21 अगस्त 2021 राशिफल: आज इन 5 राशियों के सितारे रहेंगे बुलंद, धन लाभ और सफलता के हैं योग

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 21 अगस्त 2021 का राशिफल बताएंगे। राशिफल की मदद से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हो सके। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज आपको किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, आप इसकी जानकारी अपनी राशि अनुसार जानिए।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपको अपने स्वास्थ्य का खास ख्याल रखना होगा। बाहर के खानपान से परहेज करें। कामकाज का भार अधिक होने की वजह से शारीरिक थकान और मानसिक तनाव बढ़ सकता है। परिवार वालों के साथ ज्यादा से ज्यादा समय व्यतीत करने की कोशिश करेंगे। अगर आपने पहले कोई निवेश किया है तो उसका अच्छा मुनाफा मिलता हुआ नजर आ रहा है। पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है। जीवनसाथी का पूरा सपोर्ट मिलेगा। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातक थोड़ा संभल कर रहें क्योंकि आपके प्रेम प्रसंग उजागर होने का भय बना हुआ है।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन बेहतरीन साबित होगा। ज्यादातर सभी कामों में किस्मत का भरपूर सहयोग मिलने वाला है। रुका हुआ पैसा वापस मिलेगा। घर की आर्थिक स्थिति मजबूत बनाने में आपकी भूमिका अहम रहने वाली है। ख़ास व्यक्तियों से जान पहचान भविष्य में लाभ दे सकती है। सामाजिक क्षेत्र में आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। नौकरी की तलाश कर रहे व्यक्तियों को बहुत ही जल्द अच्छी नौकरी मिलने की संभावना है। कामकाज में मनचाही सफलता मिलने की वजह से आपका मन हर्षित होगा। बच्चों की तरफ से टेंशन दूर होगी। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। किसी धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन बेहद खास नजर आ रहा है। आपकी किस्मत के सितारे बुलंद रहेंगे। बड़ी मात्रा में धन लाभ हो सकता है। करियर के क्षेत्र में सफलता मिलने के योग हैं। कमाई के जरिए बढ़ेंगे। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। अपने भविष्य को लेकर नई योजना बना सकते हैं, जो लाभदायक सिद्ध होगा। माता की सेहत में सुधार आएगा। भाई बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म हो सकते हैं। दान-पुण्य में आपका अधिक मन लगेगा। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिल सकता है।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन शुभ रहेगा। किस्मत के सहारे आपके रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। चारों तरफ से शुभ समाचार मिलने की संभावना है। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छा नतीजा मिल सकता है। ससुराल पक्ष से बेहतर तालमेल बने रहेंगे। जीवनसाथी के साथ आप किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह हो सकता है। व्यापार में लाभदायक समझौते हाथ लग सकते हैं। छोटे-मोटे व्यापारियों का मुनाफा बढ़ेगा। दूर संचार माध्यम से शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। घर परिवार का माहौल खुशहाल बना रहेगा।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन मिलाजुला रहने वाला है। आप अपने किसी भी काम में जल्दीबाजी ना करें अन्यथा काम बिगड़ सकता है। कुछ पुरानी बातें आपके मन को काफी परेशान कर सकती हैं। आप अपने ऊपर नकारात्मक विचारों को हावी मत होने दें। कामकाज में ध्यान केंद्रित करना थोड़ा कठिन रहेगा। आप किसी भी महत्वपूर्ण मामले में फैसला लेने से बचें। अगर आप किसी यात्रा पर जा रहे हैं तो वाहन प्रयोग में लापरवाही ना करें अन्यथा दुर्घटना होने की संभावना नजर आ रही है। विवाह योग्य व्यक्तियों को विवाह का अच्छा रिश्ता मिल सकता है।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन शुभ परिणाम लेकर आया है। अगर आपने किसी को पैसा उधार दिया है तो वह पैसा वापस मिल सकता है। आत्मविश्वास मजबूत रहेगा। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारी आपके कामों की तारीफ करेंगे। व्यापार में लाभ की स्थिति नजर आ रही है। माता-पिता का आशीर्वाद मिलेगा। घर के किसी बड़े बुजुर्ग की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। विदेश से समाचार सुनने को मिल सकता है, जिसका आप काफी लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन में सुख की प्राप्ति होगी। प्रेम जीवन अच्छा रहेगा।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन अच्छा नजर आ रहा है। आपके सभी कार्य मन मुताबिक पूरे होंगे। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। विद्यार्थियों को गुरुजनों का आशीर्वाद मिलेगा, कठिन विषयों में अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में बैठने का मौका मिल सकता है। अगर आप कहीं पैसा निवेश करना चाहते हैं तो अनुभवी व्यक्तियों की सलाह जरूर लीजिए। बिना सोचे-समझे कहीं भी निवेश करना आपके लिए नुकसानदेह साबित हो सकता है। आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा अन्यथा किसी के साथ विवाद होने की स्थिति नजर आ रही है। परिवार वालों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखें।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका मन बेहद शांत नजर आ रहा है। कामकाज की जरूरी योजनाओं पर फोकस कर सकते हैं। व्यापार में वृद्धि के लिए किए गए प्रयासों से आपको सफलता मिलने के योग नजर आ रहे हैं। मानसिक चिंता दूर होगी। भाई बहनों की पूरी मदद मिलेगी। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। कमाई के जरिये बढ़ सकते हैं, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। अगर कोई संपत्ति से संबंधित विवाद चल रहा है तो उसमे सफलत मिल सकती है। बेरोजगार व्यक्तियों को अच्छी नौकरी मिलेगी।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन लाभदायक सिद्ध होगा। उधार दिया गया पैसा वापस मिल सकता है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में उत्तम सफलता मिलने के योग हैं। धार्मिक कामों में आपका अधिक मन लगेगा। भाग्य का पूरा साथ मिलने वाला है। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। जमीन-जायदाद से संबंधित मामलों में लाभ मिलने की उम्मीद है। शाम के समय आप अपने परिवार वालों के साथ बाहर खाने-पीने की योजना बना सकते हैं। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। आप अपनी शादीशुदा जिंदगी बेहतरीन व्यतीत करेंगे।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपको मिश्रित परिणाम हासिल होंगे। माता-पिता की सेहत को लेकर आप थोड़े चिंतित हो सकते हैं परंतु नियमित देखभाल से स्वास्थ्य में सुधार आएगा। आपकी कोई कीमती चीज गुम हो सकती है। आपको अपनी सोच सकारात्मक रखनी होगी। नौकरी के क्षेत्र में कार्यभार अधिक रहेगा। अधीनस्थ कर्मचारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखें, इससे आपको लाभ मिलने की उम्मीद है। समाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। व्यापार में न्य डील हो सकती है जो भविष्य में आपको अधिक फायदा देगा।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिल भाग्यशाली साबित होगा। आप अपनी चतुराई के बल पर सभी कार्य सफल करेंगे। कोर्ट कचहरी के मामलों में फैसला आपके पक्ष पर आ सकता है। आर्थिक तरक्की मिलेगी। मानसिक चिंता दूर होगी। प्रेम संबंधित मामलों में सफलता मिलने के योग हैं। दूर संचार माध्यम से शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। बच्चों की तरफ से उन्नति की खुशखबरी मिल सकती है। विदेश जाने के इच्छुक लोगों को विदेश जाने का मौका मिल सकता है, जिससे आपका मन प्रसन्न होगा।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। आप अपनी सेहत पर विशेष ध्यान दें। व्यापार में आप किसी नई तकनीकी का इस्तेमाल कर सकते हैं, जिसका भविष्य में आपको लाभ मिलेगा। नौकरी के क्षेत्र में सफलता पाने के लिए आपको कठिन संघर्ष करना पड़ सकता है। बड़े अधिकारी आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। आप अपने अच्छे स्वभाव से दूसरों को प्रभावित कर सकते हैं। किसी भी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से बचना होगा। मित्रों की संख्या में इजाफा हो सकता है परंतु आप किसी भी अनजान व्यक्ति पर जरूरत से ज्यादा भरोसा ना करें अन्यथा धोखा मिल सकता है।