20 अप्रैल 2022 राशिफल: मेष राशि सहित इन जातकों का दिन रहेगा शुभ, कम मेहनत में मिलेगी सफलता

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 20 अप्रैल 2022 राशिफल का राशिफल बताएंगे। राशिफल की मदद से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हो सके। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज आपको किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, आप इसकी जानकारी अपनी राशि अनुसार जानिए…

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन पहले से बहुत बेहतर नजर आ रहा है। ऑफिस के रुके हुए काम सहकर्मियों की मदद से पूरे होंगे। आपकी सोच सकारात्मक बनी रहेगी। पारिवारिक जीवन में चल रही परेशानियां खत्म होने की पूरी संभावना है। छात्रों का दिन अच्छा रहेगा। आपका मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। कम मेहनत में अच्छा परिणाम मिलने की उम्मीद है लेकिन मेहनत अभी जारी रखने की आवश्यकता है। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। प्रेम जीवन में सुधार आएगा, बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह हो सकता है।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज बिजनेस करने वाले व्यक्तियों को अच्छा फायदा मिलने की उम्मीद है। इसके साथ ही आपके बिजनेस की गति में बढ़ोतरी भी होगी। अगर आपने पहले कोई निवेश किया है, तो उसका अच्छा फायदा मिलता हुआ नजर आ रहा है। खास व्यक्तियों से संपर्क स्थापित होंगे, जो भविष्य में फायदेमंद साबित होगा। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा में मन मुताबिक रिजल्ट मिल सकता है। गुरुजनों का आशीर्वाद बना रहेगा। राजनीति से जुड़े हुए व्यक्तियों का समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। बच्चों की तरफ से टेंशन दूर होगी। घर के किसी सदस्य की तरक्की की खुशखबरी मिल सकती है, जिससे घर का माहौल खुशहाल बनेगा।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन सामान्य रूप से व्यतीत होगा। आपको अपनी भावनाओं पर काबू रखने की आवश्यकता है। जीवनसाथी के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखें। परिवार वालों के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। ऑफिस में किसी पुरानी गलती की वजह से काम दोबारा करना पड़ेगा। वाहन खरीदने के योग बन रहे हैं। लोहा का कारोबार करने वाले व्यक्तियों का दिन धन लाभ दिलाने वाला रहेगा। प्रेमी-प्रेमिका एक दूसरे पर भरोसा बनाए रखें इससे रिश्ते में मजबूती आएगी।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से बचना होगा। आज जो भी काम आप अपनी कड़ी मेहनत से करेंगे उसमें आपको सफलता मिलेगी। बिजनेस करने वाले व्यक्तियों को थोड़ी सावधानी बरतने की आवश्यकता है। अगर आप किसी महत्वपूर्ण दस्तावेज पर हस्ताक्षर कर रहे हैं, तो ठीक प्रकार से पढ़ लीजिए ताकि भविष्य में परेशानी का सामना ना करना पड़े। पैसों का लेनदेन करने से बचना होगा। घरेलू जरूरतों के पीछे अधिक पैसा खर्च हो सकता है लेकिन आपकी आमदनी अच्छी रहेगी, जिससे सब कुछ संतुलित हो जाएगा। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। आपकी कोई अधूरी मनोकामना पूरी हो सकती है। घर के बड़े बुजुर्गों की सलाह किसी काम में फायदेमंद साबित होगी।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज विद्यार्थियों का दिन अच्छा रहेगा। आपका मन पढ़ाई में लगेगा। परिवार और दोस्तों का पूरा साथ प्राप्त होगा। पैसों के लेनदेन के मामले में सावधानी बरतने की आवश्यकता है। किसी अनजान पर भरोसा करने से बचना होगा। आप जिस काम में जितनी कोशिश करेंगे, उतनी ही अधिक सफलता मिलने की उम्मीद है। माता-पिता की सेहत में सुधार आएगा। आप अपने भविष्य की योजनाओं पर सोच विचार कर सकते हैं। जीवनसाथी आपका पूरा सहयोग करेगा। बच्चों की तरफ से तरक्की की खुशखबरी मिल सकती है। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारी आपके कामकाज से खुश रहेंगे।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन खुशनुमा रहने वाला है। छोटे-मोटे व्यापारियों के ग्राहकों में बढ़ोतरी होगी। जरूरतमंदों की मदद करने के लिए आप हमेशा तैयार रहेंगे। