21 मई 2022 राशिफल: आज इन 7 राशियों पर मेहरबान होंगे शनि देव, खुलेगी बंद किस्मत, दुख होंगे दूर

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 21 मई 2022 राशिफल का राशिफल बताएंगे। राशिफल की मदद से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हो सके। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज आपको किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, आप इसकी जानकारी अपनी राशि अनुसार जानिए…

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपको अपनी मेहनत का अच्छा परिणाम मिलने की पूरी संभावना नजर आ रही है। घर में मेहमानों का आगमन हो सकता है, जिससे घर की खुशियां बढ़ेंगी। माता-पिता की तबीयत में सुधार आएगा। आपको अपने कामकाज में की गई मेहनत का बड़ा फायदा मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ कहीं बाहर घूमने की योजना बना सकते हैं। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। किसी प्रतियोगी परीक्षा में अच्छा नतीजा मिलने के योग हैं। आपके अच्छे स्वभाव से आसपास के लोग प्रभावित होंगे। काफी लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। सामाजिक मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज का दिन आपके लिए बेहतरीन पल लेकर आया है। व्यापार से जुड़े हुए व्यक्तियों को धन लाभ मिलने की पूरी संभावना है। जो व्यक्ति काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे थे, उन्हें अच्छे अवसर मिल सकते हैं। इस राशि के छात्रों का दिन बहुत बढ़िया रहेगा। आपको अपने करियर में बेहतरीन अवसर प्राप्त होंगे। ऑफिस में काम आसानी से पूरे होंगे। बड़े अधिकारी आपके कामों की तारीफ करेंगे। दोस्तों का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। आज किसी से फ्रेंडशिप करने के लिए दिन अच्छा नजर आ रहा है। पारिवारिक रिश्तों में मजबूती आएगी। भाई-बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। घर के किसी बड़े बुजुर्ग की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित होगी।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन अनुकूल रहेगा। ऑफिस में एक के बाद एक सारे काम पूरे होते चले जाएंगे। तरक्की के नए रास्ते भी नजर आ सकते हैं। बड़े अधिकारियों का पूरा सपोर्ट मिलेगा। प्रमोशन के साथ वेतन में वृद्धि होने की खुशखबरी मिल सकती है। इस राशि के वकीलों के लिए भी आज का दिन अच्छा नजर आ रहा है। छात्रों का मन पढ़ाई में लगेगा। प्रोजेक्ट को बनाने में आ रही समस्या दूर हो जाएगी विवाह योग्य व्यक्तियों को अच्छे रिश्ते मिलेंगे शादीशुदा जीवन जी रहे व्यक्तियों का दिन बहुत बढ़िया रहेगा। जीवनसाथी के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जाने की योजना बना सकते हैं।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपको कुछ विषम परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है। आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य विलंब हो सकता है, जिसके कारण मानसिक चिंता बढ़ेगी। घर परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा। ऑफिस में आज कुछ नई जिम्मेदारियां आपके कंधों पर आ सकती हैं, जिन पर ध्यान देना होगा। विद्यार्थियों को आज पढ़ाई में अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। गुप्त शत्रु आपको परेशान करने की कोशिश करेंगे इसलिए आपको सावधान रहना होगा। शाम को घर आते समय किसी पुरानी मित्र से मुलाकात हो सकती है, जिससे आपको अच्छा लगेगा। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन मिलाजुला रहेगा। आपको बाहर के खानपान से परहेज करने की जरूरत है अन्यथा पेट से जुड़ी हुई समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन पहले से बेहतर नजर आ रहा है। किसी मित्र के साथ कहीं घूमने फिरने की योजना बना सकते हैं। आज आपको जीवनसाथी से कोई सुखद समाचार सुनने को मिलेगा। किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद कर सकते हैं, जिससे आपको काफी अच्छा महसूस होगा। बच्चों की तरफ से टेंशन दूर होगी। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। आप अपने परिवारवालों के साथ ज्यादा से ज्यादा समय व्यतीत करेंगे, जिससे सबको अच्छे से समझ पाएंगे। उनके साथ बाहर डिनर पर भी जा सकते हैं। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन बढ़िया रहेगा। किसी पुरानी बीमारी से छुटकारा मिल सकता है। वाहन सुख की प्राप्ति होगी।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। आप अपने सभी कार्य जोश के साथ पूरा करने वाले हैं। नौकरी के क्षेत्र का वातावरण आपके पक्ष में रहेगा। बड़े अधिकारियों की मदद से अधूरे काम पूरे होंगे। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। अगर आप किसी इंटरव्यू में जा रहे हैं, तो आपको सफलता मिलने की पूरी संभावना है। प्रेम जीवन जी रहे व्यक्तियों के लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा। आज कुछ लोग आपसे ज्यादा उम्मीद रख सकते हैं। अगर आप कहीं निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो अनुभवी व्यक्तियों से सलाह जरूर लीजिए।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन पहले से काफी अच्छा रहेगा। आज आपकी काबिलियत को देखकर कई लोग आपसे प्रभावित होंगे। सोसाइटी में आपको सम्मानित किया जा सकता है। इस राशि के विद्यार्थियों के लिए आज का दिन महत्वपूर्ण नजर आ रहा है। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में मन मुताबिक परिणाम मिलेगा। घरेलू जरूरतों के पीछे थोड़ा धन खर्च कर सकते हैं लेकिन आपकी आमदनी अच्छी रहेगी। दोस्तों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत बनेगी। किस्मत पूरा साथ देगी। जीवन के दुख दूर होंगे। आपको अपना हुनर दिखाने के लिए कई सुनहरे अवसर प्राप्त हो सकते हैं।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन सामान्य रूप से व्यतीत होगा। ऑफिस के काम से यात्रा करनी पड़ेगी। आपके द्वारा की गई यात्रा सुखद रहेगी। कुछ जरूरी कामों में बाधाएं उत्पन्न हो सकती हैं। लेकिन किसी सहकर्मी की मदद से परेशानियां दूर हो जाएंगी। आप अपने परिवार के साथ मिलकर कोई छोटी मोटी पार्टी का आयोजन कर सकते हैं। अगर आप किसी नए काम की शुरुआत करने जा रहे हैं, तो पहले अपने माता-पिता की राय जरूर लें यही आपके लिए अच्छा रहेगा। मार्केटिंग से जुड़े हुए व्यक्तियों के लिए आज का दिन फायदेमंद साबित होगा।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका मन पूजा-पाठ में अधिक लगेगा। आप परिवारवालों के साथ किसी मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। पारिवारिक रिश्तों में मजबूती आएगी। माता-पिता की सेहत अच्छी रहेगी। इस राशि के अविवाहित व्यक्तियों के लिए आज का दिन शुभ है, विवाह के प्रस्ताव मिल सकते हैं। प्रेम-प्रसंग में सफलता निश्चित है। आपका दांपत्य जीवन भी अच्छा रहेगा। विरोधी पक्ष आपका कुछ नहीं बिगाड़ सकते हैं। पुरानी निवेश का अच्छा फायदा मिलता हुआ नजर आ रहा है।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपको अपने मन पर काबू रखना होगा। आपके मन में तरह-तरह की बातें उत्पन्न हो सकती हैं, जो आपकी बेचैनी का कारण बनेगी। नौकरी के क्षेत्र में कार्यभार अधिक रहेगा, जिससे शारीरिक थकान और कमजोरी महसूस होगी। अगर आप किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जा रहे हैं, तो उस दौरान वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें। किसी भी प्रकार के वाद-विवाद को बढ़ावा मत दीजिए। व्यापार में उतार-चढ़ाव की स्थिति नजर आ रही है। आपको यही सलाह दी जाती है कि आप अपने व्यापार में किसी भी प्रकार का बदलाव ना करें अन्यथा मुनाफे में कमी आ सकती है। प्राइवेट नौकरी करने वाले व्यक्तियों को पदोन्नति के अवसर प्राप्त हो सकते हैं।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपको अपनी किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें सफलता निश्चित है। बिजनेस करने वाले व्यक्तियों को आज अधिक फायदा होने वाला है। अगर नया व्यापार शुरू करने का विचार कर रहे हैं, तो अपने जीवनसाथी से जरूर पूछ लें। धन लाभ के अवसर मिल सकते हैं। घर में खुशियों का आगमन होगा। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी में शिक्षकों का सहयोग मिल सकता है। अगर आप अपने परिवारवालों के साथ कहीं बाहर घूमने की योजना बना रहे हैं, तो आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य में सुधार आएगा।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज का दिन यात्रा में व्यतीत होने वाला है। ऑफिस के किसी काम से विदेश यात्रा करनी पड़ सकती है। यात्रा पर जाते समय जरूरी कागजात ले जाना ना भूलें। घर में अचानक मेहमानों का आगमन होगा, जिससे घर में चहल-पहल बनी रहेगी। पति-पत्नी के बीच चल रहे मतभेद खत्म होंगे। प्रेम जीवन जी रहे व्यक्तियों का दिन बढ़िया रहेगा। आप अपने साथी से दिल की बात शेयर कर सकते हैं। इस राशि के बिजनेसमैन के लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा। साथ ही तरक्की के रास्ते में नजर आ रहे हैं। सामाजिक क्षेत्र में आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। जरूरतमंदों की मदद करने के लिए आप हर संभव कोशिश करेंगे।