02 अक्टूबर 2021 राशिफल: आज इन 6 राशि वालों की आमदनी में बढ़ोतरी के हैं संकेत, घर में आएगी सुख-समृद्धि

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 02 अक्टूबर 2021 का राशिफल बताएंगे। राशिफल की मदद से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हो सके। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज आपको किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, आप इसकी जानकारी अपनी राशि अनुसार जानिए।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन व्यापार की दृष्टि से बहुत ही अच्छा नजर आ रहा है। लाभदायक समझौते हाथ लग सकते हैं। आपके द्वारा बनाई गई पुरानी योजनाओं का अच्छा फल मिलेगा। घर परिवार की परेशानियों का समाधान निकल सकता है। आपकी सोच सकारात्मक रहेगी, जिससे कामकाज में अच्छा फायदा प्राप्त कर सकते हैं। कोई पुराना वाद-विवाद खत्म हो सकता है. गुप्त शत्रु सक्रिय रहेंगे, यह आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं, इसलिए आपको सावधानी बरतने की आवश्यकता है। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। वाहन प्रयोग में सावधानी बरतने की आवश्यकता है। धर्म-कर्म के कामों में रुचि बढ़ेगी।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन बेहतरीन साबित होगा। भाई बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म हो सकते हैं। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। आमदनी में बढ़ोतरी होने के संकेत मिल रहे हैं। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। माता-पिता के स्वास्थ्य में सुधार आएगा। प्राइवेट नौकरी कर रहे व्यक्तियों को पदोन्नति मिल सकती है। वेतन में वृद्धि होगी। अनुभवी लोगों से जान पहचान हो सकती है, जिसका भविष्य में अच्छा फायदा मिलेगा। आप अपने सभी कार्य समय पर पूरे करेंगे। घर के छोटे बच्चों के साथ आप हंसी खुशी समय व्यतीत करने वाले हैं। आपका मन प्रसन्न रहेगा।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका मन किसी बात को लेकर चिंतित हो सकता है। आप अपने ऊपर नकारात्मक विचारों को हावी मत होने दीजिए। कामकाज की जरूरी योजनाओं पर फोकस करना होगा। विवाह योग्य व्यक्तियों को विवाह का अच्छा रिश्ता मिल सकता है। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। घर के छोटे बच्चों की तबीयत में सुधार आने की संभावना है। प्रेम जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति नजर आ रही है। आपको अपने प्रिय की भावनाओं को समझने की आवश्यकता है। घर के किसी बड़े बुजुर्ग की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। किसी भी प्रकार के वाद-विवाद को बढ़ावा मत दीजिए।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन सामान्य रूप से व्यतीत होगा। आप अपने दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया काम शुरू करने की योजना बना सकते हैं। माता-पिता का आशीर्वाद और सहयोग मिलेगा, जिससे आपका आत्मबल मजबूत बनेगा। अचानक दूर संचार माध्यम से हर्षवर्धन समाचार सुनने को मिलेगा। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ेगा। नौकरी के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। अगर कोर्ट कचहरी से जुड़ा हुआ कोई मामला चल रहा है तो उसमें फैसला आपके पक्ष में आने की उम्मीद है। आप किसी लाभदायक यात्रा पर जा सकते हैं। रुके हुए कार्य प्रगति पर आएंगे। परिवार के सदस्यों के साथ किसी धार्मिक स्थल पर जाने की योजना बना सकते हैं।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन अच्छा नजर आ रहा है। समाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे, जिससे मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। व्यापार में किसी नई तकनीकी का इस्तेमाल कर सकते हैं, जिसका भरपूर लाभ मिलेगा। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में मन मुताबिक रिजल्ट मिल सकता है। किस्मत आपका पूरा साथ देने वाली है। घर परिवार में सुख समृद्धि आएगी। मन की परेशानियां दूर होंगी। करियर में आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं। बच्चों की तरफ से उन्नति की खुशखबरी मिल सकती है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। आप अपनी मधुर वाणी से दूसरों को प्रभावित करेंगे।