22 मई 2022 राशिफल: आज इन 5 राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज़, सूर्य देव की रहेगी विशेष कृपा

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 22 मई 2022 राशिफल का राशिफल बताएंगे। राशिफल की मदद से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हो सके। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज आपको किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, आप इसकी जानकारी अपनी राशि अनुसार जानिए…

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन खुशियों से भरपूर रहने वाला है। मानसिक चिंता दूर होगी। आप अपने कामकाज के जरूरी योजनाओं पर फोकस कर सकते हैं। अचानक दूर संचार माध्यम से बड़ी खुशखबरी सुनने को मिलेगी, जिससे आपका मन हर्षित होगा। घर परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। किसी प्रिय मित्र से मिलने के योग बन रहे हैं। कमाई के जरिए बढ़ेंगे। काफी लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। बड़े भाई बहनों का पूर्ण सहयोग मिलेगा। आप माता-पिता का आशीर्वाद लेकर कोई नया कार्य शुरू कर सकते हैं, जिसमें आपको अपार सफलता हासिल होगी। प्रेम जीवन में सकारात्मक बदलाव आने के योग हैं।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन पहले से ठीक नजर आ रहा है। आप किसी काम में मित्र की मदद ले सकते हैं। ऑफिस का वातावरण सामान्य नजर आ रहा है। आपके सामने आ रही चुनौतियां अपने आप दूर हो जाएंगी। बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। सहकर्मियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखने होंगे। अचानक कोई बड़ी सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। आप अपने लक्ष्य पर फोकस रखें। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेगा। आप परिवारवालों के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन ठीक रहेगा। किसी पुरानी बीमारी से छुटकारा मिल सकता है।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन अच्छा नजर आ रहा है। आपका मन शांत रहेगा। आप अपना ज्यादा से ज्यादा समय परिवार के साथ व्यतीत करने की कोशिश करेंगे। आप सबके साथ कहीं पिकनिक पर जाने की योजना बना सकते हैं। आपको अपनी मेहनत का फल जरूर मिलेगा। काफी लंबे समय से अटके हुए काम पूरे होंगे। प्राइवेट नौकरी करने वाले लोगों को बड़े अधिकारियों की मदद से अधूरे कामों में सफलता हासिल होगी। आप अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखें। अगर आप कोई नया बिजनेस शुरू करना चाहते हैं, तो उसके लिए आज का दिन ठीक नजर आ रहा है। अचानक धन प्राप्ति के मार्ग हासिल हो सकते हैं।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आप अपने कामकाज में काफी व्यस्त रहेंगे, जिसके चलते परिवारवालों के लिए भी समय निकाल पाना काफी मुश्किल हो सकता है। जीवनसाथी आपसे नाराज हो सकता है। अगर ऐसा होता है, तो आप उसे मनाने की कोशिश करें। आप अपने ऊपर नकारात्मक विचारों को हावी मत होने दीजिए। बच्चों की तरफ से टेंशन दूर होगी। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया है, तो वह वापस मिल जाएगा। प्रेम जीवन में सकारात्मक बदलाव आने के योग हैं। आप अपने साथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। गुप्त शत्रु आपको परेशान करने की कोशिश करेंगे इसलिए सतर्क रहें। वाहन प्रयोग में सावधानी बरतने की आवश्यकता है अन्यथा दुर्घटना होने का भय बना हुआ है। विद्यार्थियों को कठिन विषयों पर फोकस करना होगा।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपकी आर्थिक स्थिति सामान्य बनी रहेगी। आपको अपने घरेलू खर्चे पर कंट्रोल रखने की आवश्यकता है। बिजनेस करने वाले लोगों का दिन सामान्य रहेगा। आपके सामने कई चुनौतियां आ सकती हैं, जिनका आप आसानी से सामना करेंगे। आपके अच्छे व्यवहार से आसपास के लोग प्रभावित हो सकते हैं। अचानक घर में मेहमानों का आगमन होगा, जिससे घर में चहल-पहल बनी रहेगी। आप किसी भी अजनबी व्यक्ति पर जरूरत से ज्यादा भरोसा ना करें अन्यथा वह आपको धोखा दे सकता है। इस राशि के छात्रों को आज अपनी पढ़ाई में कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में शिक्षकों का सहयोग मिल सकता है।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन सामान्य रूप से व्यतीत होगा। आज आपके जीवन की कुछ परेशानियां अपने आप कम हो सकती हैं। पारिवारिक काम समय पर पूरे हो जाएंगे। आपके जीवन में लाभ की स्थिति बन रही है। दोस्तों का पूर्ण सहयोग मिलेगा। ऑफिस में कड़ी मेहनत का फल प्राप्त होगा। आपको पदोन्नति मिलने के योग बन रहे हैं। जीवनसाथी के साथ बेहतरीन पल व्यतीत करेंगे। व्यापार से जुड़े हुए व्यक्तियों को अच्छा लाभ मिलने की उम्मीद है। भागीदारों का पूरा सहयोग मिलेगा। सामाजिक क्षेत्र में आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिल सकता है।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका मन पूजा-पाठ में अधिक लगेगा। माता-पिता के साथ किसी मंदिर में दर्शन करने के लिए भी जा सकते हैं। काफी दिनों से चली आ रही परेशानियां आज खत्म हो सकती हैं। जो व्यक्ति काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में भटक रहे थे, उन्हें बहुत ही जल्द सुनहरा मौका मिलने के योग बन रहे हैं। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन काफी बढ़िया रहेगा, आपका मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। समाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। मान-सम्मान बढ़ेगा। आपको बाहर के खानपान से परहेज करने की जरूरत है अन्यथा पेट से जुड़ी हुई समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। अचानक किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है, उसके साथ आप पुरानी यादें ताजा करेंगे। अगर आप अपने जीवनसाथी को कुछ गिफ्ट करना चाहते हैं, तो आज का दिन बहुत अच्छा है इससे आपके रिश्तो में प्यार बढ़ेगा। प्रॉपर्टी डीलर का काम करने वाले व्यक्तियों के लिए आज का दिन फायदेमंद साबित होगा। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन ठीक नहीं है। मौसम में बदलाव होने की वजह से आपकी सेहत में थोड़ा उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। घर के किसी बड़े बुजुर्गों की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आप अपना वक्त ज्यादा से ज्यादा माता-पिता के साथ व्यतीत करने वाले हैं। पारिवारिक सुख में बढ़ोतरी होगी। पड़ोसियों के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया व्यापार शुरू करने की योजना बना सकते हैं, जिसका आगे चलकर आपको अच्छा लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन बढ़िया रहेगा। आप अच्छे स्वास्थ्य के लिए ताजे फलों और हरी सब्जियों का सेवन करते रहिए। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। किसी परीक्षा से संबंधित कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है, जिससे आपका मन हर्षित होगा।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन बेहद खास रहेगा। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में सफल रहेंगे। मान-सम्मान बढ़ेगा। छोटे-मोटे व्यापारियों के ग्राहकों में बढ़ोतरी होगी। बड़ी मात्रा में धन लाभ हाथ लग सकता है। आपको थोड़ी मेहनत से किसी बड़े फायदे के योग बन रहे हैं। जीवनसाथी की मदद से आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। किसी समारोह में जाने का प्लान बना सकते हैं। ससुराल पक्ष से मदद मिलेगी। छोटे भाई बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपको अपनी किस्मत का भरपूर साथ मिलने वाला है। आप अपने जरूरी कामों को समय पर पूर्ण करेंगे। सोचे हुए काम पूरे हो जाएंगे। आर्थिक स्थिति में काफी सुधार आएगा। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए व्यक्तियों को अच्छी सफलता मिलने के योग हैं। प्राइवेट नौकरी करने वाले व्यक्तियों के ऊपर बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। ऑफिस के काम से आप किसी यात्रा पर जा सकते हैं, आपके द्वारा की गई यात्रा सुखद रहेगी। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह हो सकता है। स्वास्थ्य पहले से अच्छा रहेगा। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिल सकता है।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका ज्यादातर समय घूमने-फिरने में व्यतीत होने वाला है। घर परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। इस राशि के व्यापारियों को आज अचानक कोई बड़ा फायदा हो सकता है। टेंट हाउस वालों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा। किसी बड़ी प्रॉपर्टी से बुकिंग का आर्डर मिल सकता है। आज आप अपने मनपसंद भोजन का आनंद लेंगे। जीवनसाथी से दिल की बात शेयर कर सकते हैं। जो व्यक्ति विदेश में व्यापार करते हैं, उनको उम्मीद से अधिक फायदा मिलने के योग बन रहे हैं। आप अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखें। समाजिक लोकप्रियता बढ़ेगी।