22 मार्च 2022 राशिफल: आज इन राशि के जातकों को मिलेगा किस्मत का साथ, रुके कामों में होगी प्रगति

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 22 मार्च 2022 राशिफल का राशिफल बताएंगे। राशिफल की मदद से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हो सके। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज आपको किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, आप इसकी जानकारी अपनी राशि अनुसार जानिए…

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन बहुत ही बढ़िया रहेगा। कामकाज में लगातार सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। रुके काम पूरे होंगे। बिजनेस करने वाले व्यक्तियों को धन लाभ मिलने की उम्मीद है। परिवार के सदस्यों का पूरा सपोर्ट मिलेगा। आप कहीं पूंजी निवेश करने की योजना बना सकते हैं, जिसका आगे चलकर आपको अच्छा फायदा मिलेगा। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में मन मुताबिक रिजल्ट मिल सकता है। माता-पिता की सेहत में सुधार आएगा। परिवार वालों के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आप शारीरिक और मन से प्रसन्न और प्रफुल्लित रहेंगे। मानसिक चिंता दूर होगी। कामकाज में ध्यान केंद्रित कर सकते हैं। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। सहकर्मियों के सहयोग से आपके अधूरे काम पूरे होंगे। आज आप कुछ नया करने की कोशिश कर सकते हैं। भाई-बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। जीवनसाथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बन सकती है। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया है तो वह पैसा वापस मिलेगा। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। छोटे-मोटे व्यापारियों के लाभ में बढ़ोतरी होगी। प्रेम जीवन में सुधार आएगा।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपके रुके हुए कामों में प्रगति होगी, जिससे आपका मन खुश रहेगा। आपको अपनी किस्मत का पूरा साथ मिलने वाला है। व्यापार के सिलसिले में आपको अच्छे नतीजे मिलेंगे। आमदनी में जबरदस्त बढ़ोतरी होगी। कमाई के स्रोत बढ़ेंगे। आप अपने भविष्य को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने में सफल रहेंगे। भाई बहनों के साथ चल रहा मतभेद खत्म होगा। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। खास व्यक्तियों से संपर्क स्थापित हो सकते हैं, जिसका आगे चलकर आपको फायदा मिलेगा। दोस्तों के साथ किसी मनोरंजक यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन काफी भागदौड़ भरा नजर आ रहा है। जरूरी कामों को पूरा करने में आप काफी बिजी रहेंगे। परिवार वालों के लिए समय निकाल पाना काफी मुश्किल हो सकता है। आप अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखें। ऑफिस के काम से किसी यात्रा पर जाना पड़ेगा। यात्रा के दौरान वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें। आप अपने ऊपर नकारात्मक विचारों को हावी मत होने दीजिए। आप जितनी मेहनत करेंगे उसके अनुसार फल की प्राप्ति होगी। पैसों का उधार लेन-देन करने से बचना होगा अन्यथा हानि हो सकती है। ससुराल पक्ष से बेहतर तालमेल बने रहेंगे। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेगा।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आप बेहद भाग्यशाली साबित होंगे। आत्मविश्वास मजबूत रहेगा। दोस्तों के साथ मिलकर नया व्यापार शुरू कर सकते हैं, जो आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। कमाई के नए स्रोत नजर आएंगे। साथ ही आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत होगी। घर के किसी बड़े बुजुर्ग की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। विवाह योग्य व्यक्तियों को अच्छे रिश्ते मिलेंगे। करियर के क्षेत्र में लगातार तरक्की हासिल करेंगे। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिल सकता है। ईश्वर की भक्ति में आपका अधिक मन लगेगा। माता-पिता के साथ किसी मंदिर में दर्शन के लिए जा सकते हैं, जिससे आपके मन को शांति मिलेगी।