20 जनवरी 2022 राशिफल: आज इन 5 राशि वालों की जीवन की मुश्किलें होंगी दूर, अचानक धन प्राप्ति के बने योग

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 20 जनवरी 2022 राशिफल का राशिफल बताएंगे। राशिफल की मदद से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हो सके। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज आपको किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, आप इसकी जानकारी अपनी राशि अनुसार जानिए…

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन सामान्य रुप से व्यतीत होने वाला है। अगर आप किसी महत्वपूर्ण दस्तावेज पर हस्ताक्षर कर रहे हैं, तो ठीक प्रकार से जांच पड़ताल जरूर करें अन्यथा भविष्य में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आप अपने ऊपर नकारात्मक विचारों को हावी मत होने दीजिए। पारिवारिक माहौल सामान्य रहेगा। परिवार वालों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखने होंगे। गुप्त शत्रु आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे, इसलिए सतर्क रहें।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन बेहद उत्तम रहेगा। धन प्राप्ति के योग नजर आ रहे हैं। किस्मत पूरा साथ देगी। दोस्तों की मदद से रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। प्रेम जीवन में सकारात्मक बदलाव आने की संभावना है। अगर आपने किसी को पैसा उधार दिया है तो वह पैसा वापस मिलेगा। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेगा। किसी पुराने निवेश का अच्छा फायदा मिल सकता है। कमाई के जरिए बढ़ेंगे। विशेष व्यक्तियों से जान पहचान हो सकती है, जो भविष्य में लाभदायक रहेगा।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन काफी बेहतर नजर आ रहा है। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। अगर कोई पुराना वाद-विवाद चल रहा है तो वह सुलझ सुलझ है। माता-पिता की सेहत में सुधार आएगा। आर्थिक मुनाफा मिलने के योग हैं। आप अपनी चतुराई से कामकाज में लगातार सफलता हासिल करेंगे। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह हो सकता है।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। परिवार के किसी सदस्य से कहासुनी हो सकती है, जिसको लेकर आपका मन काफी चिंतित रहने वाला है। आप अपनी आमदनी के अनुसार घरेलू खर्चों पर कंट्रोल रखें अन्यथा भविष्य में आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। माता जी की सेहत में गिरावट आने की संभावना है, जो आपकी चिंता का कारण बनेगी। आप जितनी मेहनत करेंगे उसके अनुसार फल की प्राप्ति होगी। व्यापार से जुड़े हुए व्यक्तियों को यही सलाह दी जाती है कि आप किसी भी प्रकार का बदलाव ना करें अन्यथा मुनाफे में कमी आ सकती है।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपको पैसों के लेन-देन में सावधानी बरतने की जरूरत है अन्यथा हानि होने की आशंका नजर आ रही है। ऑफिस के काम से किसी यात्रा पर जा सकते हैं। आपके द्वारा की गई यात्रा सफल रहेगी। कामकाज की योजनाओं को आप किसी के सामने उजागर मत कीजिए अन्यथा कोई इसका फायदा उठा सकता है। घर के किसी बड़े बुजुर्गों की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। किसी भी काम में जल्दीबाजी ना करें अन्यथा कार्य बिगड़ सकता है। जो व्यक्ति काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे थे, उनको अच्छी नौकरी मिलने की उम्मीद नजर आ रही है।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन बेहतर साबित होगा। जीवन में चल रही परेशानियों का समाधान निकल सकता है। जरूरतमंदों की मदद करने के लिए आप सबसे आगे रहेंगे। घर में मांगलिक कार्यक्रम के आयोजन पर चर्चा हो सकती है। परिवार वालों के साथ हंसी-खुशी समय व्यतीत करेंगे। अचानक आर्थिक लाभ मिलने की उम्मीद है। कार्यक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। जीवनसाथी से चल रहे मतभेद खत्म हो सकते हैं।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन सकारात्मक नजर आ रहा है। दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया काम शुरू करने की योजना बन सकती है, जो भविष्य में अच्छा फायदा देगी। पारिवारिक जीवन में खुशहाली बनी रहेगी। आपके द्वारा किए गए प्रयास सफल रहेंगे। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। प्रेम जीवन में उत्तम फल की प्राप्ति होगी। बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह हो सकता है। दूर संचार माध्यम से खुशखबरी मिलने की उम्मीद नजर आ रही है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। बच्चों की तरफ से टेंशन दूर होगी। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा में मन मुताबिक रिजल्ट मिल सकता है।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन थोड़ा कठिन नजर आ रहा है। घर के किसी सदस्य से बहसबाजी हो सकती है। आपको अपने गुस्से और वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। संपत्ति में आय वृद्धि होने की संभावना है। अचानक आपके हाथ कोई बढ़िया मौका लग सकता है, जिसका फायदा उठाना चाहिए। किसी भी लंबी दूरी की यात्रा पर जा रहे हैं तो उस दौरान वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। प्राइवेट नौकरी करने वालों को पदोन्नति मिल सकती है। बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखें, इससे आपको अधिक फायदा होगा।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपको कामकाज में बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है, जिसके चलते आपका मन काफी चिंतित रहेगा। किसी भी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से बचना होगा। अगर यात्रा जरूरी है, तो वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें। घरेलू जरूरतों के पीछे अधिक पैसा खर्च हो सकता है। धन संबंधित मामलों में समझदारी से काम लेना होगा। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ेगी लेकिन आपकी मेहनत रंग लाएगी। परिवार वालों के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन खुशी-खुशी व्यतीत होने वाला है। मनोरंजन की यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। व्यापार अच्छा चलेगा। लाभदायक समझौते हाथ लग सकते हैं। काफी लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना है। किस्मत आपका पूरा साथ देगी। जीवनसाथी की सलाह आपके किसी काम में फायदेमंद साबित हो सकती है। प्रेम के रिश्तो में सुधार आएगा। आप अपने प्रिय के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारी आपका पूरा सपोर्ट करेंगे।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आप आत्मविश्वास से प्रबल नजर आ रहे हैं। आप जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें सफलता मिलने के योग हैं। भाई-बहनों का पूरा साथ मिलेगा। घर की परेशानियों का समाधान निकल सकता है। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आप अपने सोचे हुए कामों को अंजाम दे सकते हैं। प्रेम जीवन अच्छा रहेगा, बहुत ही जल्द प्रेम विवाह हो सकता है। अगर कोर्ट कचहरी से जुड़ा हुआ कोई मामला चल रहा है तो फैसला आपके पक्ष में आएगा।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज नौकरी में पदोन्नति मिलने की संभावना नजर आ रही है। आप अपनी मेहनत से कठिन से कठिन काम आसानी से पूरे कर सकते हैं। विशेष व्यक्तियों से जान पहचान होगी। कारोबार में बरकत होगी। किसी पुराने नुकसान की भरपाई हो सकती है। आप किसी लाभदायक यात्रा पर जा सकते हैं। पति-पत्नी एक-दूसरे की भावनाओं को समझेंगे। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिलेगा। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। अगर आपने किसी को पैसा उधार दिया है तो वह पैसा वापस मिलेगा।