2 मार्च 2022 राशिफल: आज का दिन इन 7 राशियों के लिए रहेगा भाग्यशाली, रुके हुए काम होंगे पूरे

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 2 मार्च 2022 राशिफल का राशिफल बताएंगे। राशिफल की मदद से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हो सके। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज आपको किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, आप इसकी जानकारी अपनी राशि अनुसार जानिए…

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आप अपनी मेहनत से वह हर चीज पा सकते हैं जिसकी आप ख्वाहिश रखते हैं। पारिवारिक जीवन में चल रही परेशानियों का समाधान होगा। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। आपके अच्छे व्यवहार से आसपास के लोग काफी खुश रहेंगे। भूमि-भवन से जुड़ी हुई योजनाओं में सफलता मिलने के प्रबल योग हैं। कामकाज में मनचाहा फल मिलेगा। काफी लंबे समय से अटके हुए काम पूरे हो सकते हैं। विदेश में काम करने वाले व्यक्तियों को मन मुताबिक लाभ मिलने की उम्मीद है।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन बेहतरीन साबित होगा। करियर में आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं। कारोबार में बरकत होगी। घर परिवार का माहौल खुशहाल बना रहेगा। अचानक आर्थिक मुनाफा मिलने के योग हैं। किसी पुराने मित्र से फोन पर लंबी बातचीत हो सकती है, जिससे पुरानी यादें ताजा करेंगे। घरेलू सुख-साधनों में बढ़ोतरी होगी। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिल सकता है। सामाजिक मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कारोबार के सिलसिले में यात्रा अधिक करनी पड़ सकती है लेकिन आपके द्वारा की गई यात्रा शुभ और लाभप्रद साबित होंगी।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपको अपनी किस्मत का भरपूर साथ मिलने वाला है। नौकरी के क्षेत्र में पदोन्नति मिलने के प्रबल योग हैं। बड़े अधिकारी आपके कामों की सराहना करेंगे। माता-पिता की सेहत में सुधार आएगा। करियर में आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं, जिनका फायदा उठाना चाहिए। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में मन मुताबिक सफलता मिल सकती है। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया है, तो वह पैसा वापस मिलेगा। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। परिवार के सदस्यों के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। राजनीति से जुड़े हुए व्यक्तियों को मन मुताबिक सफलता मिलेगी।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन सामान्य रूप से व्यतीत होगा। आप अपने किसी भी काम में जल्दीबाजी मत कीजिए अन्यथा कार्य बिगड़ सकता है। गुप्त शत्रु आपको परेशान करने की कोशिश करेंगे, इसलिए सतर्क रहें। वाहन प्रयोग में लापरवाही मत कीजिए। पैसों का उधार लेन-देन आज करना ठीक नहीं है अन्यथा धन हानि होने की आशंका है। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। आप अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखें।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन पहले से बेहतर नजर आ रहा है। कुछ मामले में किस्मत साथ दे सकती है लेकिन आप अपने भाग्य से ज्यादा अपनी मेहनत पर भरोसा रखें। बच्चों की तरफ से टेंशन दूर होगी। व्यापार में किसी नई तकनीकी का इस्तेमाल कर सकते हैं, जिसका आगे चलकर आपको अच्छा फायदा मिलने वाला है। शासन सत्ता का भरपूर सहयोग मिलेगा। कोर्ट कचहरी से जुड़े हुए मामलों में सफलता मिलने के योग हैं। नौकरी के क्षेत्र में सहकर्मियों की मदद से अधूरे काम पूरे हो सकते हैं। अचानक लाभदायक यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं। आपके नए संपर्क बनेंगे, जो भविष्य में लाभदायक सिद्ध होंगे।