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन पहले से अच्छा नजर आ रहा है। कोई नया विचार आपको आर्थिक तौर से फायदा दिला सकता है। स्थाई संपत्ति की खरीद-फरोख्त हो सकती है। आपके अटके हुए काम प्रगति पर आएंगे। नौकरी के क्षेत्र का माहौल आपके पक्ष में रहेगा। अगर आपने पहले कोई निवेश किया है, तो उसका अच्छा फायदा मिलता हुआ नजर आ रहा है। सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए व्यक्तियों को मन मुताबिक सफलता मिलने के प्रबल योग हैं, जिससे आपका मन हर्षित होगा। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छा रिजल्ट मिल सकता है।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपको कोई शुभ समाचार मिलने के योग बन रहे हैं। रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। आप किसी नई योजना की तरफ आकर्षित हो सकते हैं परंतु आपको यही सलाह दी जाती है कि बिना सोचे-समझे किसी नए काम में हाथ ना डालें अन्यथा परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। नौकरी के क्षेत्र में कार्यभार अधिक होने की वजह से शारीरिक थकान महसूस होगी। पारिवारिक जरूरतों के पीछे अधिक पैसा खर्च हो सकता है। आपकी आमदनी अच्छी रहेगी। दोस्तों का पूरा सहयोग मिलेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन काफी महत्वपूर्ण नजर आ रहा है। दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया व्यापार शुरू करेंगे। आपके रुके हुए कामों में प्रगति होगी। व्यापार के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। आपके द्वारा की गई यात्रा लाभदायक सिद्ध होगी। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। किसी पुरानी बीमारी से छुटकारा मिल सकता है। खानपान में रुचि बढ़ेगी। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। दूर संचार माध्यम से शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन उत्तम परिणाम लेकर आया है। भाई-बहनों की पूरी मदद मिलेगी। आपकी मेहनत रंग लाएगी। नौकरी के क्षेत्र में पदोन्नति के साथ वेतन में वृद्धि होने की खुशखबरी मिल सकती है। काफी लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिलेगा। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में मन मुताबिक रिजल्ट मिलने की वजह से आपका मन हर्षित होगा। पति-पत्नी एक दूसरे की भावनाओं को समझेंगे। प्रेम जीवन में सकारात्मक बदलाव आने की संभावना है।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन काफी कठिन नजर आ रहा है। मन में तरह-तरह के विचार उत्पन्न हो सकते हैं, जिसके चलते आप काफी परेशान रहेंगे। कामकाज में ध्यान केंद्रित करना काफी कठिन हो सकता है। जीवनसाथी से किसी बात को लेकर कहासुनी होने की संभावना है। आपको अपनी वाणी और गुस्से पर कंट्रोल रखना होगा। विद्यार्थियों को कठिन विषयों पर फोकस करने की जरूरत है। नौकरी के क्षेत्र में सफलता पाने के लिए आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। आप अपने खान-पान पर ध्यान दीजिए।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपके द्वारा किए गए प्रयास सफल रहेंगे। अधूरे काम निपटा सकते हैं। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। आपकी सोच सकारात्मक रहेगी। महत्वपूर्ण मामले में निर्णय लेने में सक्षम रहेंगे। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। अगर कोर्ट कचहरी से जुड़ा हुआ कोई मामला चल रहा है, तो फैसला आपके पक्ष में आएगा। घर की आर्थिक स्थिति मजबूत बनाने में आपकी भूमिका अहम रहने वाली है। व्यापार अच्छा चलेगा। लाभदायक समझौते हाथ लग सकते हैं। छोटे-मोटे व्यापारियों के ग्राहकों में बढ़ोतरी होगी। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिल सकता है।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज मन की शांति बनी रहेगी। परिवार वालों के साथ ज्यादा से ज्यादा समय व्यतीत करने की कोशिश कर सकते हैं। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। किसी भी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से बचना होगा। अगर यात्रा जरूरी है, तो वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं। अचानक किसी महत्वपूर्ण काम में कठिन मेहनत करनी पड़ेगी। दोस्तों का पूरा सहयोग मिलेगा। नए-नए व्यक्तियों से दोस्ती हो सकती है लेकिन आप आंखें मूंदकर किसी भी अजनबी पर भरोसा मत कीजिए अन्यथा आगे चलकर आपको धोखा मिल सकता है। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेगा।