23 नवंबर 2021 राशिफल: आज इन 4 राशियों को बजरंगबली दु:खों से दिलाएंगे छुटकारा, होगी धन में वृद्धि

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 23 नवंबर 2021 का राशिफल बताएंगे। राशिफल की मदद से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हो सके। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज आपको किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, आप इसकी जानकारी अपनी राशि अनुसार जानिए…

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन कुछ खास नजर आ रहा है। आत्मविश्वास मजबूत रहेगा। कामकाज में लगातार सफलता मिलने के प्रबल योग हैं। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। अगर कोई कार्य काफी लंबे समय से रुका हुआ है, तो वह काम पूरा हो सकता है। व्यापार के सिलसिले में किसी यात्रा पर जा सकते हैं। आपके द्वारा की गई यात्रा सफल होगी। दोस्तों के साथ कहीं घूमने की योजना बन सकती है। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। जीवन की परेशानियों का समाधान निकल सकता है। माता-पिता की सेहत में सुधार आएगा। महत्वपूर्ण मामलों में फैसला लेने में सक्षम रहेंगे।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन काफी भागदौड़ भरा और व्यस्त रहने वाला है। आप कोई भी महत्वपूर्ण फैसला मत लीजिए। पैसों का उधार लेन-देन करने से बचना होगा अन्यथा धन हानि होने की आशंका नजर आ रही है। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ेगी। मौसमी बीमारियां आपको अपनी चपेट में ले सकती हैं इसलिए सेहत पर ध्यान देना होगा। अचानक रुके हुए काम पूरे होने से आपका मन खुश होगा। किस्मत से ज्यादा आपको अपनी मेहनत पर भरोसा करने की आवश्यकता है।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन सामान्य रूप से व्यतीत होगा। पहले किए गए निवेश का अच्छा लाभ मिल सकता है। पारिवारिक जरूरतों में बढ़ोतरी होगी, जिसकी वजह से खर्च के कारण आप परेशान रहेंगे। आप अपनी आमदनी बढ़ाने के बारे में सोच विचार कर सकते हैं। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिल सकता है। संतान पक्ष की तरफ से आज आपको कोई हर्षवर्धन समाचार सुनने को मिलेगी, जिसकी आप काफी लंबे समय से प्रतीक्षा कर रहे थे।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन सुखद परिणाम लेकर आया है। जिस कार्य में हाथ डालेंगे, उसमें सफलता अवश्य प्राप्त होगी। नौकरी क्षेत्र का माहौल आपके पक्ष में रहने वाला है। बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि आपके ऊपर बनी रहेगी। माता की सेहत में सुधार आएगा। ससुराल पक्ष से धन लाभ मिलने की उम्मीद है। प्रेम जीवन अच्छा रहेगा। आप अपने साथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। बच्चों की तरफ से टेंशन दूर होगी। व्यापार में किसी नई तकनीकी का इस्तेमाल करेंगे, जिसका भविष्य में अच्छा फायदा मिलेगा।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन मिलाजुला रहने वाला है। सम्पति के कामों में अच्छा फायदा मिल सकता है। अगर आपने किसी को पैसा उधार दिया है, तो वह पैसा वापस मिलेगा। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। घर के किसी सदस्य के विवाह की बात पक्की हो सकती है, जिससे घर के सभी लोग काफी खुश रहेंगे। पति-पत्नी एक दूसरे की भावनाओं को समझेंगे। खानपान में रुचि बढ़ेगी। आप अपने मनपसंद भोजन का आनंद ले सकते हैं।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन मिलाजुला रहने वाला है। नए-नए व्यक्तियों से जान पहचान हो सकती है, परंतु आप किसी भी अजनबी के ऊपर जरूरत से ज्यादा भरोसा मत कीजिए अन्यथा धोखा मिल सकता है। आत्मविश्वास में कमी नजर आ रही है। कोई भी बड़ा निवेश करने से बचना होगा। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में नहीं लगेगा। किसी भी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से बचना होगा। अगर यात्रा जरूरी है, तो वाहन चलाते समय सावधानी बरतने की आवश्यकता है।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन उत्तम साबित होगा। संपत्ति के मामलों में अच्छा लाभ मिल सकता है। किस्मत आपका पूरा साथ देगी। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा में मन मुताबिक सफलता मिलने के योग हैं, जिससे आपका मन हर्षित होगा। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। अगर आप कहीं निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो आज का दिन अच्छा नजर आ रहा है। भाई बहनों से चल रहे मतभेद खत्म हो सकते हैं। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। जीवनसाथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बन सकती है। प्रेम जीवन में थोड़ा उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन काफी कठिन नजर आ रहा है। पुरानी बातों को लेकर आपका मन काफी परेशान रहेगा। आप अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखें। नौकरी के क्षेत्र में कार्य भार अधिक होने की वजह से शारीरिक थकान और कमजोरी महसूस हो सकती है। बड़े अधिकारियों के साथ किसी बात को लेकर बहसबाजी होने की संभावना है, जिससे आपका मन काफी परेशान रहेगा। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। गुप्त शत्रु आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं, इसलिए सतर्क रहना होगा। लंबी दूरी की यात्रा पर ना जाएं, तो ही अच्छा होगा क्योंकि दुर्घटना होने की आशंका नजर आ रही है। परिवार वालों के साथ ज्यादा से ज्यादा समय व्यतीत करने की कोशिश कर सकते हैं। किसी को भी पैसा उधार मत दीजिए अन्यथा वापिस लेने में कठिनाई होगी।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन ज्ञान में वृद्धि वाला रहने वाला है। आपके अंदर परोपकार की भावना भी विकसित हो सकती है। आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। दूर संचार माध्यम से खुशखबरी मिलने की संभावना है। किसी पुरानी बीमारी से छुटकारा मिल सकता है। कामकाज में लगातार सफलता हासिल होगी। बच्चों की तरफ से टेंशन दूर होगी। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। घर में धार्मिक कार्य पर चर्चा हो सकती है। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जरूरतमंदों की मदद करने के लिए आप तैयार रहेंगे।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन कुछ कठिनाई भरा रहेगा। व्यापार में लाभ के कुछ कार्य कर सकते हैं, परंतु उनमें लाभ मन मुताबिक ना मिलने की वजह से आप थोड़े परेशान रहेंगे। अगर आप साझेदारी में कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं तो उसका भरपूर लाभ मिलेगा। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेगा। प्रेम जीवन में सुधार आएगा। आप अपने लव पार्टनर के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन बहुत अच्छा रहेगा। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। आप अपनी चतुराई से कामकाज में लगातार सफलता हासिल करेंगे। माता-पिता की सेहत में सुधार आएगा। अगर कोर्ट कचहरी से जुड़ा हुआ कोई मामला चल रहा है, तो फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। दोस्तों में इजाफा हो सकता है। आमदनी में जबरदस्त बढ़ोतरी होगी। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। पैतृक संपत्ति से लाभ मिलने की उम्मीद है।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन कुछ खास नजर आ रहा है। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आप अपने अच्छे स्वभाव से दूसरों को प्रभावित कर सकते हैं। विशेष व्यक्तियों से जान पहचान होगी, जो भविष्य में लाभदायक सिद्ध होंगे। व्यापार में किसी नई तकनीकी का इस्तेमाल करेंगे, जिसका आपको अच्छा फायदा मिलेगा। दोस्तों का पूरा साथ मिलेगा। रुके हुए कार्य प्रगति पर आएंगे। घर परिवार के सदस्यों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे।