21 मार्च 2022 राशिफल: महादेव की कृपा से आज इन 5 राशियों के जीवन में आएंगे शुभ बदलाव, धन लाभ के बने योग

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 21 मार्च 2022 राशिफल का राशिफल बताएंगे। राशिफल की मदद से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हो सके। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज आपको किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, आप इसकी जानकारी अपनी राशि अनुसार जानिए…

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन काफी कठिन नजर आ रहा है। आपको अपनी वाणी पर संयम रखना होगा। किसी भी प्रकार के वाद-विवाद को बढ़ावा मत दीजिए। पति-पत्नी एक दूसरे की भावनाओं को समझने की कोशिश करें। अगर आप कोई बड़ा निवेश करना चाहते हैं, तो सोच-विचार जरूर कीजिए अन्यथा भारी नुकसान झेलना पड़ सकता है। गुप्त शत्रु आपको परेशान करने की कोशिश करेंगे इसलिए सतर्क रहें। वाहन चलाते समय लापरवाही ना करें। आप अपने सभी कार्य समय पर पूर्ण कीजिए। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपकी किस्मत खुलने वाली है। बड़ी मात्रा में धन लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। आप अपने अच्छे स्वभाव से दूसरों को प्रभावित करेंगे। सामाजिक मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कारोबार संबंधित कोई योजना मन में चल रही है, तो आज पूरा हो सकता है। विदेश में काम करने वाले व्यक्तियों को शुभ सूचना मिल सकती है, जिससे मन हर्षित होगा। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए व्यक्तियों को मन मुताबिक सफलता मिलने के प्रबल योग बन रहे हैं। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन बहुत महत्वपूर्ण नजर आ रहा है। वित्तीय स्थिति में सुधार होगा। परिवार वालों के साथ हंसी-खुशी समय व्यतीत करेंगे। कमाई के जरिए बढ़ेंगे। युवाओं को करियर में आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं। दांपत्य जीवन में चल रही परेशानियों का समाधान निकल सकता है। आप अपने जीवनसाथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। आप आत्मविश्वास से भरपूर नजर आ रहे हैं। आप अपने अच्छे प्रदर्शन से बड़े अधिकारियों को प्रभावित करेंगे। व्यापार में किसी नई तकनीकी का इस्तेमाल कर सकते हैं, जो आगे चलकर आपके लिए फायदेमंद साबित होगा।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज व्यापार से जुड़े हुए व्यक्तियों का दिन बहुत ही अच्छा रहेगा। आपको धन लाभ हो सकता है। नई योजनाओं में हाथ डाल सकते हैं। भविष्य की चिंता खत्म होगी। कमाई के जरिए बढ़ेंगे। ऑफिस में आपके काम की तारीफ होगी। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिलेगा। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। किसी रिश्तेदार से शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। ईश्वर की भक्ति में आपका अधिक मन लगेगा, जिससे मानसिक शांति प्राप्त होगी।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज नई नौकरी की तलाश कर रहे व्यक्तियों को कुछ अच्छा अवसर मिलने के संकेत हैं। आप अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखें। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया है, तो वह वापस मिल सकता है। ऑफिस का वातावरण आपके पक्ष में रहेगा। बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। आप जितनी मेहनत करेंगे उसके अनुसार फल की प्राप्ति होगी। विवाह योग्य व्यक्तियों को अच्छे रिश्ते मिल सकते हैं। मित्रों में इजाफा होगा लेकिन आप किसी भी अजनबी पर आंखें मूंदकर भरोसा मत कीजिए।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन काफी महत्वपूर्ण नजर आ रहा है। आप अपनी कोशिशों से रुके हुए कामों को पूर्ण करेंगे। आपकी मेहनत रंग लाएगी। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ सकती है, तभी आप सफलता हासिल करेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। खानपान में रुचि बढ़ेगी। कारोबारी व्यक्तियों को ठोस लाभ होने की संभावना है। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। प्रेम जीवन में सुधार आएगा। साथी आपकी भावनाओं को समझेगा।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज किसी बात को लेकर मानसिक तनाव बढ़ सकता है, जिसके चलते कामकाज में ध्यान केंद्रित करना काफी कठिन रहेगा। आप अपने ऊपर नकारात्मक विचारों को हावी मत होने दीजिए। बिजनेस से जुड़े हुए व्यक्तियों को यही सलाह दी जाती है कि अगर आप किसी महत्वपूर्ण कागजात पर हस्ताक्षर कर रहे हैं, तो ठीक प्रकार से पढ़ लीजिए। विद्यार्थियों को कठिन विषयों पर फोकस करना होगा। संतान की शिक्षा की चिंता लगी रहेगी। माता-पिता की सेहत में गिरावट आएगी, जो आपकी परेशानी का कारण बनेगी।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन काफी बेहतर रहेगा। भाई-बहनों की पूरी मदद मिलेगी। अचानक आर्थिक लाभ मिलने की उम्मीद है। उधार दिया गया पैसा वापस मिलेगा। आप किसी लाभदायक यात्रा पर जा सकते हैं। व्यापार में मन मुताबिक लाभ कमाने में आप सफल रहेंगे। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। प्रेम जीवन में सफलता मिलने के प्रबल योग हैं। दोस्तों के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बन सकती है। आपको अपनी मेहनत का उचित परिणाम हासिल होगा।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपको लाभ के अवसर हाथ लग सकते हैं। व्यापार अच्छा चलेगा। समय और किस्मत का पूरा साथ मिलने वाला है। घर में मांगलिक कार्यक्रम के आयोजन पर चर्चा हो सकती है। पारिवारिक रिश्तो में मजबूती आएगी। संतान की तरफ से टेंशन दूर होगी। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। किसी पुरानी योजना का अच्छा फायदा मिलता हुआ नजर आ रहा है। सामाजिक मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। रोजगार में बढ़ोतरी होने के प्रबल योग हैं।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज कामकाज में बाधाएं उत्पन्न हो सकती हैं। आप अपने किसी भी कार्य में लापरवाही ना करें। घर का माहौल सामान्य रहेगा। परिवार के सभी सदस्यों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखने होंगे। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों की मदद से अधूरे काम पूरे हो सकते हैं। अचानक आपके व्यवहार में परिवर्तन आ सकता है, जिसकी वजह से करीबियों को ठेस पहुंच सकती है। आपका कोई बनता-बनता कार्य बीच में अटक सकता है, जिसको लेकर आप काफी चिंतित रहेंगे।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज परिवार के सदस्यों का पूर्ण सहयोग मिलेगा। घर-परिवार में खुशहाली का वातावरण बना रहेगा। अधूरे काम पूरे होंगे। कोर्ट कचहरी के मामलों में सफलता मिलेगी। प्रेम जीवन में सकारात्मक बदलाव आने की उम्मीद है। बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह हो सकता है। करियर के क्षेत्र में आगे बढ़ेंगे। विशेष व्यक्तियों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। अचानक किसी पुराने मित्र से फोन पर लंबी बातचीत हो सकती है, जिससे पुरानी यादें ताजा करेंगे। गुप्त शत्रु आपको परेशान करने की कोशिश कर सकते हैं लेकिन यह सफल नहीं हो पाएंगे।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज प्रेम जीवन जी रहे व्यक्तियों का समय बहुत ही अच्छा नजर आ रहा है। रोमांस करने का अवसर मिलेगा। अचानक ऑफिस के काम से यात्रा पर जाना पड़ सकता है। आपके द्वारा की गई यात्रा सुखद रहेगी। दोस्तों से चल रहे मतभेद खत्म होंगे। कामकाज के तरीकों में सुधार होगा। आप अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखें। विद्यार्थियों को गुरुजनों का आशीर्वाद मिलेगा। किसी प्रतियोगिता में अच्छा रिजल्ट मिल सकता है। ससुराल पक्ष से धन लाभ मिलने की उम्मीद है। आप विषम परिस्थितियों का डटकर सामना करने में सफल रहेंगे।