2 दिसंबर 2021 राशिफल: आज इन 3 राशियों को धन के लेन-देन में रहना होगा सावधान, बाकी भी जानें अपना हाल

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 2 दिसंबर 2021 का राशिफल बताएंगे। राशिफल की मदद से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हो सके। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज आपको किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, आप इसकी जानकारी अपनी राशि अनुसार जानिए…

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन मिला-जुला रहने वाला है। मन में तरह-तरह के विचार उत्पन्न हो सकते हैं, जो आपकी चिंता का कारण बनेंगे। आप अपने ऊपर नकारात्मक विचारों को हावी मत होने दीजिए। अचानक बनता हुआ कार्य भी बिगड़ सकता है, जिससे आप परेशान होंगे। पैसों का उधार लेन-देन करने से बचना होगा अन्यथा हानि होने की संभावना नजर आ रही है। अगर आप किसी महत्वपूर्ण मामले में फैसला ले रहे हैं तो सोच-विचार जरूर कीजिए। कठिन परिस्थितियों में धैर्य बनाए रखना होगा। परिवार वालों का पूरा सहयोग मिलेगा।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन बहुत ही अच्छा नजर आ रहा है। सुबह के समय घर के किसी सदस्य से खुशखबरी मिल सकती है, जिससे आपका पूरा दिन बहुत ही बेहतर व्यतीत होगा। माता-पिता के साथ समय व्यतीत करके आपके मन को खुशी मिलेगी। अगर आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य काफी लंबे समय से अटका हुआ है, तो वह पूरा हो सकता है। बच्चों की तरफ से टेंशन दूर होगी। व्यापार से जुड़े हुए व्यक्तियों को मन मुताबिक सफलता मिलने के योग हैं। आप अपने लक्ष्यों को हासिल कर सकते हैं। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता मिलने के योग है।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन ठीक नहीं है। आपको अपनी सेहत पर ध्यान देने की आवश्यकता है। किसी पुरानी बीमारी की वजह से आप परेशान हो सकते हैं। पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर गलतफहमी हो सकती है, जिसके कारण विवाद होना संभव है। आप किसी भी मामले को बैठकर शांतिपूर्वक सुलझाने की कोशिश कीजिए। बच्चों की तबीयत में सुधार आएगा। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। प्राइवेट नौकरी करने वालों को पदोन्नति के साथ वेतन में वृद्धि होने की खुशखबरी मिल सकती है, जिससे आपका मन बेहद प्रसन्न होगा।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन उत्तम साबित होगा। कामकाज की योजनाओं में सफलता मिलने के योग हैं। दूर संचार माध्यम से खुशखबरी मिल सकती है। घर परिवार का माहौल खुशहाल बना रहेगा। करियर में आगे बढ़ने के मार्ग हासिल होंगे। नौकरी में बदलाव करने की कोशिश करेंगे, जो आपके लिए फायदेमंद रहने वाला है। घरेलू कार्यों में थोड़ा व्यस्त हो सकते हैं। आप अपनी सेहत पर थोड़ा ध्यान दीजिए। बाहर के खानपान से परहेज करना होगा। किसी भी प्रकार के वाद विवाद को बढ़ावा मत दीजिए। आर्थिक मुनाफा मिल सकता है।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन सामान्य रूप से व्यतीत होगा। पारिवारिक परेशानियों में कमी आ सकती है। परिवार वालों के साथ ज्यादा से ज्यादा समय व्यतीत करेंगे। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। जरूरतमंदों की मदद करने का अवसर प्राप्त हो सकता है। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेगा। प्रेम जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति नजर आ रही है। दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया काम शुरू करने की योजना बन सकती है।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपको कामकाज के प्रति काफी सतर्क रहना होगा। बुरी संगति से हानि हो सकती है। दोस्तों का पूरा सहयोग मिलेगा। आप अपने मनपसंद भोजन का आनंद ले सकते हैं। कार्य क्षेत्र में अधिक मेहनत करनी पड़ेगी, लेकिन आपकी मेहनत का उचित परिणाम मिलने वाला है। करियर में तरक्की मिलने के योग हैं। कारोबार में बढ़ोतरी होगी। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। कई मामलों में किस्मत साथ दे सकती है, जिसके चलते आपको बेहतर परिणाम मिलेंगे।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपको नौकरी के क्षेत्र में तरक्की मिलने के योग हैं। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। माता-पिता की सेहत में सुधार आएगा। परिवार वालों के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। आप अपनी मधुर वाणी से दूसरों को प्रभावित करने में सफल रहेंगे। बच्चों की तरफ से उन्नति की खुशखबरी मिल सकती है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। बिजनेस में नई डील होने की संभावना है।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन मिलाजुला रहेगा। कुछ बातें आपके मन को परेशान कर सकती हैं। आपको अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखने की आवश्यकता है। जरूरी कामकाज की योजनाओं पर ध्यान केंद्रित करें। जीवनसाथी की मदद से किसी काम में लाभ मिलने के योग हैं। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में मन मुताबिक सफलता मिलने के योग हैं। पत्नी व पुत्र से सुख-शांति मिलेगी। छोटे-मोटे व्यापारियों के ग्राहकों में बढ़ोतरी हो सकती है। विशेष व्यक्तियों से जान पहचान होने की संभावना है, जिसका आने वाले समय में लाभ मिलेगा।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आप व्यापार के सिलसिले में किसी यात्रा पर जा सकते हैं। आपके द्वारा की गई यात्रा लाभदायक सिद्ध होगी। दोस्तों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। कामकाज का भार अधिक होने की वजह से शारीरिक थकान और कमजोरी महसूस हो सकती है। आप अपने किसी भी काम में जल्दीबाजी ना करें अन्यथा कार्य बिगड़ सकता है। परिवार वालों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। जीवनसाथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बन सकती है। प्रेम जीवन में सकारात्मक बदलाव आएगा, बहुत जल्द आपका प्रेम विवाह होने के योग हैं।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपको अपने व्यापार में बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है, जिसके चलते आपका मन काफी चिंतित रहेगा। विषम परिस्थितियों में आपको धैर्य बनाए रखना होगा। कोई भी महत्वपूर्ण कदम उठाने से पहले सोच विचार जरूर करें। परिवार वालों का पूरा सहयोग मिलेगा। पति-पत्नी एक दूसरे की भावनाओं को समझेंगे। प्रेम जीवन में कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। दोस्तों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव की स्थिति नजर आ रही है। मौसम में परिवर्तन होने की वजह से मौसमी बीमारियां आपको परेशान कर सकती हैं।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन बेहद अच्छा रहेगा। नए-नए कामों में रुचि बढ़ सकती है। नौकरी के क्षेत्र में तरक्की मिलने के योग हैं। आप अपनी सकारात्मक सोच से लगातार कार्यों में सफलता हासिल करेंगे। बिजनेस और नौकरी में कुछ अच्छा होने के संकेत मिल रहे हैं। ऑफिस के काम समय पर पूरे कर सकते हैं। अगर कोर्ट कचहरी से जुड़ा हुआ कोई मामला चल रहा है, तो फैसला आपके पक्ष में आएगा। किस्मत का पूरा साथ मिलने वाला है।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज शादीशुदा जिंदगी में खुशियां मिलेंगी। जीवनसाथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। अचानक बड़ी मात्रा में धन लाभ प्राप्त होने के योग है। संतान की तरफ से खुशखबरी मिल सकती है। आर्थिक उन्नति के नए रास्ते हासिल होंगे। आपको खुद के ऊपर भरोसा रखना होगा, मेहनत करते रहें, आपको सफलता जरूर मिलेगी। तकनीकी क्षेत्र से जुड़े हुए व्यक्तियों का दिन अच्छा रहेगा। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे।