21 अक्टूबर 2021 राशिफल: आज 2 राशियों का दिन रहेगा भारी, वहीं इन राशि वालों को मिलेगा बड़ा फायदा

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 21 अक्टूबर 2021 का राशिफल बताएंगे। राशिफल की मदद से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हो सके। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज आपको किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, आप इसकी जानकारी अपनी राशि अनुसार जानिए…

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन बेहतरीन साबित होगा। आत्मविश्वास और साहस चरम सीमा पर रहेगा। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए व्यक्तियों को बड़ी सफलता मिलने के प्रबल योग नजर आ रहे हैं। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। खास व्यक्तियों से जान पहचान हो सकती है, जिसका भविष्य में अच्छा फायदा मिलेगा। आपको सम्मान और कुछ नई जिम्मेदारियां भी मिल सकती हैं। आप अपनी बुद्धिमानी से जटिल समस्याओं का समाधान कर सकते हैं। परिवारिक माहौल बेहतरीन साबित होगा। परिवार वालों के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन ठीक नजर आ रहा है। कुछ रुकी हुई परियोजनाएं अब प्रगति करेंगी। नौकरी करने वाले व्यक्तियों को प्रमोशन मिल सकता है। आपको अपने मनपसंद स्थान पर ट्रांसफर मिलने की संभावना नजर आ रही है। माता-पिता की सेहत में सुधार आएगा। अगर आप कोई बड़ा निवेश करना चाहते हैं तो उसके लिए दिन उत्तम नजर आ रहा है। आपको इसका भविष्य में अच्छा फायदा मिल सकता है। व्यापार में कोई अच्छी सूचना मिलने की संभावना है।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन मिलाजुला साबित होगा। आपको अपने घरेलू खर्चे पर कंट्रोल रखने की आवश्यकता है अन्यथा आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। अचानक सफलता के नए अवसर मिल सकते हैं इसलिए उनका पूरा फायदा उठाना चाहिए। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। भविष्य को ध्यान में रखते हुए आप कोई निवेश कर सकते हैं जो अत्यधिक लाभ देगा। सामाजिक क्षेत्र में आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ सकती है, आपकी मेहनत रंग लाएगी।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आप बेहद भाग्यशाली साबित होंगे। पारिवारिक जीवन में चल रही परेशानियों का समाधान निकल सकता है। भाई बहनों के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। प्रेम संबंधों में सुधार आएगा। बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह हो सकता है। आपकी मेहनत का उचित परिणाम मिलने वाला है। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारी आपसे खुश रहेंगे। काफी लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। आर्थिक मुनाफा मिलने के योग हैं। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में सफल रहेंगे।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज स्वास्थ्य में सुधार आएगा। आप अपने मनपसंद भोजन का आनंद ले सकते हैं। पारिवारिक जीवन में खुशियां बनी रहेगी। आमदनी में जबरदस्त बढ़ोतरी होने की संभावना है। आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी हो सकती है। आप अपने कामकाज से संतुष्ट रहेंगे। अचानक घर में मेहमानों का आगमन होगा, जिससे घर में खुशहाली का वातावरण बनेगा। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। जीवनसाथी के साथ किसी अच्छी जगह पर घूमने की योजना बना सकते हैं।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन ठीक रहेगा। अगर साझेदारी में कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं तो उसका आपको अच्छा लाभ मिल सकता है। व्यापार के सिलसिले में नई योजना बना सकते हैं, जो लाभदायक सिद्ध होगी। आप अपने भविष्य को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने में सफल रहेंगे। अगर कोई कानूनी मामला लंबित है तो अदालती मामलों में सफलता मिलने के संकेत नजर आ रहे हैं। ज्यादातर मामलों में किस्मत का साथ मिलने वाला है। विवाह योग्य व्यक्तियों को विवाह का अच्छा रिश्ता प्राप्त होगा।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपको उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है। व्यापार में भारी नुकसान झेलने की उम्मीद है इसलिए आप थोड़ा संभल कर रहें। किसी भी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने के दौरान गाड़ी चलाते समय सतर्क रहना होगा। प्राइवेट नौकरी कर रहे व्यक्तियों को अधीनस्थ कर्मचारियों का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। बड़े अधिकारी आपके कामों की सराहना कर सकते हैं। वर्तमान में किए गए कामों का तत्काल लाभ नहीं मिल पाएगा। आज महत्वपूर्ण व्यक्तियों से संपर्क स्थापित होंगे।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन बहुत ही अच्छे परिणाम लेकर आया है। प्रभावशाली व्यक्तियों से संपर्क लाभकारी साबित होंगे। व्यापार में कोई बड़ा मुनाफा मिल सकता है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। खानपान में रुचि बढ़ेगी। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार आने के योग नजर आ रहे हैं। अगर आपने किसी को पैसा उधार दिया है तो वह पैसा वापस मिल सकता है। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेगा। प्रेम जीवन में सकारात्मक बदलाव आने की संभावना है। आप अपने प्रिय के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन मिश्रित परिणाम लेकर आया है। नौकरी के क्षेत्र में भागदौड़ अधिक रहेगी। कठिन मेहनत करने के बावजूद भी आपका कोई जरूरी काम अधूरा रह सकता है, जिसके कारण आपका मन काफी चिंतित रहेगा। महत्वपूर्ण मामले में फैसला लेने से पहले सोच विचार जरूर कीजिए। परिवार वालों के साथ ज्यादा से ज्यादा समय व्यतीत करने की कोशिश कर सकते हैं। बच्चों की नकारात्मक गतिविधियों पर थोड़ा नजर रखें अन्यथा भविष्य में उनकी तरफ से परेशानी का सामना करना पड़ेगा। अचानक महत्वपूर्ण व्यक्तियों से जान पहचान बढ़ सकती है, जिनके मार्गदर्शन से आप अपने करियर के क्षेत्र में आगे बढ़ेंगे।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन व्यापार की दृष्टि से बहुत ही अच्छा साबित होगा। बड़ी मात्रा में धन लाभ मिल सकता है। काम के सिलसिले में यात्रा कर सकते हैं। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारी आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। आपकी सोच सकारात्मक रहेगी। कुछ प्रभावशाली व्यक्तियों से संबंध स्थापित कर सकते हैं। प्रेम संबंधित मामलों में आप बेहद भाग्यशाली साबित होंगे, साथी आपकी भावनाओं को ठीक प्रकार से समझेगा। आपके रिश्तो में मिठास बढ़ेगी।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आप अपने जीवनसाथी या सहयोगियों के साथ आधे-अधूरे कामों को पूरा कर सकते हैं। मानसिक परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। कोर्ट कचहरी के मामलों में फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। किस्मत आपका पूरा साथ देगी। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। अगर आपने पहले निवेश किया है तो उसका बेहतरीन फायदा मिलने के योग नजर आ रहा है। छोटे-मोटे व्यापारियों का मुनाफा बढ़ सकता है। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। आप अपनी मधुर वाणी से दूसरों को प्रभावित करेंगे।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन थोड़ा कठिन नजर आ रहा है। किसी करीबी दोस्त से वाद-विवाद होने की संभावना है। आपको अपने गुस्से और वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखें। गुप्त शत्रु सक्रिय रहेंगे, यह आपको हानि पहुंचाने की पूरी कोशिश कर सकते हैं। किसी भी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से बचना होगा। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में नहीं लगेगा, आपका मन खेल-कूद में अधिक रहेगा।