23 जनवरी 2022 राशिफल: सूर्य देव की कृपा से 4 राशि वालों का बढ़ेगा मान-सम्मान, घर-परिवार में आएंगी खुशियां

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 23 जनवरी 2022 राशिफल का राशिफल बताएंगे। राशिफल की मदद से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हो सके। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज आपको किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, आप इसकी जानकारी अपनी राशि अनुसार जानिए…

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन थोड़ा चिंताजनक नजर आ रहा है। कोई पुरानी बात आपके मन को विचलित कर सकती है। आप अपने ऊपर नकारात्मक विचारों को हावी मत होने दीजिए। संतान की शिक्षा को लेकर चिंतित रहेंगे, जिसके कारण आप किसी से सलाह मशवरा भी कर सकते हैं, लेकिन आपको उसमें ध्यान देना होगा, जो आपके लिए सही सलाह दें। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। जो व्यक्ति काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे थे, उनको बहुत ही जल्द अच्छी नौकरी मिल सकती है। व्यापार सामान्य रहेगा। आप अपने व्यापार में किसी भी प्रकार का बदलाव ना करें।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन ठीक रहेगा। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। अगर आप कोई बड़ा निवेश करना चाहते हैं, तो घर के अनुभवी व्यक्तियों की सलाह जरूर लीजिए। माता जी की सेहत में गिरावट आ सकती है, जो आपकी चिंता का कारण बनेगी। आप खुद बाहर के खानपान से परहेज करें अन्यथा पेट से जुड़ी हुई परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। घर में धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। भाई बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। किसी करीबी मित्र से मुलाकात करके आपका मन हर्षित होगा।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन बेहतरीन साबित होगा। जरूरी मामलों में आप फैसला लेने में सक्षम रहेंगे। अगर आपने किसी को पैसा उधार दिया है, तो वह पैसा वापस मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ बेहतरीन समय व्यतीत करेंगे। परिवार वालों के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। प्रेम जीवन में सुधार आएगा, बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह हो सकता है। संतान के तरफ से चिंता दूर होगी। ससुराल पक्ष से धन लाभ मिलने की उम्मीद है। विद्यार्थियों को कठिन विषयों पर ध्यान देने की आवश्यकता है। अगर आप किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जा रहे हैं, तो उस दौरान वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन सामान्य रूप से व्यतीत होगा। घर परिवार की परेशानियां दूर हो सकती हैं। घर का माहौल खुशहाल बनेगा। काफी लंबे समय से रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। वाहन सुख की प्राप्ति हो सकती है। कोई पुराना वाद विवाद सुलझ सकता है। जीवनसाथी के साथ अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी होने की संभावना नजर आ रही है, जिससे आपका मन हर्षित होगा।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज व्यापार से जुड़े हुए व्यक्तियों को भारी मात्रा में धन लाभ मिलने की उम्मीद है, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। आपको अपनी किस्मत का पूरा साथ मिलने वाला है। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आप अपने रुके हुए कामों को पूरा करने की कोशिश कर सकते हैं, जिसमें आपको काफी हद तक सफलता मिलने के योग हैं। माता-पिता का आशीर्वाद और सहयोग आपके साथ रहेगा। दोस्तों की मदद से आपको अपने किसी महत्वपूर्ण काम में अच्छा फायदा मिलता हुआ नजर आ रहा है। आप अपने कामकाज से संतुष्ट रहेंगे।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। अगर आप किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जा रहे हैं, तो वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें। किसी जरूरी काम को पूरा करने के लिए पैसों का इंतजाम करना पड़ सकता है। किसी पुराने मित्र की सहायता मिलेगी। नए-नए व्यक्तियों से जान पहचान हो सकती है परंतु आप किसी भी अनजान व्यक्ति के ऊपर जरूरत से ज्यादा भरोसा ना करें अन्यथा धोखा मिल सकता है। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। मानसिक चिंता दूर होगी। कामकाज में आपका पूरा मन लगेगा। धन लाभ मिलने की उम्मीद नजर आ रही है। घर परिवार में खुशियां बढ़ेंगी। भाई बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म हो सकते हैं। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। प्रेम जीवन में चल रही परेशानियों का समाधान निकल सकता है। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिलेगा। आप अपने भविष्य के लिए नई योजनाएं बना सकते हैं, जो आपके लिए फायदेमंद रहेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आया है। अगर आप कोई व्यवसाय शुरू करने का सोच रहे हैं, तो उसमें आपको भरपूर लाभ मिलेगा। आपके कामकाज की गति तेज होगी। अगर आपने किसी को पैसा उधार दिया है, तो वह पैसा वापस मिल सकता है। किस्मत का भरपूर सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी से आप अपने मन की बात शेयर कर सकते हैं। जीवनसाथी आपकी भावनाओं का सम्मान करेगा। घर की आर्थिक स्थिति मजबूत बनाने में आपकी भूमिका अहम रहने वाली है। परिवार वालों के साथ हंसी-खुशी समय व्यतीत करेंगे।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन अच्छा साबित होगा। पारिवारिक सुख-समृद्धि में बढ़ोतरी होगी। घर के किसी सदस्य के विवाह की बात पक्की हो सकती है, जिससे घर में खुशियां बढ़ेंगी। पारिवारिक बिजनेस में भी मन मुताबिक लाभ मिलने की वजह से परिवार के सदस्य प्रसन्न रहेंगे। घर के छोटे बच्चों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। शरीर में थोड़ी थकान महसूस हो सकती है। आपको कुछ मौसमी बीमारियां अपनी चपेट में ले सकती हैं इसलिए आज आपको अपने सेहत पर ध्यान देने की जरूरत है।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज माता-पिता की सेवा करने का मौका मिल सकता है। दूसरों की मदद करने के लिए आप सबसे आगे रहेंगे। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। दूर संचार माध्यम से खुशखबरी मिलने की संभावना है। व्यापार अच्छा चलेगा। आपको अपनी मेहनत का उचित परिणाम हासिल होगा। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। ससुराल पक्ष से धन लाभ मिलने की उम्मीद है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। कठिन विषय में शिक्षकों का सहयोग मिल सकता है।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन बेहद खास रहेगा। मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। आपके द्वारा किए गए कामों का अच्छा फायदा मिलने की उम्मीद है। संतान की तरफ से खुशखबरी मिल सकती है। विशेष व्यक्तियों से संपर्क स्थापित होंगे, जो भविष्य में लाभदायक रहेगा। घर की आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। अगर आपने पहले कोई निवेश किया है, तो उसका अच्छा फायदा मिल सकता है। भाई बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। मानसिक रूप से आप खुशी महसूस करेंगे। दोस्तों के साथ कहीं बाहर घूमने की योजना बना सकते हैं।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन ठीक रहेगा। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ेगी लेकिन आपको अपनी मेहनत से सफलता अवश्य प्राप्त होगी। जीवनसाथी को आप कहीं बाहर घुमाने लेकर जा सकते हैं, लेकिन उसमें आपको खर्चा करते समय अपनी जेब का ख्याल जरूर रखना चाहिए, नहीं तो बाद में पछताना पड़ सकता है। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। प्राइवेट नौकरी से जुड़े हुए व्यक्तियों को बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बना करते होंगे। आप अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखें।