21 दिसंबर 2021 राशिफल: आज इन 4 राशियों का भाग्य होगा रोशन, जीवन की मुश्किलों से मिलेगा छुटकारा

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 21 दिसंबर 2021 का राशिफल बताएंगे। राशिफल की मदद से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हो सके। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज आपको किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, आप इसकी जानकारी अपनी राशि अनुसार जानिए…

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन काफी हद तक ठीक-ठाक नजर आ रहा है। घर परिवार की परेशानियों में कमी आ सकती है। परिवार वाले आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेगा। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ेगी। कठिन विषयों में शिक्षकों का सहयोग मिल सकता है। अगर आप कोई बड़ा निवेश करना चाहते हैं, तो सोच-विचार जरूर करें अन्यथा नुकसानदेह साबित हो सकता है।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपकी सोच सकारात्मक रहेगी। ससुराल पक्ष से धन लाभ मिलने की उम्मीद है। दूर संचार माध्यम से शुभ समाचार मिल सकता है। रुका हुआ कार्य पूरा होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। कामकाज की योजनाओं में सफलता मिलने के योग हैं। कोर्ट कचहरी के मामले में फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। विवाह योग्य व्यक्तियों को अच्छे रिश्ते मिलेंगे। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन अति उत्तम नजर आ रहा है। आर्थिक स्थिति में जबरदस्त सुधार आएगा। किसी पुराने कर्ज की भरपाई कर सकते हैं। जीवन में थोड़ा तनाव उत्पन्न होने की संभावना है। आपको अपने साथी की भावनाओं को समझने की आवश्यकता है। व्यापार में निवेश फायदेमंद साबित हो सकता है। कारोबार में विवेक से काम करें। किसी की देखा-देखी या अनुभवहीन व्यक्ति की सलाह पर काम करना उचित नहीं है। युवाओं को करियर में आगे बढ़ने के अवसर प्राप्त होंगे, जिसका लाभ उठाना चाहिए।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन भाग्यशाली साबित होगा। किस्मत के बलबूते रुके हुए कार्य पूरे होते चले जाएंगे, जिससे आपका मन हर्षित होगा। कमाई के जरिए बढ़ेंगे। घर की आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया व्यापार शुरू कर सकते हैं, जो भविष्य में लाभदायक सिद्ध होगा। पति-पत्नी एक-दूसरे की भावनाओं को समझेंगे। प्रेम जीवन में सकारात्मक बदलाव आने की संभावना है, बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह हो सकता है। बिजनेस में किसी काम में जानकार लोगों से मदद मिल सकती है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन काफी हद तक ठीक-ठाक रहेगा। नए लोगों से मुलाकात हो सकती है, जो आपके लिए फायदेमंद रहने वाला है। कोई भी बड़ा निवेश करने से पहले सोच-विचार जरूर कीजिए। बच्चों के भविष्य को लेकर थोड़े चिंतित नजर आ रहे हैं। आप अपनी सेहत पर ध्यान दीजिए। बाहर के खानपान से परहेज करना होगा। आप अपने लक्ष्य पर फोकस करें। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। मित्रो में इजाफा हो सकता है परंतु आप किसी भी अजनबी पर आंखें मूंदकर भरोसा मत कीजिए अन्यथा धोखा मिल सकता है।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन अच्छा नजर आ रहा है। नौकरी के क्षेत्र में सफलता मिल सकती है। भागीदारी से लाभ मिलेगा। परिवार वालों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। आप अपने मनपसंद भोजन का आनंद ले सकते हैं। कठिन से कठिन कार्य आप अपनी मेहनत से पूरा करेंगे। किसी पुराने निवेश का अच्छा लाभ मिल सकता है। बिगड़े हुए काम बनेंगे। फिजूलखर्ची में कमी आएगी। आमदनी के स्रोत बढ़ सकते हैं। परिवार में खुशहाली का वातावरण बना रहेगा। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने का मौका मिल सकता है।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन बहुत महत्वपूर्ण नजर आ रहा है। आप अपने सोचे हुए कामों को पूरा कर सकते हैं। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। परिवार वालों के साथ किसी अच्छी जगह घूमने फिरने की योजना बन सकती है। आपकी सोच सकारात्मक रहेगी, जो आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। आपके अच्छे व्यवहार की लोग तारीफ करेंगे। अगर आपने किसी को पैसा उधार दिया है, तो वह पैसा वापस मिल सकता है। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिलेगा। शादीशुदा जिंदगी में खुशियां बनी रहेंगी। आप अपने भविष्य को लेकर नई योजनाएं बना सकते हैं।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका मन पूजा-पाठ में अधिक लगेगा। धार्मिक कामों में थोड़ा धन खर्च हो सकता है। पैसों का उधार लेन-देन करने से बचना होगा। खास व्यक्तियों से जान पहचान होगी, जिसका भविष्य में अच्छा फायदा मिलेगा। आप बेवजह का तनाव मत लीजिए। आपको सकारात्मक रहते हुए कार्य करने होंगे, इससे अच्छा लाभ मिलने की उम्मीद है। वाहन चलाते समय लापरवाही ना करें अन्यथा दुर्घटना हो सकती है। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा में मन मुताबिक रिजल्ट मिल सकता है।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन ठीक रहेगा। किसी बड़ी परेशानी से छुटकारा मिल सकता है। जीवनसाथी को तरक्की मिलने की उम्मीद है। आप अपनी बुद्धिमानी से रुके हुए कार्य पूर्ण करेंगे। मानसिक शांति बनी रहेगी। पैसों का उधार लेन-देन मत कीजिए। आपके द्वारा बनाए गए पुराने संपर्क लाभदायक सिद्ध होंगे। नौकरी के क्षेत्र का माहौल आपके पक्ष में रहेगा। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। विदेश में काम करने वाले व्यक्तियों को अच्छा मुनाफा मिलने के योग नजर आ रहे हैं।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। परिवार के किसी सदस्य से कहासुनी होने की संभावना है। आपको अपने गुस्से और वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। मन में तरह-तरह के विचार उत्पन्न हो सकते हैं, जो आपकी चिंता का कारण बनेंगे। आप अपने ऊपर नकारात्मक विचारों को हावी मत होने दीजिए। धीरे-धीरे परिस्थिति में सुधार देखने को मिल सकता है। नए रिश्ते बनाने से बचना होगा। पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा लेकिन आप बाहर के खान-पान से परहेज करें अन्यथा पेट से जुड़ी हुई परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन बेहद खास रहेगा। पैसों के मामले में आज मुनाफा मिलने के योग हैं। नौकरी के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। मन में शांति बनी रहेगी। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आप अपने मनपसंद भोजन का आनंद ले सकते हैं। ऑफिस के काम से किसी यात्रा पर जाना पड़ेगा। आपके द्वारा की गई यात्रा सफल रहेगी। आप खुद को आत्मविश्वास से भरपूर महसूस करेंगे। व्यापार अच्छा चलेगा। व्यापार में किसी नई तकनीकी का इस्तेमाल कर सकते हैं, जो आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगा।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज कुछ मामले सुलझ सकते हैं। किसी भी काम में जल्दीबाजी मत कीजिए। आप अपने कार्य योजनाओं के तहत पूरा करें। इससे अच्छा लाभ मिलने की उम्मीद है। अचानक उधार दिया गया पैसा वापस मिल सकता है। माता-पिता की सेहत में सुधार आएगा। किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिल सकता है। आप किसी नई योजना की तरफ आकर्षित हो सकते हैं परंतु कहीं भी हाथ डालने से पहले सोच-विचार जरूर करें।