20 दिसंबर 2021 राशिफल: आज इन 6 राशियों का बेहतरीन रहेगा दिन, बिगड़े हुए कार्य होंगे पूरे

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 20 दिसंबर 2021 का राशिफल बताएंगे। राशिफल की मदद से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हो सके। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज आपको किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, आप इसकी जानकारी अपनी राशि अनुसार जानिए…

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन खुशियों से भरपूर रहने वाला है। जीवनसाथी से कोई अच्छा गिफ्ट मिल सकता है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। रुके हुए कार्य प्रगति पर आएंगे। नौकरी के क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। बड़े अधिकारी आपके कामों की सराहना कर सकते हैं। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया है, तो वह पैसा वापस मिलेगा। जरूरतमंदों की मदद करने के लिए सबसे आगे रहेंगे। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। आपको अपनी मेहनत का उचित परिणाम हासिल होगा।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज कार्य क्षेत्र में आप सबसे बेहतर कार्य करने की कोशिश कर सकते हैं। कोर्ट कचहरी से जुड़े हुए मामलों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा नजर आ रहा है। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे और उनको कहीं घुमाने के लिए ले जाने की योजना बना सकते हैं। आज पैसों का उधार लेन-देन करने से बचना होगा। किसी भी काम में जल्दीबाजी मत कीजिए अन्यथा कार्य बिगड़ सकता है। अचानक घरेलू जरूरतों के पीछे अधिक धन खर्च होने की संभावना है।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपको किसी भी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से बचना होगा। अगर यात्रा जरूरी है तो वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें। जो व्यक्ति काफी लंबे समय से नई नौकरी की तलाश कर रहे थे, उनको अच्छी नौकरी मिलने की उम्मीद है। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया व्यापार शुरू कर सकते हैं, जिसका आगे चलकर आपको अच्छा लाभ मिलने वाला है। बच्चों की तरफ से टेंशन दूर होगी। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा में मन मुताबिक परिणाम मिल सकता है, जिससे आपका मन हर्षित होगा।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन मिलाजुला रहने वाला है। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे व्यक्तियों के लिए आज का दिन थोड़ा कठिन नजर आ रहा है। आप अपने साथी की भावनाओं को समझने की कोशिश कीजिए। नौकरी के क्षेत्र में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। माता-पिता की सेहत पर विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। पारिवारिक सुख में कमी आ सकती है और कुछ परेशानियां भी खड़ी होने की संभावना है। व्यापार के सिलसिले में किसी यात्रा पर जा सकते हैं, आपके द्वारा की गई यात्रा सफल रहेगी। सामाजिक क्षेत्र में मान प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आप किसी भी प्रकार के वाद-विवाद से दूर रहें।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपको अपने गुस्से पर काबू रखना होगा अन्यथा बनी बनाई बात बिगड़ सकती है। किसी भी मामले को आप ठंडे दिमाग से सुलझाने की कोशिश कीजिए। अगर आप कोई बड़ा निवेश करना चाहते हैं, तो सोच-विचार जरूर करें। मन में तरह-तरह के विचार उत्पन्न हो सकते हैं, जिसको लेकर बेचैनी महसूस करेंगे। व्यापार में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। किसी भी महत्वपूर्ण दस्तावेज पर हस्ताक्षर करने से पहले ठीक प्रकार से जांच पड़ताल जरूर करें ताकि आपको भविष्य में परेशानी का सामना ना करना पड़े। खान-पान पर विशेष ध्यान रखना होगा।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आप अपने परिवार वालों के साथ ज्यादा से ज्यादा समय व्यतीत करेंगे। कारोबार में तेजी आ सकती है और आपको अच्छा मुनाफा मिलने की उम्मीद है। आप अपनी मधुर वाणी से दूसरों को प्रभावित करने में सफल रहेंगे। सामाजिक क्षेत्र में आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। काफी लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। पति-पत्नी के बीच चल रहे मतभेद खत्म होंगे। प्रेम जीवन में सुधार आएगा। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपको नौकरी के क्षेत्र में संभलकर रहना होगा। आप किसी भी काम में लापरवाही मत कीजिए अन्यथा बड़े अधिकारियों की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। घर परिवार में खुशी का वातावरण बना रहेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। जीवनसाथी के साथ मिलकर भविष्य की योजनाओं पर विचार करेंगे। माता-पिता के साथ किसी मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिल सकता है। विद्यार्थियों को कठिन विषयों में अधिक ध्यान देने की जरूरत है। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छा परिणाम मिलने की उम्मीद नजर आ रही है।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आमदनी के स्रोत बढ़ेंगे। पहले किए गए निवेश का अच्छा मुनाफा मिल सकता है। घर परिवार की परेशानियां दूर होंगी। नौकरी के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। बड़े अधिकारी आपका पूरा सपोर्ट करने वाले हैं। घर के किसी सदस्य से तरक्की की खुशखबरी मिल सकती है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। ज्यादातर मामलों में किस्मत साथ देने वाली है। आपकी मेहनत रंग लाएगी। व्यापार के क्षेत्र में विस्तार हो सकता है। आप अपने गुस्से पर काबू रखें। विवाह योग्य व्यक्तियों को अच्छा रिश्ता मिलेगा।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन थोड़ा नरम-गरम रहेगा। सेहत पर विशेष ध्यान दीजिए। कारोबार में बरकत होगी। घर की आर्थिक स्थिति मजबूत बनाने की आप हर संभव कोशिश करेंगे। किसी भी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने के दौरान वाहन प्रयोग में सावधानी बरतने की आवश्यकता है। ऑफिस का माहौल सकारात्मक रहेगा। सभी के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखें। किसी भी प्रकार के वाद-विवाद में ना पड़े। आपको अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखने की आवश्यकता है।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आप शारीरिक रूप से थके-थके महसूस करेंगे। बाहर के खानदान से परहेज कीजिए अन्यथा सेहत खराब हो सकती है। संतान की शिक्षा को लेकर चिंता अधिक रहेगी। आपको अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखने की आवश्यकता है। विषम परिस्थितियों में धैर्य से काम लीजिए। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। परिवार वालों के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। प्रेम संबंधित मामलों में सफलता मिलने के योग हैं।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिल अच्छे लाभ के अवसर लेकर आया है। बिजनेस और कार्यक्षेत्र में मनचाहा फायदा होने की संभावना है। आमदनी में जबरदस्त बढ़ोतरी होगी। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। किस्मत का पूरा साथ मिलने वाला है। अगर कोर्ट कचहरी का कोई मामला चल रहा है, तो फैसला आपके पक्ष में आएगा। आप अपनी मधुर वाणी से दूसरों को प्रभावित करने में सफल रहेंगे। विरोधी पक्ष परास्त होंगे। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। विशेष व्यक्तियों से संपर्क स्थापित हो सकते हैं, जो भविष्य में लाभदायक रहने वाला है।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपको कार्य क्षेत्र में मन मुताबिक सफलता मिलने के योग हैं। कामकाज में की गई मेहनत का उचित परिणाम हासिल होगा। शरीर में थोड़ी थकान महसूस हो सकती है। व्यापार के सिलसिले में यात्रा करने की योजना बना सकते हैं। राजनीति के क्षेत्र में किए गए प्रयास सफल होंगे। शासन व सत्ता का पूरा सहयोग मिलेगा। पति-पत्नी के बीच चल रहे मतभेद खत्म हो सकते हैं। उधार दिया गया पैसा वापस प्राप्त होगा।