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपको विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है लेकिन आप किसी भी सूरत में अपना आपा ना खोएं अन्यथा आप ज्यादा परेशानी का सामना करेंगे। घर परिवार के सदस्यों का पूरा सहयोग मिलेगा। आप अपने कामकाज के तरीकों में कुछ बदलाव करने की कोशिश कर सकते हैं, जो आगे चलकर आपको अच्छा फायदा देगी। दोस्तों की पूरी मदद मिलेगी। पति-पत्नी के बीच चल रहे मतभेद खत्म हो सकते हैं। जो व्यक्ति काफी लंबे समय से नई नौकरी की तलाश में इधर-उधर भटक रहे थे, उनको अच्छे अवसर प्राप्त हो सकते हैं। कोई भी बड़ा फैसला लेने से बचना होगा। वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें अन्यथा चोट दुर्घटना होने की आशंका नजर आ रही है।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन सुखद परिणाम लेकर आया है। कामकाज में लगातार सफलता हासिल होगी। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। सरकारी कामकाज पूरे होंगे। कार्यालय में बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। कठिन विषयों में शिक्षकों का सहयोग मिल सकता है। विदेश में काम करने वाले व्यक्तियों को लाभ मिलने की उम्मीद है। कारोबार अच्छा चलेगा। लाभदायक समझौते हाथ लग सकते हैं। व्यवसाय में मनचाहा लाभ प्राप्त करने में कामयाब रहेंगे। सत्ता पक्ष से पूरा सहयोग प्राप्त होगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन शुभ परिणाम लाया है। कामकाज में मन मुताबिक सफलता हासिल होगी और विषम परिस्थितियों का सामना करने में सक्षम रहेंगे। रुके हुए काम पूरे होंगे। किसी पुराने निवेश का अच्छा फायदा मिल सकता है। कारोबार को आगे बढ़ाने का अच्छा अवसर प्राप्त होगा। आप अपनी मेहनत से लगातार करियर में आगे बढ़ेंगे। घर में धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। माता-पिता की सेहत अच्छी रहेगी। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन शानदार रहेगा। करियर और कारोबार को आगे बढ़ाने की दिशा में मेहनत और प्रयास करते हैं, तो आपको सौभाग्य का पूरा साथ मिलेगा। कार्य क्षेत्र में बड़े अधिकारी आपके कामों की तारीफ करेंगे। नौकरी करने वालों को जीवन में कुछ नया और बेहतर करने का अवसर प्राप्त हो सकता है। कुल मिलाकर कहा जाए तो आपकी पदोन्नति और मान-सम्मान बढ़ने के पूरे योग बन रहे हैं। दोस्तों की मदद से अधूरे काम पूरे होंगे। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन मिलाजुला साबित होगा। किसी को भी पैसा उधार देने से बचना होगा अन्यथा उधार दिया गया पैसा वापस लेने में कठिनाई होगी। आपको अपने कार्यक्षेत्र में अपने विरोधियों से खूब सतर्क रहना पड़ेगा क्योंकि यह आपको नुकसान पहुंचाने की हर संभव कोशिश करेंगे। परिवार वालों के साथ ज्यादा से ज्यादा समय व्यतीत करने का प्रयास कर सकते हैं। कोर्ट कचहरी के मामलों से दूर रहना होगा। अगर आप किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जा रहे हैं तो उस दौरान वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। आज कोई भी बड़ा निवेश मत कीजिए अन्यथा नुकसान हो सकता है।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन अच्छा नजर आ रहा है। रुके हुए काम पूरे होंगे। विशेष व्यक्तियों से जान पहचान बढ़ेगी। कार्य क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा में मन मुताबिक सफलता मिलने के योग हैं। कोर्ट कचहरी के मामलों में फैसला आपके पक्ष में आएगा। दूर संचार माध्यम से खुशखबरी मिल सकती है, जिससे घर-परिवार का माहौल खुशहाल बनेगा। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह हो सकता है। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन ठीक नहीं है। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आप दूसरों के कामों में हस्तक्षेप मत कीजिए। कामकाज में सफलता पाने के लिए आपको कठिन मेहनत करनी पड़ेगी। माता-पिता की सेहत में गिरावट आ सकती है, जो आपकी चिंता का कारण बनेगी। आप किसी की सुनी सुनाई बातों पर भरोसा मत कीजिए। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए व्यक्तियों को अपने विरोधियों से सतर्क रहना होगा। विद्यार्थियों को कठिन विषयों पर ध्यान देने की जरूरत है। पैसों का उधार लेन-देन मत कीजिए।