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। घर में मेहमानों का आगमन हो सकता है, जिससे घर में चहल-पहल बनी रहेगी। आर्थिक स्थिति पहले की अपेक्षा आज मजबूत होगी। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन पढ़ाई में मन लगाने का है, जितनी मेहनत करेंगे उतनी सफलता हासिल करेंगे। घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। अचानक कोई महत्वपूर्ण अधूरा काम पूरा हो सकता है।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आप आत्मविश्वास से भरपूर नजर आ रहे हैं। ऑफिस में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आप अपने लक्ष्य की प्राप्ति कर सकते हैं। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। प्राइवेट नौकरी करने वालों को प्रमोशन मिलने की पूरी संभावना है। घर में छोटी-मोटी पार्टी का आयोजन कर सकते हैं। परिवार वालों का पूरा साथ मिलेगा। प्रेम जीवन अच्छा रहेगा। आप अपने साथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। पारिवारिक जीवन में सुख-समृद्धि में बढ़ोतरी होगी।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन थोड़ा कठिन नजर आ रहा है। घरेलू चीजों की खरीदारी पर आपका अधिक पैसा खर्च हो सकता है। आपको यही सलाह दी जाती है कि आमदनी के अनुसार घरेलू खर्चों पर कंट्रोल रखें अन्यथा भविष्य में आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। नौकरी की तलाश कर रहे व्यक्तियों को आज रोजगार के उचित अवसर प्राप्त होंगे। माता-पिता का आशीर्वाद आपको मंजिल तक पहुंचाने में मदद करेगा। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए व्यक्तियों को अच्छी सफलता मिल सकती है। अगर कोई कोर्ट कचहरी का मामला चल रहा है, तो फैसला आपके पक्ष में आएगा।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपके अंदर बढ़ी हुई ऊर्जा आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। आप कोई भी काम करेंगे, तो उसको आप कम समय में पूरा कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। आत्मविश्वास मजबूत रहेगा। जीवनसाथी से चल रहे मतभेद खत्म हो सकते हैं। घर का माहौल सकारात्मक बना रहेगा। घर में अगर किसी के विवाह संबंधी समस्या चल रही है, तो आज उसका समाधान हो जाएगा। बिजनेस में साझेदारी सोच विचार करके ही कीजिए। इसके साथ ही नई योजनाओं को लागू करने से आपको लाभ मिल सकता है। कपड़ों का व्यापार करने वाले व्यक्तियों को आज उम्मीद से अधिक मुनाफा मिलने की संभावना है।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन काफी हद तक ठीक-ठाक नजर आ रहा है। ऑफिस के काम के चलते यात्रा करनी पड़ेगी, आपके द्वारा की गई यात्रा सुखद रहेगी। प्रॉपर्टी में निवेश करने के लिए दिन शुभ नजर आ रहा है। भाई-बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। करियर में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे, जिनका फायदा उठाना चाहिए। कलात्मक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छा परिणाम मिल सकता है। दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया व्यापार शुरू करने की योजना बना सकते हैं।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन फायदेमंद साबित होगा। कोर्ट कचहरी के मामलों में सफलता हासिल होगी। अपने जीवनसाथी पर भरोसा बनाए रखें, रिश्तो में मजबूती आएगी। आप जितना हो सके दूसरों की राय लेकर ही किसी कार्य की शुरुआत कीजिए इससे सफलता मिलने की संभावना अधिक हो जाएगी। ऑफिस में बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखने होंगे। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिलेगा। जीवनसाथी आज आपके अच्छे स्वभाव से बेहद खुश रहेगा।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन काफी अच्छा नजर आ रहा है। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए व्यक्तियों का दिन बेहतरीन रहेगा। आपकी बातों से लोग प्रभावित होंगे। ऑफिस में कार्यभार कम होगा, जिससे आप अपने सहकर्मियों की मदद कर सकते हैं। महिलाएं शॉपिंग करते समय खर्चों पर थोड़ा लगाम बनाए रखें। जो व्यक्ति थिएटर से जुड़े हुए हैं उनके लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा। अविवाहित व्यक्तियों को अच्छे प्रस्ताव मिलेंगे। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी।