22 अगस्त 2021 राशिफल: रक्षाबंधन पर 474 साल बाद बना महासंयोग, जानिए किन राशियों पर पड़ेगा शुभ-अशुभ प्रभाव

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 22 अगस्त 2021 का राशिफल बताएंगे। राशिफल की मदद से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हो सके। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज आपको किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, आप इसकी जानकारी अपनी राशि अनुसार जानिए।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन बहुत अच्छा नजर आ रहा है। करियर के क्षेत्र में आपको आगे बढ़ने के कई मौके मिल सकते हैं। अचानक बड़ी मात्रा में धन लाभ प्राप्त होगा। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। नए-नए व्यक्तियों से जान पहचान हो सकती है, जिसका भविष्य में फायदा मिलेगा। घर परिवार का माहौल खुशहाल रहने वाला है। दोस्तों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। भाई बहनों के साथ चल रहे मतभेद दूर होंगे।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन बेहतरीन साबित होगा। कामकाज में लगातार सफलता हासिल होगी। कार्यक्षेत्र में बड़े अधिकारी आपके कामों की तारीफ करेंगे। दोस्तों के साथ मिलकर आप कोई नया काम शुरू करने की योजना बना सकते हैं, जो भविष्य में लाभदायक सिद्ध होगा। आपको अपना मनपसंद उपहार मिलने की संभावना है। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। घर में किसी सदस्य से खुशखबरी मिल सकती है। किस्मत का पूरा साथ मिलने वाला है।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन शुभकारी साबित होगा। महासंयोग की वजह से रुके हुए कार्य प्रगति पर आएंगे। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। काफी लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। जीवन की परेशानियों का समाधान निकल सकता है। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। व्यापार में आ रही परेशानी दूर होगी। आपके व्यापार में विस्तार होगा। आप किसी लाभदायक यात्रा पर जा सकते हैं।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका समय धन की दृष्टि से बहुत ही अच्छा नजर आ रहा है। आपको कोई बड़ा लाभ मिल सकता है। करियर में लगातार सफलता हासिल करेंगे। घर-बाहर दोनों जगह खुशी का वातावरण बना रहेगा। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। आप कोई नया काम शुरू करने की योजना बना सकते हैं। अनुभवी व्यक्तियों के मार्गदर्शन से आपको अपने कामकाज में बेहतरीन फायदा मिलने वाला है। आप अपने अच्छे स्वभाव से दूसरों को प्रभावित करेंगे। अगर आपने पहले पैसा निवेश किया है तो उसका अच्छा फायदा मिल सकता है। व्यापार में उन्नति मिलेगी। कारोबार में बरकत होगी।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। गुप्त शत्रु आपके ऊपर हावी होने की कोशिश करेंगे, इसलिए आपको सतर्क रहना होगा। किसी भी प्रकार के वाद-विवाद को बढ़ावा मत दीजिए। आप अपने गुस्से और वाणी पर नियंत्रण रखें। किसी पुरानी बीमारी की वजह से आप परेशान हो सकते हैं। परिवार के सभी सदस्यों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखने होंगे। संतान की तरफ से शुभ समाचार मिल सकता है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। सामाजिक क्षेत्र में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिल सकता है।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन अति उत्तम साबित होगा। हर क्षेत्र में उम्मीद से ज्यादा फायदा मिलने के योग हैं। थोड़ी मेहनत में अधिक सफलता हासिल करेंगे। जो जातक काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे थे, उनको मनपसंद नौकरी मिल सकती है। महिला मित्र की मदद से आपको अपने किसी काम में लाभ मिल सकता है। घर में धार्मिक कार्यक्रम के आयोजन पर चर्चा हो सकती है। माता-पिता का आशीर्वाद और सहयोग मिलेगा, जिससे आपका आत्मबल मजबूत बनेगा। कुल मिलाकर आप अपना समय बहुत ही अच्छा व्यतीत करने वाले हैं।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपको अपने जरूरी कामकाज पर ध्यान देने की आवश्यकता है। कुछ कार्य कठिन मेहनत करने के बावजूद भी सफल नहीं हो पाएंगे, जिसकी वजह से आप थोड़े निराश हो सकते हैं। किस्मत से ज्यादा आपको अपनी मेहनत पर भरोसा करना होगा। घरेलू जरूरतों के पीछे अधिक पैसा खर्च हो सकता है। आपकी आमदनी अच्छी रहेगी। भाई-बहनों का पूरा सहयोग मिलेगा। खास व्यक्तियों से मुलाकात हो सकती है, जिसका आपको भविष्य में फायदा मिल सकता है। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखें, इससे आपको फायदा मिलेगा। सरकारी क्षेत्र में कार्यरत व्यक्तियों पदोन्नति मिल सकती है।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपको अपने व्यापार को लेकर काफी सतर्क रहना होगा। भागीदारों की गतिविधियों पर नजर रखें अन्यथा उनकी तरफ से नुकसान झेलना पड़ सकता है। मुश्किल परिस्थितियों में आपको समझदारी से काम लेना होगा। कुछ लोग आपके अच्छे स्वभाव का फायदा उठाने की कोशिश करेंगे, ऐसे लोगों से दूरी बनाकर रखें। आपकी सेहत अच्छी रहेगी। खानपान में रुचि बढ़ेगी परंतु बाहर के खानपान से परहेज करें। माता-पिता के साथ ज्यादा से ज्यादा समय व्यतीत करने की कोशिश कर सकते हैं। किसी खास मित्र से फोन पर लंबी बातचीत हो सकती है, जिससे पुरानी यादें ताजा होंगी।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन करियर के लिहाज से बहुत ही अच्छा नजर आ रहा है। पिछले दिनों में की गई मेहनत का आपको फल मिलेगा। कामकाज में थोड़े व्यस्त रहेंगे। आप अपने सभी कार्य बेहतर ढंग से पूरे कर सकते हैं। घर परिवार के सदस्यों का पूरा सहयोग मिलेगा। अगर आप कहीं निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो अनुभवी व्यक्तियों की सलाह जरूर लीजिए। व्यापार से जुड़े हुए व्यक्तियों को जरूरी दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करने से पहले ठीक प्रकार से पढ़ लेना चाहिए ताकि भविष्य में किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना ना करना पड़े। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ सकती है।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन मिलाजुला रहेगा। काफी लंबे समय से चली आ रही पैसों की समस्या से छुटकारा मिल सकता है। संपत्ति भी बढ़ेगी। आपको कोई बड़ी सफलता हासिल हो सकती है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। परिवार में खुशियां बनी रहेगी। परिवार के सभी सदस्य आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेगा। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों का आज का दिन अति उत्तम नजर आ रहा है, प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह होने के योग हैं।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन अच्छा नजर आ रहा है। धन लाभ प्राप्ति के योग हैं। आपके सभी कार्य बेहतर ढंग से पूरे होंगे। समय और भाग्य आपका पूरा साथ देने वाला है। कारोबार से जुड़े हुए व्यक्तियों को कोई बड़ी सफलता मिलने के योग हैं। विवाह योग्य व्यक्तियों को विवाह का अच्छा रिश्ता मिल सकता है। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में सफल रहेंगे। व्यापार में किसी नई तकनीकी का इस्तेमाल कर सकते हैं, जिसका भविष्य में अच्छा फायदा मिलेगा। अगर आपने किसी को पैसा उधार दिया है तो वह पैसा वापस मिल सकता है।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपको किसी भी प्रकार के वाद-विवाद से बचना होगा। किसी से भी बातचीत करते समय अपने शब्दों पर ध्यान दीजिए। कामकाज के प्रति धैर्य बनाए रखना होगा। आप अपने किसी भी काम में जल्दीबाजी ना करें अन्यथा काम बिगड़ सकता है। ऑफिस के काम से किसी यात्रा पर जा सकते हैं, यात्रा के दौरान गाड़ी चलाते समय सावधानी बरतें। पारिवारिक माहौल सामान्य रहेगा। माता-पिता की सेहत में गिरावट आ सकती है, जिससे आप काफी चिंतित रहेंगे। कुल मिलाकर आज आपको काफी सोच-समझकर चलना होगा।