21 अप्रैल 2022 राशिफल: आज इन 3 राशियों को नौकरी में मिलेगी तरक्की, आर्थिक स्थिति में होगा सुधार

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 21 अप्रैल 2022 राशिफल का राशिफल बताएंगे। राशिफल की मदद से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हो सके। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज आपको किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, आप इसकी जानकारी अपनी राशि अनुसार जानिए…

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन पहले से अच्छा नजर आ रहा है। बिजनेस करने वाले व्यक्तियों की परिस्थितियों में कुछ सुधार होता हुआ नजर आ रहा है। रोज की अपेक्षा आज अधिक फायदा होगा। नए-नए व्यक्तियों से संपर्क स्थापित होंगे, जो आगे चलकर लाभ दिला सकता है। स्वास्थ्य बेहतर बनाए रखने के लिए तेल-मसाले वाली चीजों का अधिक सेवन ना करें अन्यथा पेट से संबंधित समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। जीवनसाथी के अच्छे व्यवहार से आपका मन बेहद खुश रहेगा। प्रेम जीवन जी रहे व्यक्तियों को एक दूसरे की भावनाओं की कद्र करनी चाहिए।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन खुशियों से भरपूर रहेगा। घर पर अविवाहित व्यक्तियों के विवाह की चर्चा होगी। आज सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। विद्यार्थियों को कम मेहनत में अच्छा परिणाम मिलने की उम्मीद है। बहुत ही जल्द आपको कोई बड़ी सफलता हाथ लग सकती है। अचानक ऑफिस के काम से यात्रा करनी पड़ेगी, आपके द्वारा की गई यात्रा सुखद रहेगी। घरेलू जरूरतों के पीछे थोड़ा धन खर्च कर सकते हैं। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए व्यक्तियों को आज पार्टी में नई जिम्मेदारी मिलने की संभावना है, जिनपर ध्यान देना होगा।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। आपको अपनी भावनाओं पर काबू रखने की आवश्यकता है। नौकरी के क्षेत्र में प्रमोशन मिलने के योग हैं। जमीन जायदाद आदि से फायदा होने की संभावना दिख रही है, आज पैसों का उधार लेन-देन मत कीजिए अन्यथा हानि हो सकती है। अचानक घर में मेहमानों का आगमन होगा, जिससे घर में चहल-पहल बनी रहेगी। पिताजी की मदद से अधूरे काम पूरे हो सकते हैं। प्रेम जीवन जी रहे व्यक्तियों का दिन अच्छा रहेगा।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन पहले से बेहतर नजर आ रहा है। कार्य क्षेत्र में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आपको यही सलाह दी जाती है कि पहले से बनी प्लानिंग किसी अन्य के सामने ना रखें अन्यथा कोई इसका फायदा उठा सकता है। आज किसी भी प्रकार के वाद-विवाद से बचना होगा। परिवार वालों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। अनजान व्यक्तियों को उधार देने से बचें। वाहन सुख की प्राप्ति हो सकती है। बच्चों की तरफ से टेंशन दूर होगी। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन बेहद अच्छे परिणाम लेकर आया है। आप अपनी बुद्धिमानी से अधूरे कामों को पूरा करेंगे। आपकी मेहनत रंग लाएगी। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। ऑफिस में बड़े अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। काम के प्रति अपनी एकाग्रता को भटकने मत दीजिए। कार्य क्षेत्र से जुड़ी हुई आपकी सभी समस्याएं सुलझ जाएंगी और आपका दिन बेहतर रहेगा। प्रेमी-प्रेमिका एक-दूसरे को गिफ्ट दे सकते हैं, जिससे मन बहुत खुश होगा।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन सामान्य रूप से व्यतीत होगा। जीवनसाथी से किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है, जिसके चलते आपका मन काफी चिंतित रहेगा। आप अपने गुस्से और वाणी पर नियंत्रण रखें। संगीत से जुड़े हुए व्यक्तियों को बड़ी संस्था में परफॉर्म करने का मौका मिल सकता है। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छे परिणाम हासिल करने के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ेगी। अचानक लंबी दूरी की यात्रा पर जाना पड़ सकता है। यात्रा के दौरान वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें अन्यथा दुर्घटना होने की आशंका बन रही है।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपको अपने किसी भी काम में लापरवाही करने से बचना होगा। अगर आप कोई महत्वपूर्ण फैसला ले रहे हैं, तो सोच विचार जरूर करें। जीवनसाथी के बदलते व्यवहार की वजह से आप काफी चिंतित रहेंगे। विषम परिस्थितियों में आपको धैर्य बनाए रखना होगा। सरकारी कामकाज कड़ी मेहनत के बाद पूरे हो जाएंगे। विद्यार्थियों को कठिन विषयों पर फोकस करना होगा। आप जितनी मेहनत करेंगे उसके अनुसार फल की प्राप्ति होगी। घरेलू जरूरतों के पीछे अधिक पैसा खर्च हो सकता है। आप अपनी आमदनी के अनुसार खर्चों पर लगाम रखें।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन बेहद खास रहने वाला है। आपकी मेहनत रंग लाएगी। कार्य क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। बड़े अधिकारी आपके कामों से खुश होंगे। पदोन्नति के साथ वेतन में वृद्धि होने की खुशखबरी मिल सकती है। घर-परिवार का माहौल सकारात्मक बना रहेगा। भाई बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म हो सकते हैं। जीवनसाथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बन सकती है। प्रेम जीवन में सकारात्मक बदलाव आएंगे। बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह हो सकता है।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन फायदेमंद साबित होगा। मानसिक शांति बनी रहेगी। कामकाज में कम मेहनत में अधिक फायदा मिलने के योग हैं। आयात-निर्यात का व्यापार करने वाले व्यक्तियों को अच्छा मुनाफा मिलेगा। छोटे-मोटे व्यापारियों के ग्राहकों में बढ़ोतरी होगी। विवाह योग्य व्यक्तियों को अच्छे रिश्ते मिल सकते हैं। बच्चों की तरफ से तरक्की की खुशखबरी मिलने की उम्मीद है। माता-पिता की सेहत में सुधार आएगा। ससुराल पक्ष से धन लाभ मिल सकता है।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन काफी फेरबदल वाला रहेगा। महत्वपूर्ण मामलों में जल्दीबाजी से फैसला लेने से बचना होगा। किसी खास मित्र से कहासुनी हो सकती है, जिसको लेकर आपका मन काफी चिंतित रहेगा। आपको अपने महत्वपूर्ण कार्य समय पर पूरे करने होंगे अन्यथा कार्यालय में बड़े अधिकारियों की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। इस राशि के जो व्यक्ति कपड़ा व्यापारी हैं आज उन्हें कार्यक्षेत्र में बढ़ोतरी के आसार मिलेंगे। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी हो सकती है। परिवार में चल रही परेशानियां खत्म होंगी। कोर्ट कचहरी के मामलों में फैसला आपके पक्ष में आएगा। इस राशि के छात्रों को आज करियर संबंधित कोई बड़ी सफलता मिलने के योग हैं। कार्य क्षेत्र में सीनियर का सहयोग प्राप्त होता रहेगा। राजनीति में सक्रिय व्यक्तियों को आज किसी पार्टी में उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन काफी ठीक नजर आ रहा है। आज पूरे दिन आपके चेहरे पर खुशी नजर आएगी। कोई नया विचार आपको आर्थिक तौर पर फायदा दिला सकता है। बच्चों के साथ शाम को कहीं पार्क में घूमने की योजना बना सकते हैं। आर्थिक स्थिति में पहले से सुधार आएगा। दोस्तों के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। अनुभवी व्यक्तियों से जान पहचान हो सकती है, जिसका आगे चलकर आपको अच्छा फायदा मिलेगा। दांपत्य जीवन में नई-नई खुशियां आने के योग हैं।