02 नवंबर 2021 राशिफल: आज ग्रह नक्षत्र बना रहे शुभ योग, जानिए किन राशि वालों का जागेगा सोया भाग्य

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 02 नवंबर 2021 का राशिफल बताएंगे। राशिफल की मदद से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हो सके। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज आपको किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, आप इसकी जानकारी अपनी राशि अनुसार जानिए…

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन बेहद सुखद रहने वाला है। काफी लंबे समय से चल रहे उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों से छुटकारा मिलेगा। घरेलू सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। कमाई के जरिए बढ़ सकते हैं। किस्मत आपका पूरा साथ देगी। विदेश में कार्य करने वालों को उत्तम फल की प्राप्ति होगी। कामकाज के सिलसिले में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। शादीशुदा जिंदगी में खुशियां मिलेंगी। आप किसी लाभदायक यात्रा पर जा सकते हैं। धर्म-कर्म के कामों में आपकी रूचि रहेगी।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। स्वास्थ्य पर थोड़ा ध्यान दीजिए। बाहर के खानपान से परहेज करने की आवश्यकता है। शादी-विवाह से संबंधित वार्ता में थोड़ा और विलंब होने की संभावना नजर आ रही है। जमीन जायजाद से संबंधित मामलों को समझदारी पूर्वक सुलझाने की कोशिश कीजिए ,किसी भी प्रकार के वाद विवाद को बढ़ावा ना दें ,गुप्त शत्रु आपको हानि पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं, इसलिए आपको सतर्क रहना होगा ,विद्यार्थियों को पढ़ाई पर ध्यान देने की आवश्यकता है।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन बेहतरीन साबित होगा। कामकाज में कम मेहनत में अधिक सफलता मिलने के योग हैं। धर्म-कर्म के कामों में रुचि बढ़ेगी। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। पति-पत्नी के बीच चल रहे मतभेद खत्म होंगे। प्रेम जीवन में सुधार आएगा। आप अपने साथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए व्यक्तियों को मन मुताबिक सफलता मिलने के योग हैं, जिससे आपका मन हर्षित होगा।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन मिलाजुला रहने वाला है। कई बार आपका काम होते होते रुकेगा, जिसकी वजह से आपका मन काफी परेशान रहने वाले हैं। गुप्त शत्रु आपको हानि पहुंचाने की पूरी कोशिश करेंगे। किसी से भी बातचीत करते समय आपको अपने शब्दों पर ध्यान देने की आवश्यकता है। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों को लेकर आप काफी चिंतित रहेंगे। पैसों का उधार लेन-देन मत कीजिए अन्यथा आर्थिक हानि का सामना करना पड़ सकता है। किसी भी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से बचना होगा।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन बहुत शुभ रहेगा। ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति से आपको धन लाभ मिलने के योग नजर आ रहे हैं। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में मन मुताबिक परिणाम मिल सकता है। संतान की तरफ से उन्नति की खुशखबरी मिलने की संभावना है। घर परिवार की परेशानियों का समाधान निकल सकता है। शादीशुदा जिंदगी अच्छी रहेगी। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेगा। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। प्रेम विवाह करना चाह रहे हैं तो अवसर अनुकूल नजर आ रहा है।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन सुखद रहने वाला है। जमीन जायजाद से जुड़े हुए मामलों का निपटारा होगा। वाहन खरीदने का सोच विचार कर सकते हैं। आमदनी अच्छी रहेगी। कमाई के नए-नए स्रोत बढ़ सकते हैं। दूर संचार माध्यम से शुभ समाचार मिलने की संभावना है। आप किसी लाभदायक यात्रा पर जा सकते हैं। माता-पिता की सेहत में सुधार आएगा। भाई बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया व्यापार शुरू कर सकते हैं, जिसका भविष्य में अच्छा फायदा मिलने वाला है। छोटे-मोटे व्यापारियों का मुनाफा बढ़ेगा।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन काफी हद तक ठीक रहेगा। आप अपनी चतुराई के बल पर कामकाज में लगातार सफलता हासिल करेंगे। मौसम में परिवर्तन होने की वजह से स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव आ सकता है इसलिए आपको स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहना होगा। परिवार के किसी सदस्य से कहासुनी हो सकती है। आपको अपने गुस्से और वाणी पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। जरूरतमंदों की मदद करने के लिए आप हमेशा तैयार रहेंगे। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। अगर आपने किसी को पैसा उधार दिया है तो वह पैसा वापस मिल सकता है। नौकरी करने वालों को पदोन्नति मिलने की संभावना है।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन उत्तम रूप से मजबूत रहेगा। काफी लंबे समय से चल रही मानसिक परेशानियों से छुटकारा मिल सकता है। आपको अपनी मेहनत का उम्मीद से अधिक फायदा मिलने के योग हैं। विषम परिस्थितियों का सामना करने में सक्षम रहेंगे। आप अपने दुश्मनों पर विजय प्राप्त करेंगे। अगर कोर्ट कचहरी से जुड़ा हुआ कोई मामला चल रहा है तो फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। सरकारी क्षेत्र में कार्यरत व्यक्तियों को पदोन्नति मिल सकती है। इसके साथ ही मनचाही जगह पर ट्रांसफर मिलेगा।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन काफी उतार-चढ़ाव लेकर आया है। मानसिक रूप से आप काफी परेशान रहेंगे। कामकाज में ध्यान केंद्रित करना काफी कठिन हो सकता है। आप अपने ऊपर नकारात्मक विचारों को हावी मत होने दीजिए। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ेगी। अगर आप नई नौकरी का आवेदन करना चाह रहे हैं तो अवसर बेहतरीन रहेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी। विवाह योग्य व्यक्तियों को विवाह का अच्छा रिश्ता मिल सकता है।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन काफी कठिन रहेगा। घरेलू खर्चों में बढ़ोतरी होगी, जिसकी वजह से आप काफी परेशान रहने वाले हैं। नौकरी के क्षेत्र में अत्यधिक भागदौड़ बनी रहेगी। शारीरिक थकान और कमजोरी महसूस हो सकती है। कोर्ट कचहरी कचहरी के मामलों से दूर रहना होगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई पर ध्यान देने की जरूरत है। कठिन विषयों में गुरुजनों की मदद मिल सकती है। किसी जरूरी काम को पूरा करने के लिए आपको कठिन मेहनत करनी पड़ेगी। दोस्तों की पूरी सहायता प्राप्त होगी।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन बेहतरीन लाभ लेकर आया है। ग्रह-नक्षत्रों की शुभ स्थिति की वजह से आज का दिन आपके लिए वरदान से कम नहीं है। कम मेहनत में अधिक सफलता मिलने के योग हैं। आर्थिक स्थिति बेहतर बनेगी। अनुभवी व्यक्तियों से संपर्क बन सकता है, जिसका भविष्य में अच्छा फायदा मिलेगा। भाई-बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। संतान की तरफ से टेंशन में कमी आएगी। शादीशुदा जिंदगी बेहतरीन रहेगी। प्रेम जीवन में सुधार आएगा। बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह हो सकता है। व्यापार में भारी धन लाभ मिलने की उम्मीद है।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन भाग्यशाली साबित होगा। आपके साहस और पराक्रम में बढ़ोतरी होगी, जिसके बल पर आप कठिन परिस्थितियों का आसानी से सामना कर सकते हैं। जीवन में आगे बढ़ने के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। सामाजिक क्षेत्र में आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र से खुशखबरी मिलने की संभावना है।