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन काफी हद तक ठीक नजर आ रहा है। रोजगार की दिशा में कार्यरत व्यक्तियों के लिए दिन बहुत ही उत्तम रहेगा, उन्हें रोजगार के उत्तम अवसर प्राप्त हो सकते हैं, जिससे वह अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करेंगे। परिवार वालों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। नौकरी कर रहे व्यक्तियों को अपने किसी सहयोगी की मदद से जरूरी कामों में सफलता हासिल होगी। पति-पत्नी एक दूसरे की भावनाओं को समझेंगे। प्रेम जीवन में सुधार आएगा, बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह होने के योग नजर आ रहे हैं।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन अच्छा साबित होगा। आप हंसी खुशी समय व्यतीत करेंगे। विदेश में काम कर रहे व्यक्तियों को अच्छा मुनाफा मिल सकता है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। बिजनेस के सिलसिले में लंबी दूरी की यात्रा पर जाना पड़ सकता है, आपके द्वारा की गई यात्रा लाभदायक सिद्ध होगी। भाई बहनों से अगर कोई विवाद चल रहा है तो उसका समाधान निकल सकता है। धन संबंधित लेन-देन में बहुत सोच विचार करने की आवश्यकता है अन्यथा धन हानि होने की आशंका नजर आ रही है।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन मिलाजुला रहने वाला है। कामकाज को लेकर मन में तरह-तरह के विचार उत्पन्न हो सकते हैं। व्यापार को आगे बढ़ाने के लिए नई योजना बना सकते हैं, जिसका भरपूर लाभ मिलेगा। खास व्यक्तियों का मार्गदर्शन प्राप्त हो सकता है। कार्यक्षेत्र में योजनाबद्ध तरीके से किए गए कार्य में आपको सफलता हासिल होगी। शाम के समय परिवार के सदस्यों के साथ बातचीत में समय व्यतीत होगा। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे व्यक्तियों को अपनी वाणी पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है अन्यथा साथी से कोई विवाद होने की संभावना नजर आ रही है।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज जीवन की बहुत सी परेशानियों से छुटकारा मिल सकता है। कामकाज में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। नौकरी के क्षेत्र में पदोन्नति मिलेगी। बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। विवाह योग्य व्यक्तियों को विवाह के लिए उत्तम प्रस्ताव मिल सकते हैं, जिसको परिवार के सदस्य द्वारा मंजूरी मिल सकती है। शेयर बाजार से जुड़े हुए व्यक्तियों को निवेश करते समय काफी सोच विचार करना होगा। अगर आपने किसी को पैसा उधार दिया है तो वह पैसा वापस मिल सकता है। जीवनसाथी की पूरी मदद मिलेगी।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन मिश्रित परिणाम लेकर आया है। पिताजी की सहायता से उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। किसी पुराने निवेश का अच्छा लाभ मिल सकता है। अगर आपने किसी को पहले पैसा दिया है तो वह पैसा वापस मिलने की उम्मीद है। सफलता के मार्ग हासिल होंगे। व्यापार अच्छा चलेगा। आपको अपने कामकाज की योजनाओं का भरपूर लाभ मिलने वाला है। बच्चों की तरफ से टेंशन दूर होगी। नौकरी के क्षेत्र में आप बड़े अधिकारियों को प्रसन्न करने में सफल रहेंगे।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपके प्रभाव और प्रताप में वृद्धि का दिन रहने वाला है। आज आपके कामकाज की सराहना होगी। जरूरतमंदों की मदद करने के लिए आप सबसे आगे रहेंगे। पूजा पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। कोर्ट कचहरी के मामलों में सफलता हासिल होगी। प्रेम जीवन अच्छा रहेगा, प्रेम विवाह होने के योग नजर आ रहे हैं। परिवार के सदस्यों के साथ देव दर्शन आदि की यात्रा पर जा सकते हैं। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन कठिन रहेगा। फिजूलखर्ची अधिक होने की वजह से आपका मन परेशान हो सकता है। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। जीवनसाथी का सहयोग आज आपको भरपूर मात्रा में मिलता हुआ नजर आ रहा है। ससुराल पक्ष से यदि रिश्तो में कुछ कड़वाहट चल रही थी तो वह आज खत्म हो सकती है। आज आपकी धार्मिक कार्यों के प्रति रुचि बढ़ती हुई नजर आ रही है, जिसमें आप खर्चा कर सकते हैं। आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। कामकाज में मेहनत के अनुसार फल की प्राप्ति होगी।