21 नवंबर 2021 राशिफल: आज 2 राशियों को रहना होगा सावधान, वहीं इन राशि वालों को मिलेगा भारी धन लाभ

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 21 नवंबर 2021 का राशिफल बताएंगे। राशिफल की मदद से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हो सके। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज आपको किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, आप इसकी जानकारी अपनी राशि अनुसार जानिए…

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन मिलाजुला रहने वाला है। जितनी मेहनत करेंगे, उसके अनुसार फल की प्राप्ति होगी। व्यापार में किसी भी प्रकार का बदलाव ना करें अन्यथा मुनाफे में कमी आ सकती है। छोटे-मोटे फायदे मिलते रहेंगे। घर-परिवार का तनाव पहले से कम हो सकता है। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। नौकरी करने वालों को काफी सावधान रहना होगा। बड़े अधिकारियों के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। आपको अपनी वाणी और गुस्से पर कंट्रोल रखने की आवश्यकता है। जीवनसाथी का पूरा साथ मिलेगा। किसी भी महत्वपूर्ण मामले में फैसला लेने से बचना होगा।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन अच्छा नजर आ रहा है। पुराने किए गए निवेश का अच्छा फायदा मिलेगा। बड़ी मात्रा में धन लाभ मिलने की उम्मीद है। आप अपने सभी कार्य समय पर पूरे कर सकते हैं। पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं, जिन पर ध्यान देना होगा। बिजनेस के कुछ मामलों में आपको थोड़ा परेशान होना पड़ सकता है परंतु आप परिस्थितियों को अपनी समझदारी से निपटा सकते हैं। विवाह योग्य व्यक्तियों को विवाह का अच्छा रिश्ता मिलेगा। प्राइवेट नौकरी करने वालों को पदोन्नति मिलने की संभावना है। बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। खानपान में रुचि बढ़ेगी।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका मन धार्मिक कामों में अधिक लगेगा। जरूरतमंदों की मदद करने के लिए आप तैयार रहेंगे। आप अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखें। आसपास का वातावरण खुशहाल रहेगा। घर में मांगलिक कार्यक्रम के आयोजन पर चर्चा हो सकती है। माता-पिता की सेहत अच्छी रहेगी। जो व्यक्ति काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे थे, उनको जल्द अच्छी नौकरी मिलने की उम्मीद है। अगर आप कहीं पैसा निवेश करना चाहते हैं, तो सोच विचार जरूर कीजिए। बिजनेस में नई योजनाएं बन सकती हैं। पैतृक संपत्ति से अच्छा लाभ मिलेगा। बाहर के खानपान से परहेज कीजिए अन्यथा पेट से जुड़ी हुई परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन सामान्य तौर पर व्यतीत होगा। जरूरी कामकाज की योजनाओं पर ध्यान केंद्रित करना होगा। सहकर्मियों की पूरी मदद मिलेगी। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। काम को लेकर आप नए नए प्रयोग कर सकते हैं जिसका आपको भविष्य में अच्छा फायदा मिलेगा। जीवनसाथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बन सकती है। प्रेम जीवन में सुधार आएगा। कुछ रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं, जिससे आपका मन हर्षित होगा। दोस्तों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। बच्चों की तरफ से टेंशन दूर होगी। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छा नतीजा मिल सकता है।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपको अपने कड़ी मेहनत का उचित परिणाम मिलने वाला है। आपकी मेहनत रंग लाएगी। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारी आपसे खुश रहेंगे। आप अपने अच्छे व्यवहार से लोगों का दिल जीत सकते हैं। घरेलू सुख-साधनों में बढ़ोतरी होगी। कमाई के जरिए बढ़ेंगे। शिक्षा में आ रही बाधा दूर हो सकती है। अगर कोर्ट कचहरी से जुड़ा हुआ कोई मामला चल रहा है, तो फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। आप कहीं पूंजी निवेश करने की योजना बना सकते हैं परंतु सोच विचार जरूर कीजिए अन्यथा नुकसानदेह साबित हो सकता है।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन अच्छा साबित होगा। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में मन मुताबिक रिजल्ट मिल सकता है। नई योजना में पूंजी निवेश करने का विचार करेंगे। दोस्तों की मदद से आपके रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। अगर कोई पुराना विवाद चल रहा है, तो उससे छुटकारा मिलेगा। आमदनी अच्छी रहेगी परंतु आमदनी के अनुसार घरेलू खर्च का बजट बना कर चलना होगा अन्यथा भविष्य में आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। प्राइवेट नौकरी करने वालों को बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखने होंगे। आज पैसों का उधार लेन-देन करने से बचना होगा। स्वास्थ्य थोड़ा नरम गरम रहेगा।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन कठिन नजर आ रहा है। मानसिक तनाव अधिक होने के कारण कामकाज में ध्यान केंद्रित करना कठिन हो सकता है। किसी पुरानी बीमारी को लेकर आप काफी परेशान रहेंगे। घर के किसी सदस्य से कहासुनी हो सकती है। आपको अपने गुस्से और वाणी पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। अचानक विशेष व्यक्तियों से जान पहचान होगी, जो भविष्य में लाभदायक साबित होगा। व्यापार के सिलसिले में किसी यात्रा पर जा सकते हैं। आपके द्वारा की गई यात्रा लाभदायक सिद्ध होगी। पति-पत्नी को एक-दूसरे की भावनाओं को समझने की आवश्यकता है।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन पहले के दिनों की अपेक्षा अच्छा रहेगा। परिवार वालों के साथ ज्यादा से ज्यादा समय व्यतीत करेंगे। माता-पिता के साथ किसी मंदिर में जा सकते हैं। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। फोन पर किसी खास मित्र से बातचीत हो सकती है, जिससे पुरानी यादें ताजा करेंगे। आप अपने अच्छे स्वभाव से दूसरों को प्रभावित कर सकते हैं। घरेलू जरूरतों के पीछे छोड़ा धन खर्च होगा। घर के किसी बड़े बुजुर्ग की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज काफी लंबे समय से चली आ रही बीमारी से छुटकारा मिल सकता है। अगर आपने किसी को पैसा उधार दिया है तो वह पैसा वापस मिलेगा। दूर संचार माध्यम से शुभ सूचना मिल सकती है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेगा। प्रेम जीवन में चल रही परेशानियों का समाधान निकल सकता है। बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह होने के योग बन रहे हैं। रुके हुए कार्य प्रगति पर आएंगे। नौकरी के क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि बनी रहेगी।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज शादीशुदा जिंदगी खुशहाल व्यतीत होगी। विवाह योग्य व्यक्तियों को अच्छा प्रस्ताव मिल सकता है। बच्चों की शिक्षा से जुड़ी हुई चिंता कम हो सकती है। घर में धार्मिक कार्यक्रम के आयोजन पर चर्चा होने की संभावना है। आप जीवनसाथी के साथ रोमांटिक हो सकते हैं। किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बन सकती है। किस्मत पूरा साथ देगी। गुप्त शत्रु आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे परंतु यह सफल नहीं हो पाएंगे। आप कोई बड़ा निवेश करने की योजना बना सकते हैं, जो भविष्य में लाभदायक सिद्ध होगा।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन अच्छा नजर आ रहा है। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। आप अपनी चतुराई से सभी कार्य सफल करेंगे। जरूरतमंदों की मदद करने के लिए आप हमेशा तैयार रहेंगे। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियां दूर होंगी। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे व्यक्तियों का समय बहुत ही अच्छा रहेगा। बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह हो सकता है। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। विशेष व्यक्तियों से जान पहचान हो सकती है, जो आने वाले समय में लाभदायक सिद्ध होगा।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपको अपनी भावनाओं पर काबू रखने की आवश्यकता है। भावुकता में आप कोई भी महत्वपूर्ण फैसला मत लीजिए अन्यथा नुकसानदेह साबित हो सकता है। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। मौसम में परिवर्तन होने की वजह से सेहत नरम-गरम रहेगी। बाहर के खानपान से परहेज करने की जरूरत है। आप अपनी कीमती चीजों को संभाल कर रखें अन्यथा गुम या चोरी होने की आशंका नजर आ रही है। वाहन प्रयोग में सावधानी बरतने की आवश्यकता है।