20 अक्टूबर 2021 राशिफल: आज इन 6 राशियों का जागेगा सोया भाग्य, हर क्षेत्र से मिलेगी खुशखबरी

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 20 अक्टूबर 2021 का राशिफल बताएंगे। राशिफल की मदद से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हो सके। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज आपको किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, आप इसकी जानकारी अपनी राशि अनुसार जानिए…

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। कामकाज में कम मेहनत में अधिक सफलता मिलने के योग नजर आ रहे हैं। संतान की तरफ से अगर कोई चिंता चल रही है तो वह दूर होगी। परिवार वालों के साथ हंसी-खुशी समय व्यतीत करेंगे। कोई जोखिम उठाने का साहस कर सकते हैं, जो आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगा। अनुभवी व्यक्तियों की मदद से करियर में आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। अचानक बड़ी मात्रा में धन लाभ मिलने की संभावना है।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन स्वास्थ्य की दृष्टि से नरम-गरम रहेगा। बाहर के खानपान से परहेज कीजिए। अगर स्वास्थ्य संबंधित कोई परेशानी हो रही है, तो ऐसी स्थिति में लापरवाही करना ठीक नहीं है। आपको डॉक्टरी परामर्श जरूर लेना चाहिए। व्यापार से जुड़े हुए व्यक्तियों को उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ेगा। आप अपने व्यापार में किसी भी प्रकार का बदलाव ना करें अन्यथा मुनाफा कम हो सकता है। जीवनसाथी से किसी बात को लेकर कहासुनी होने की संभावना नजर आ रही है। कोई पुरानी बात आपके मन को परेशान कर सकती है। आप अपने ऊपर नकारात्मक विचारों को हावी मत होने दीजिए। समाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन सामान्य रूप से व्यतीत होने वाला है। अगर आप कोई बड़ा निवेश करना चाहते हैं तो घर के अनुभवी व्यक्ति की सलाह जरूर लें। माताजी से कोई वैचारिक मतभेद हो सकता है। परिवार के सभी सदस्यों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखने होंगे। आप किसी भी प्रकार के वाद-विवाद को बढ़ावा मत दीजिए। घरेलू जरूरतों के पीछे अधिक पैसा खर्च हो सकता है। अगर आप किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जा रहे हैं तो उस दौरान गाड़ी चलाते समय सावधानी बरतने की आवश्यकता है। गुप्त शत्रु आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे, इसलिए सतर्क रहें।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन ठीक नजर आ रहा है। धन में बढ़ोतरी होने की संभावना है। रोजगार की दिशा में जो व्यक्ति कार्यरत हैं आज उन्हें कुछ नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। घर के सभी सदस्य आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। आप किसी महत्वपूर्ण मामले में फैसला ले सकते हैं। अचानक काफी लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिलेगा। घर में मेहमानों का आगमन हो सकता है। अगर आप साझेदारी में कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं तो उसमें भरपूर सफलता मिलने के प्रबल योग नजर आ रहे हैं।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन अति उत्तम रहेगा। निवेश संबंधित कामों में अच्छा लाभ मिल सकता है। जरूरतमंदों की मदद करने के लिए आप सबसे आगे रहेंगे। किस्मत का भरपूर सहयोग मिलेगा। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। आप अपनी मेहनत से कठिन से कठिन कार्य आसानी से पूरे करेंगे। अनुभवी व्यक्तियों की मदद मिलेगी। नौकरी के क्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ेगा। बड़े अधिकारी आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। आपको अपने मनपसंद के काम में सफलता मिलने के योग हैं।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपको मिश्रित परिणाम हासिल होंगे। माता-पिता के स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है, जिसके कारण आप काफी परेशान रहने वाले हैं। आपको अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखने की आवश्यकता है। संतान के भविष्य को लेकर आप थोड़े चिंतित रहेंगे। अचानक लाभदायक यात्रा पर जा सकते हैं। व्यापार अच्छा चलेगा। लाभदायक समझौते होने के योग हैं। