20 अगस्त 2021 राशिफल:आज 4 राशि वालों को मिलेगा फंसा धन, कारोबार में होगी बरकत, पढ़ें राशिफल

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 20 अगस्त 2021 का राशिफल बताएंगे। राशिफल की मदद से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हो सके। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज आपको किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, आप इसकी जानकारी अपनी राशि अनुसार जानिए।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन बहुत खूबसूरत व्यतीत होने वाला है। मानसिक चिंता दूर होगी। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। आपके अच्छे स्वभाव से आसपास के व्यक्ति काफी खुश रहेंगे। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा पर जाने का प्रोग्राम बना सकते हैं। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। खास कामों में विशेष व्यक्तियों का सहयोग मिल सकता है, जिससे आपको अच्छा मुनाफा मिलेगा। आप अपने कामकाज की योजनाओं को मन मुताबिक पूरा करेंगे। निवेश संबंधित कामों के लिए आज का दिन ठीक नजर आ रहा है।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपके जीवन में कई बदलाव देखने को मिल सकते हैं। आपको अपनी मेहनत का कम परिणाम हासिल होगा। शेयर बाजार से जुड़े हुए व्यक्तियों के लिए आज का दिन उत्तम नजर आ रहा है। कारोबार में थोड़ा ध्यान देना होगा। निजी जीवन में किसी बात को लेकर समस्या खड़ी हो सकती है। विषम परिस्थितियों में आपको चतुराई से काम लेने की आवश्यकता है। बच्चों के साथ हंसी-खुशी समय व्यतीत करेंगे। सामाजिक क्षेत्र में आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। आप अपने बच्चों का मार्गदर्शन कर सकते हैं। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन मिलाजुला रहने वाला है। रचनात्मक कार्यों में सफलता हासिल होगी। आपका अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। घरेलू खर्चों में कमी आएगी। कमाई के जरिए बढ़ सकते हैं। कुछ जरूरी कामों में पिताजी की सहायता मिल सकती है। भाई-बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। आपको अपने विचार सकारात्मक रखने की आवश्यकता है। प्राइवेट नौकरी कर रहे व्यक्तियों को अधिक भागदौड़ करनी पड़ेगी। बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखना होगा।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपको कुछ नया सीखने का मौका मिल सकता है। आज निवेश संबंधित मामले में लाभ मिलने की उम्मीद है। अगर आपने किसी को पैसा उधार दिया है तो वह पैसा वापस कर सकता है। ऑफिस का वातावरण आपके पक्ष में रहेगा। बिजनेस के सिलसिले में आप कोई नया फैसला ले सकते हैं, जो भविष्य में फायदा देगा। काम के सिलसिले में छोटी मोटी यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। बच्चों की तरफ से तरक्की की खुशखबरी मिलने की संभावना है। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आप कोई नया काम शुरू करने की योजना बना सकते हैं। कार्य क्षेत्र में अचानक पदोन्नति की खुशखबरी मिल सकती है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। बड़े अधिकारी आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। निजी जीवन में चल रही परेशानियों का समाधान निकल सकता है। व्यापार के सिलसिले में आप किसी लाभदायक यात्रा पर जा सकते हैं। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा में मन मुताबिक रिजल्ट मिलेगा। व्यापार से जुड़े हुए व्यक्ति अगर किसी महत्वपूर्ण दस्तावेज पर हस्ताक्षर कर रहे हैं तो उसे ठीक प्रकार से पढ़ लीजिए ताकि भविष्य में परेशानी का सामना ना करना पड़े। अचानक आपके द्वारा किए गए प्रयास से धनलाभ मिल सकता है।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। पारिवारिक जरूरतों की पूर्ति होगी। जो जातक लंबे समय से नई नौकरी की तलाश कर रहे थे, उनको अच्छी नौकरी मिलने की उम्मीद है। कामकाज में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। आपका भाग्य प्रबल रहेगा। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में सफल हो सकते हैं। नए व्यक्तियों से संपर्क बनेंगे, जो भविष्य में लाभदायक सिद्ध होंगे। व्यापार अच्छा चलेगा। कारोबार में बरकत होगी।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपको निवेश संबंधित कामों में सोच-विचार करने की आवश्यकता है अन्यथा नुकसानदेह साबित हो सकता है। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। आप बाहर के खानपान से परहेज कीजिए। नौकरी के क्षेत्र में कामकाज का दबाव अधिक होने के कारण शारीरिक थकान महसूस हो सकती है। घर के किसी सदस्य से कहासुनी होने की संभावना है। आप अपने गुस्से और वाणी पर नियंत्रण रखें। दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया व्यापार शुरू करने की योजना बना सकते हैं। घर-परिवार की चिंता अधिक रहेगी। जीवनसाथी का हर कदम पर सहयोग मिलेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन अच्छा साबित होगा। ऑफिस में आपके कामकाज की तारीफ होगी। आपकी प्रतिभा निखरकर दूसरों के सामने आ सकती है। कठिन से कठिन कार्य आप आसानी से पूरे कर सकते हैं। व्यापार में लाभ मिलेगा। आपकी योजनाओं में अधिक फायदा मिलने के योग नजर आ रहे हैं। रचनात्मक कार्य में सफलता हासिल होगी। जीवनसाथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। पैसों का उधार लेन-देन करते समय सावधानी बरतें।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन ठीक रहेगा। परिवार वालों के साथ ज्यादा से ज्यादा समय व्यतीत करेंगे। अगर आप कहीं पैसा निवेश करना चाहते हैं तो घर के अनुभवी व्यक्ति की सलाह जरूर लें। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिल सकता है। धर्म-कर्म के कामों में रुचि बढ़ेगी। घर में मांगलिक कार्यक्रम के आयोजन पर चर्चा हो सकती है। भाई बहनों का पूरा सहयोग मिलेगा। विवाह योग्य व्यक्तियों को विवाह का उत्तम प्रस्ताव मिल सकता है। आपकी सेहत में सुधार आएगा। खानपान में रुचि बढ़ेगी।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज नौकरी करने वालों को लाभ मिलने की उम्मीद है। कामकाज में लगातार सफलता हासिल होगी। आप किसी लाभदायक यात्रा पर जा सकते हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। भाग्य पूरा साथ देगा। व्यापार में अच्छी कमाई होने की संभावना नजर आ रही है। घरेलू जीवन खुशहाल रहेगा। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेगा। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। विद्यार्थियों का आज का दिन ठीक रहेगा। आपका पढ़ाई में मन लगेगा, गुरुजनों का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज कठिन से कठिन मामले सुलझाने के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। व्यापार में लाभदायक समझौते हो सकते हैं। आत्मविश्वास मजबूत रहेगा। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारी आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। समाज में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। नई नौकरी की तलाश कर रहे व्यक्तियों को अच्छी कंपनी से इंटरव्यू के लिए बुलावा आ सकता है। कार्यक्षेत्र में जान-पहचान के व्यक्ति मददगार साबित होंगे। कोर्ट कचहरी के मामलों में सफलता हासिल होगी।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन ठीक नजर आ रहा है। प्रेम जीवन में सकारात्मक बदलाव आएंगे। कारोबार अच्छा चलेगा। खास व्यक्तियों के मार्गदर्शन से करियर के क्षेत्र में आगे बढ़ेंगे। रुके हुए कार्य प्रगति पर आ सकते हैं। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। माता-पिता की सेहत में सुधार आएगा। गुप्त शत्रु आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे परंतु यह सफल नहीं हो पाएंगे। दोस्तों के साथ कहीं घूमने फिरने की योजना बना सकते हैं। किसी पुराने नुकसान की भरपाई कर सकते हैं।