कोई अच्छी सूचना सुनने को मिल सकती है। आप अपने लंबे समय से रुके हुए धन की प्राप्ति करेंगे, जिससे आपका मन प्रसन्न होगा। संतान पक्ष से आपको कोई हर्षवर्धन समाचार सुनने को मिल सकती है। आप अपनी संतान के भविष्य के लिए कुछ धन संचय करेंगे, जिसमें आपको जीवनसाथी का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आप दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया काम शुरू करेंगे, जो आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। परिवार के सदस्यों के बीच चल रहा विवाद भी खत्म होगा। आमदनी अच्छी होगी। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। आप अपनी मधुर वाणी से दूसरों का दिल जीत सकते हैं। ऑफिस के काम से किसी यात्रा पर जाना पड़ेगा, आपके द्वारा की गई यात्रा सुखद रहेगी। कानूनी मामलों में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। प्रेम जीवन में चल रही परेशानियों का समाधान हो सकता है।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपको अपनी फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। घर के बढ़ते खर्चों को लेकर आप काफी चिंतित रहेंगे, जिसके कारण आपका व्यवहार भी थोड़ा कठोर रहेगा। विद्यार्थियों को अगर किसी प्रतियोगिता परीक्षा में मन मुताबिक परिणाम प्राप्त करना है, तो इसके लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। आज पैसों का उधार लेन-देन मत कीजिए अन्यथा हानि हो सकती है। विवाह योग्य व्यक्तियों को उत्तम विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं। आपका ध्यान धार्मिक कार्यक्रमों की तरफ बढ़ेगा।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन बेहद शानदार नजर आ रहा है। प्रेम जीवन जी रहे व्यक्तियों के लिए दिन उत्तम रहेगा क्योंकि उन्हें कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। नौकरी करने वाले व्यक्तियों को मनचाही जगह पर ट्रांसफर मिल सकता है। संतान की शिक्षा से जुड़ी हुई चिंता खत्म होगी। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया है, तो वह वापस मिल सकता है। कोर्ट कचहरी के मामलों में फैसला आपके पक्ष में आएगा। माताजी की सेहत में सुधार होगा। परिवार वालों के साथ आप अपने मनपसंद भोजन का आनंद ले सकते हैं। विदेश में काम करने वाले व्यक्तियों का दिन फायदेमंद साबित होगा। अनुभवी व्यक्तियों से संपर्क स्थापित होंगे।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन ठीक नजर आ रहा है। परिवार वालों के साथ हंसी-खुशी समय व्यतीत करेंगे। आप किसी नए व्यवसाय की शुरुआत कर सकते हैं, जिसमें आपको अपने माता-पिता का आशीर्वाद लेकर करना बेहतर रहेगा। संतान पक्ष की ओर से कोई ऐसा कार्य सौंपा जा सकता है, जिससे आपके कुल का नाम रोशन होगा। घर के बड़े-बुजुर्गों की सेहत में सुधार होगा। आपकी कोई अधूरी मनोकामना पूर्ण हो सकती है। जीवनसाथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं।