22 नवंबर 2021 राशिफल: आज 5 राशि वालों के व्यवसाय में होगी बढ़ोतरी, भाग्य का मिलेगा भरपूर साथ

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 22 नवंबर 2021 का राशिफल बताएंगे। राशिफल की मदद से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हो सके। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज आपको किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, आप इसकी जानकारी अपनी राशि अनुसार जानिए…

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपके जीवन की परेशानियां कम हो सकती हैं। कामकाज में ध्यान केंद्रित कर पाएंगे। कमाई के जरिए बढ़ेंगे। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। अगर आपने किसी को पैसा उधार दिया है, तो वह पैसा वापस मिल सकता है। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में मन मुताबिक रिजल्ट मिल सकता है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। पति-पत्नी के बीच चल रहे मतभेद खत्म होंगे। प्रेम जीवन में सुधार आने की संभावना है।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन शुभ साबित होगा। आपके घर परिवार में कोई भी विवाह योग्य सदस्य है, तो उसके विवाह की बात चल सकती है, जिसकी वजह से परिवार का माहौल शुभ और मांगलिक रहने वाला है। दूर संचार माध्यम से खुशखबरी मिल सकती है। अचानक घर में मेहमानों का आगमन होगा। आमदनी अच्छी रहेगी। नौकरी के क्षेत्र में बदलाव संभव है। आप अपने किसी भी काम में जल्दीबाजी मत कीजिए अन्यथा कार्य बिगड़ सकता है। अगर आप कहीं पैसे निवेश करना चाहते हैं तो सोच-विचार जरूर करें।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन उन्नति से भरा रहेगा। माता-पिता की सेहत में सुधार आएगा। कामकाज के तरीकों में कुछ बदलाव कर सकते हैं, जो आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। बड़ी मात्रा में धन लाभ मिल सकता है। व्यवसाय में बढ़ोतरी होगी। भागीदारों का पूरा सहयोग मिलेगा। आप जितनी मेहनत करेंगे, उससे अधिक फायदा मिलने के योग हैं। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जो व्यक्ति काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे थे, उनको किसी अच्छी कंपनी में नौकरी का ऑफर मिल सकता है। खानपान में रुचि बढ़ेगी। परिवार वालों के साथ आप अपने मनपसंद भोजन का आनंद ले सकते हैं।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन मिलाजुला रहेगा। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। जरूरतमंदों की मदद करने के लिए आप तैयार रहेंगे। कुछ जरूरी कामों को पूरा करने के लिए आप अधिक भागदौड़ कर सकते हैं, जिससे शारीरिक थकान और कमजोरी महसूस होगी। बाहर के खानपान से परहेज करें। आप अपनी मेहनत से सफलता हासिल करेंगे। शाम के समय आप अपने परिवार वालों के साथ कहीं बाहर घूमने की योजना बना सकते हैं। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेगा। दोस्तों के साथ कहीं घूमने फिरने की योजना बन सकती है।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन सामान्य रूप से व्यतीत होगा। अगर आप साझेदारी में कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं, तो सोच-विचार जरूर करें। काम के सिलसिले में किसी के ऊपर ज्यादा भरोसा करना ठीक नहीं है अन्यथा आपको धोखा मिल सकता है। ससुराल पक्ष से किसी व्यक्ति को धन उधार देने की सोच रहे हैं, तो उसके वापस आने की संभावना बहुत कम नजर आ रही है। भाई बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। सामाजिक क्षेत्र में आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज कार्य क्षेत्र में कुछ परिवर्तन हो सकता है, जिसका आपको भविष्य में अच्छा लाभ मिलेगा। व्यापार में किसी नई तकनीकी का इस्तेमाल करेंगे, जो फायदेमंद साबित होगी। बैंक से जुड़े हुए मामले में फायदा मिलने की उम्मीद है। अगर आप किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जा रहे हैं, तो उस दौरान वाहन चलाते समय सावधानी बरतने की जरूरत है अन्यथा दुर्घटना होने की आशंका नजर आ रही है। विवाह योग्य व्यक्तियों को अच्छा रिश्ता मिल सकता है।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका मन काफी चिंतित रहेगा। कामकाज के सिलसिले में काफी धैर्य रखना होगा। आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य बिगड़ सकता है, जो आपकी चिंता का कारण बनेगा। गुप्त शत्रु आपको परेशान करने की हर संभव कोशिश करेंगे इसलिए सतर्क रहना होगा। परिवार वालों के साथ ज्यादा से ज्यादा समय व्यतीत कर सकते हैं। दोस्तों के साथ किसी बात को लेकर बहसबाजी हो सकती है। आपको अपने गुस्से और वाणी का नियंत्रण रखना होगा। प्रेम जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति नजर आ रही है। आपको अपने साथी की भावनाओं को समझने की आवश्यकता है। किसी भी मामले को आप शांत दिमाग से सुलझाने की कोशिश कीजिए।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन काफी हद तक ठीक नजर आ रहा है। आप अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखें। अगर सकारात्मक सोच से कार्य करेंगे, तो आपको सफलता अवश्य प्राप्त होगी। घर परिवार की परेशानियों में कमी देखने को मिल सकती हैं, जिससे आपका मन हर्षित होगा। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। अचानक लाभ के अवसर मिल सकते हैं परंतु आपको इन्हें पहचानना होगा, तभी आप इसका लाभ उठा पाएंगे। किसी भी प्रकार के वाद-विवाद को बढ़ावा मत दीजिए। अपने ऊपर नकारात्मक विचारों को हावी ना होने दें।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपको कोई निराशाजनक समाचार मिल सकता है, जिससे पूरा दिन आपका मन चिंतित रहेगा। जरूरी कामों पर फोकस करने की आवश्यकता है। पुराने बनाए गए संपर्क आपके लिए लाभदायक सिद्ध होंगे। खानपान में सुधार करने की जरूरत है अन्यथा पेट से जुड़ी हुई परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। व्यापार से जुड़े हुए व्यक्तियों को उन्नति मिलने के योग हैं, जिससे आपका मन हर्षित होगा।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज चारों तरफ का वातावरण सुखद रहने वाला है। घर के किसी बड़े बुजुर्गों की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारी आपके कामों की तारीफ करते हुए नजर आएंगे। गुप्त शत्रु आपको हानि पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं, परंतु यह सफल नहीं हो पाएंगे। अगर आप कोई बड़ा निवेश करना चाहते हैं, तो सोच-विचार जरूर कीजिए। ससुराल पक्ष से धन लाभ मिलने की उम्मीद है। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। राजनीति के क्षेत्र में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन उत्तम साबित होगा। पारिवारिक जीवन में खुशियां बनी रहेंगी। करियर में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे। किस्मत का पूरा साथ मिलने वाला है। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। पिछले किए गए निवेश का अच्छा फायदा मिलेगा। भाई बहनों की मदद से आपके रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। अगर कोर्ट कचहरी से जुड़ा हुआ कोई मामला चल रहा है, तो फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। पति-पत्नी एक-दूसरे की भावनाओं को समझेंगे। परिवार में धार्मिक आयोजन होने की संभावना है।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपको अपनी किस्मत का भरपूर साथ मिलेगा। व्यापार में भी उन्नति के कई मार्ग नजर आ सकते हैं। विशेष लोगों से संपर्क बनेंगे। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। छोटे-मोटे व्यापारियों के मुनाफे में बढ़ोतरी होगी। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। अगर आपने किसी को पैसा उधार दिया है, तो वह पैसा वापस मिल सकता है। घरेलू जरूरतों के पीछे थोड़ा धन खर्च होगा, परंतु आपकी आमदनी अच्छी रहने वाली है। माता-पिता की सेहत में सुधार आएगा।