20 फरवरी 2022 राशिफल: आज 2 राशि वालों को मिलेगी बहुत अच्छी खबर, बन रहे धन लाभ के योग

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 20 फरवरी 2022 राशिफल का राशिफल बताएंगे। राशिफल की मदद से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हो सके। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज आपको किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, आप इसकी जानकारी अपनी राशि अनुसार जानिए…

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपकी मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। व्यापार में अच्छा खासा लाभ प्राप्त हो सकता है। महत्वपूर्ण मामलों में निर्णय लेने में सक्षम रहेंगे। घर परिवार का वातावरण सकारात्मक बना रहेगा। अचानक दूर संचार माध्यम से खुशखबरी मिल सकती है जिससे घर का माहौल खुशहाल बनेगा। प्राइवेट नौकरी करने वालों को पदोन्नति मिलने की उम्मीद है। अचानक बड़ी मात्रा में धन लाभ हाथ लग सकता है। कारोबार में बरकत होगी। छोटे-मोटे व्यापारियों को अच्छा फायदा मिलने की उम्मीद है। जीवनसाथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज साझेदारी में व्यापार शुरू करने के लिए दिन बहुत ही अच्छा नजर आ रहा है। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। विशेष व्यक्तियों से जान पहचान बढ़ सकती है, जिसका आगे चलकर आपका अच्छा फायदा मिलने वाला है। दोस्तों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेगा।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन कामकाज के सिलसिले में अच्छा नजर आ रहा है। काफी लंबे समय से अटके हुए कार्य पूर्ण होंगे। आप अपने सभी कामों को योजनाओं के तहत पूरा कर सकते हैं, जिससे आपको मुनाफा भी अच्छा मिलेगा। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें। अगर संभव हो सके तो किसी भी लंबी दूरी की यात्रा पर ना जाएं अन्यथा दुर्घटना होने की आशंका नजर आ रही है। पति-पत्नी एक दूसरे की भावनाओं को समझेंगे। पैतृक संपत्ति से लाभ मिल सकता है। अचानक मन में किसी पुरानी बात को लेकर चिंता बनी रहेगी। आप अपने ऊपर नकारात्मक विचारों को हावी मत होने दीजिए।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन बेहद मजबूत नजर आ रहा है। दोस्तों की मदद से अटके हुए काम पूरे होंगे। आर्थिक स्थिति बेहतर बनी रहेगी। कमाई के जरिए बढ़ेंगे। पिताजी की सहायता से आपको अपने किसी महत्वपूर्ण काम में अच्छा फायदा मिल सकता है। अगर आप किसी महत्वपूर्ण मामले में फैसला ले रहे हैं, तो सोच-विचार जरूर करें। बिना सोचे समझे कोई भी फैसला लेना ठीक नहीं है, इससे आपको नुकसान हो सकता है। गुप्त शत्रु आपको परेशान करने की कोशिश कर सकते हैं इसलिए सतर्क रहें। घर में मांगलिक कार्यक्रम के आयोजन पर चर्चा हो सकती है। घर के बड़े बुजुर्गों की तबीयत में सुधार आएगा।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज नौकरी के क्षेत्र में सहकर्मियों की मदद से रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि आपके ऊपर बनी रहेगी। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। ऑफिस के काम से किसी यात्रा पर जा सकते हैं, आपके द्वारा की गई यात्रा सुखद रहेगी। ससुराल पक्ष से धन लाभ मिलने की उम्मीद है। गुप्त शत्रु आपको परेशान करने की कोशिश करेंगे परंतु यह सफल नहीं हो पाएंगे। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। दूसरों के मामले में दखल मत दीजिए।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन आर्थिक दृष्टि से मजबूत रहेगा। महिलाएं संतान के प्रति अति संवेदनशीलता ना रखें। आज निश्चित रूप से अच्छी खासी कमाई कर सकते हैं। आपको कई स्रोतों से धन कमाने के मौके मिलेंगे, जिनका फायदा उठाना चाहिए। परिवार में किसी सदस्य के विवाह की बात पक्की हो सकती है, जिससे घर परिवार में खुशहाली का वातावरण बना रहेगा। कामकाज में कम प्रयास में अधिक सफलता मिलने के योग हैं। लाभ के अवसर हाथ लग सकते हैं। छोटे बच्चों की संगति में आप समय व्यतीत करेंगे, जिससे आपका मन हर्षित होगा।