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। नए-नए व्यक्तियों से जान पहचान हो सकती है परंतु आप किसी भी अजनबी के ऊपर जरूरत से ज्यादा भरोसा ना करें।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आर्थिक लाभ मिलने के योग हैं। जो व्यक्ति काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे थे। उनको किसी बड़ी कंपनी से इंटरव्यू के लिए बुलावा आ सकता है। प्रेम जीवन में सफलता हासिल होगी, साथी आपकी भावनाओं को समझेगा। ऑफिस के काम से किसी यात्रा पर जा सकते हैं। आपके द्वारा की गई यात्रा सफल रहेगी। किसी पुरानी बीमारी से छुटकारा मिल सकता है। पति-पत्नी एक दूसरे की भावनाओं को समझेंगे। जीवनसाथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बन सकती है। भाई बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। संतान की तरफ से कोई शुभ सूचना सुनने को मिलेगी, जिससे आपका मन हर्षित होगा। विवाह योग्य व्यक्तियों के लिए उत्तम विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं। पिताजी के मार्गदर्शन से आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य पूरा होगा। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। आप अपनी मधुर वाणी से दूसरों को प्रभावित कर सकते हैं। अचानक उधार दिया गया पैसा वापस मिल सकता है।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन काफी भागदौड़ भरा रहेगा। व्यापार में थोड़ा संभल कर रहना होगा क्योंकि कोई बड़ा नुकसान होने की आशंका नजर आ रही है। अगर आप कोई नया समझौता कर रहे हैं तो महत्वपूर्ण दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करने से पहले ठीक प्रकार से पढ़ लीजिए। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ेगी। गुरुजनों की मदद मिल सकती है। अचानक आपकी कोई अधूरी मनोकामना पूर्ण होने की संभावना है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक के कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिल सकता है। विवाह योग्य व्यक्तियों के लिए आज का दिन उत्तम रहेगा। विवाह के अच्छे प्रस्ताव मिल सकते हैं।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन सामान्य रूप से व्यतीत होने वाला है। भाई बहनों के साथ किसी बात को लेकर मनमुटाव हो सकता है। आपको अपने गुस्से और वाणी पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। किसी भी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से बचें। आपको अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखने की आवश्यकता है, अन्यथा रिश्तो में दरार पड़ सकती है। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है, जिसके कारण आपका मन परेशान रहेगा। अचानक दूर संचार माध्यम से दुखद समाचार मिलने की संभावना है। कुल मिलाकर विषम परिस्थितियों में आपको काफी धैर्य रखना होगा।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आमदनी में जबरदस्त बढ़ोतरी हो सकती है। घर की आर्थिक स्थिति मजबूत बनाने में आपकी भूमिका अहम रहने वाली है। किसी भी प्रकार के वाद-विवाद को बढ़ावा मत दीजिए। नौकरी के क्षेत्र में प्रमोशन की शुभ सूचना प्राप्त हो सकती है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में मन मुताबिक रिजल्ट मिल सकता है। पिता की सेहत में सुधार आएगा। अगर कोर्ट कचहरी से जुड़ा हुआ कोई मामला चल रहा है तो फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। व्यापार के सिलसिले में की गई यात्रा आपके लिए लाभदायक रहेगी।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपको कामकाज में अच्छा परिणाम मिल सकता है। मानसिक तनाव कुछ कम रहेगा। जीवनसाथी की पूरी मदद मिलेगी। बिजनेस में किसी नई योजना पर कार्य कर सकते हैं, जो भविष्य में लाभदायक रहने वाली है। आपको अपनी किस्मत से ज्यादा मेहनत पर भरोसा करने की आवश्यकता है। अचानक लाभ के कई अवसर हाथ लग सकते हैं, आपको उन्हें पहचानना होगा। घर में मांगलिक कार्यक्रम के आयोजन पर चर्चा हो सकती है।