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन थोड़ा निराशाजनक नजर आ रहा है। पैसों का उधार लेन-देन करने से बचना होगा अन्यथा धन हानि हो सकती है। आप अपनी फिजूलखर्ची पर कंट्रोल रखें अन्यथा आगे चलकर आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ेगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई पर ध्यान लगाना होगा। किसी भी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से बचें। व्यापार में उतार-चढ़ाव की स्थिति नजर आ रही है। आपको यही सलाह दी जाती है कि आप अपने व्यापार में किसी भी प्रकार का बदलाव मत कीजिए अन्यथा मुनाफा कम हो सकता है। भागीदारों का पूरा सहयोग मिलेगा। आपके मन में कोई बात आपको काफी परेशान कर सकती है।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन सामान्य रूप से व्यतीत होने वाला है। आप अपने किसी भी काम में जल्दीबाजी ना करें अन्यथा कार्य बिगड़ सकता है। आपको अपने विचार सकारात्मक बनाए रखने की आवश्यकता है। वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें। विद्यार्थियों को कठिन विषयों पर फोकस करना होगा। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारी बढ़ सकती हैं, जिन पर ध्यान देना होगा। सफलता पाने के लिए आपको कठिन मेहनत करनी पड़ेगी। बड़े अधिकारियों का पूरा सहयोग प्राप्त होगा।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपको विषम परिस्थितियों में समझदारी से काम लेना होगा। किसी भी प्रकार के वाद विवाद को बढ़ावा मत दीजिए। परिवार वालों के साथ ज्यादा से ज्यादा समय व्यतीत करने की कोशिश कर सकते हैं। अचानक किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है, जिससे पुरानी यादें ताजा करेंगे। कार्य संबंधित नए विचार आएंगे। कानूनी कामों को लेकर उलझन हो सकती है। अचानक दूर संचार माध्यम से खुशखबरी मिलने की उम्मीद है, जिससे आपका मन हर्षित होगा।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज कार्य क्षेत्र में सभी चीजें सुचारू रूप से चलेंगी। अचानक किसी रिश्तेदार से खुशखबरी मिलने की उम्मीद है। प्रॉपर्टी से जुड़े हुए मामले में अच्छा फायदा मिल सकता है। छोटे-मोटे व्यापारियों का मुनाफा बढ़ेगा। कारोबार में बरकत होगी। काफी लंबे समय से अटके हुए काम पूरे हो सकते हैं। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिल सकता है। भाई बहनों का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। विदेश में काम करने वालों को शुभ समाचार मिलने की उम्मीद है।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपको अपनी फिजूलखर्ची पर कंट्रोल रखना होगा। व्यापार में मन मुताबिक फायदा मिल सकता है। आज कोई भी जोखिम उठाने की कोशिश मत कीजिए अन्यथा नुकसान झेलना पड़ेगा। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। प्रेम जीवन में सुधार आएगा। बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह हो सकता है। व्यापार में विस्तार होगा। छात्रों का मन पढ़ाई में लगेगा। आप किसी की भी सुनी सुनाई बातों पर विश्वास मत कीजिए।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन बेहतर साबित होगा। परिवार और दोस्तों के साथ शॉपिंग पर जाना मजेदार रहेगा। परिवार के साथ किसी यात्रा पर जा सकते हैं. विदेश से शुभ समाचार मिलेगा। घर का माहौल खुशहाल बना रहेगा। कार्य क्षेत्र में बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखें, इससे आपको अच्छा फायदा मिलने वाला है। अचानक करियर में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए व्यक्तियों को लाभ मिल सकता है।