23 अक्टूबर 2021 राशिफल: इन 6 राशियों के ग्रह-नक्षत्र दे रहे शुभ संकेत, आज होगा कोई बड़ा फायदा, पढ़ें राशिफल

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 23 अक्टूबर 2021 का राशिफल बताएंगे। राशिफल की मदद से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हो सके। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज आपको किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, आप इसकी जानकारी अपनी राशि अनुसार जानिए…

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका मन पूजा-पाठ में अधिक लगेगा। घर में कोई मांगलिक कार्यक्रम के आयोजन पर चर्चा हो सकती है। पारिवारिक माहौल खुशहाल बना रहेगा। माता-पिता की सेहत में सुधार आएगा। अगर आप कोई बड़ा निवेश करना चाहते हैं तो सोच-विचार जरूर करें। व्यापार में उतार-चढ़ाव की स्थिति नजर आ रही है। काम के सिलसिले में किसी के ऊपर जरूरत से ज्यादा भरोसा करना ठीक नहीं है। आप अपने काम खुद पूरे कीजिए। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। किसी पुराने मित्र से फोन पर लंबी बातचीत हो सकती है, जिससे पुरानी यादें ताजा करेंगे।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन काफी कठिन नजर आ रहा है। कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है, जिसकी वजह से आपका मन काफी परेशान रहेगा। आप अपने ऊपर नकारात्मक विचारों को हावी मत होने दीजिए। कामकाज की जरूरी योजनाओं पर ध्यान केंद्रित करना होगा। किसी से भी बातचीत करते समय शब्दों पर ध्यान दें। किसी भी लंबी दूरी की यात्रा पर जा रहे हैं तो उस दौरान वाहन चलाते समय सावधानी बरतने की आवश्यकता है अन्यथा दुर्घटना होने की आशंका नजर आ रही है। बच्चों की तरफ से टेंशन कम होगी। प्राइवेट नौकरी कर रहे व्यक्तियों को पदोन्नति मिल सकती है। वेतन में वृद्धि होने की खुशखबरी मिलेगी। अगर आपने किसी को पैसा उधार दिया है तो वह पैसा वापस मिलेगा। सामाजिक क्षेत्र में नए-नए व्यक्तियों से जान पहचान होगी परंतु आप किसी भी अजनबी के ऊपर जल्दी से विश्वास ना करें।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन बेहद खास रहेगा। कम मेहनत में अधिक सफलता मिलने के योग हैं। काफी लंबे समय से रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। आप अपनी मधुर वाणी से दूसरों का दिल जीत सकते हैं। काम के सिलसिले में की गई कोशिश सफल रहेगी। बड़ी मात्रा में धन लाभ हाथ लग सकता है। व्यापार में लाभदायक समझौते होने के योग हैं। जो व्यक्ति काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे थे, उनको अच्छी नौकरी मिलने की उम्मीद है। किसी महत्वपूर्ण मामले में फैसला ले सकते हैं। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेगा।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन बेहतरीन व्यतीत होगा। दूसरों की मदद करने के लिए आप सबसे आगे रहेंगे। कोई जरूरी काम पूरा हो सकता है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। नौकरी के क्षेत्र का माहौल आपके पक्ष में रहने वाला है। बड़े अधिकारी आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। व्यापार के सिलसिले में किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है, आपके द्वारा की गई यात्रा लाभदायक सिद्ध होगी। विवाह योग्य व्यक्तियों को विवाह के अच्छे रिश्ते मिलेंगे। घर परिवार में खुशहाली का वातावरण बना रहेगा। आपकी मेहनत रंग लाएगी। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छी सफलता हासिल हो सकती है।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन ठीक नजर आ रहा है। किसी बहुमूल्य संपत्ति की प्राप्ति होने की संभावना है। घर-परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा। भाई बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म हो सकते हैं। घर के किसी बड़े बुजुर्गों की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। माताजी की सेहत में सुधार आएगा। पैतृक संपत्ति से लाभ मिलने की उम्मीद है। व्यापार में बनाई गई नई योजनाओं का अच्छा फायदा मिल सकता है। नौकरी के क्षेत्र में आपके द्वारा की गई भागदौड़ का उचित परिणाम मिलेगा। बड़े अधिकारी आपके कामों की सराहना करेंगे। दूर संचार माध्यम से खुशखबरी मिलने की संभावना है।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन मिश्रित परिणाम लेकर आया है। अचानक घर में मेहमानों का आगमन हो सकता है, जिससे आप बिजी हो जाएंगे। घरेलू जरूरतों के पीछे अधिक धन खर्च होने की संभावना नजर आ रही है। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। गुप्त शत्रु आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं, इसलिए आपको सतर्क रहना होगा। कामकाज की बाधाएं दूर होंगी। अनुभवी व्यक्तियों की मदद से आपका कोई जरूरी काम पूरा हो सकता है। अगर आप कोई बड़ा निवेश करना चाहते हैं तो सोच-विचार जरूर करें अन्यथा नुकसानदेह साबित हो सकता है। विद्यार्थियों को कठिन विषयों पर फोकस करने की आवश्यकता है।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन ठीक रहेगा परंतु परिवार के किसी सदस्य की सेहत को लेकर आप काफी चिंतित रहेंगे। नौकरी करने वाले व्यक्तियों को पदोन्नति मिल सकती है। वेतन में बढ़ोतरी होगी। परिवार में आज कोई शुभ समाचार आपको सुनने को मिलेगा। अगर आप साझेदारी में कोई नया व्यापार शुरू करना चाहते हैं, तो उसका भरपूर लाभ मिल सकता है। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। प्रेम जीवन में सुधार आएगा। बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह हो सकता है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। मानसिक परेशानियों से छुटकारा प्राप्त होगा। घर की आर्थिक स्थिति मजबूत बनाने में आप सफल रहेंगे। अगर आपने किसी को पैसा उधार दिया है तो वह पैसा वापस मिल सकता है। आप अपने दुश्मनों को परास्त करेंगे। व्यापार में लगातार तरक्की मिलने की उम्मीद है। आपकी सोच सकारात्मक रहेगी, जिसका आपको बेहतरीन लाभ मिलने वाला है। करियर से जुड़ी हुई कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है, जिससे आपका उत्साह और अधिक बढ़ेगा। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज कार्य क्षेत्र में कोई परिवर्तन होने की संभावना है, जिसमें आपके साथी कर्मचारी भी आपके साथ मेहनत करते नजर आएंगे परंतु व्यापार कर रहे व्यक्तियों को शाम तक कुछ फायदा मिलने के अवसर नजर आ रहे हैं, परंतु आपको उनको पहचानने की आवश्यकता है, तभी आप लाभ प्राप्त कर सकते हैं। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिल सकता है। उधार दिया गया पैसा वापस मिलेगा। बच्चों की तरफ से खुशखबरी मिल सकती है। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी हो सकती है, जिसकी वजह से आपका मन प्रसन्न होगा। अगर आप कहीं पैसा निवेश करना चाहते हैं तो उसका आपको लाभ मिल सकता है। संतान के भविष्य को लेकर नई योजनाएं बना सकते हैं। घर के किसी बड़े बुजुर्गों की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने फिरने की योजना बना सकते हैं। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। सरकारी नौकरी कर रहे व्यक्तियों को पदोन्नति मिलने की संभावना है। इसके साथ ही आपके वेतन में बढ़ोतरी होगी।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन बेहतरीन साबित होगा। नए-नए कामों में रुचि बढ़ सकती है। अनुभवी व्यक्तियों की मदद से आपके सभी जरूरी काम पूरे होंगे। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। पति-पत्नी एक-दूसरे की भावनाओं को समझेंगे। प्रेम जीवन बेहतरीन रहने वाला है। बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह हो सकता है। घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा, जिससे आपको कामकाज में सफलता हासिल होगी। परिवार के सदस्यों के साथ आप अपने मनपसंद भोजन का आनंद ले सकते हैं। छोटे-मोटे व्यापारियों का मुनाफा बढ़ेगा। कोर्ट कचहरी के मामलों में फैसला आपके पक्ष में आ सकता है।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन काफी परेशानी भरा रहेगा। कामकाज में कठिन मेहनत करने के बावजूद भी मन मुताबिक सफलता नहीं मिल पाएगी। आप अपने बच्चों की नकारात्मक गतिविधियों पर नजर रखें अन्यथा इनकी तरफ से आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। कुछ लोग आपके अच्छे स्वभाव का फायदा उठाने की कोशिश करेंगे, इसलिए ऐसे व्यक्तियों से दूरी बनाकर रखें अन्यथा यह आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं। किसी भी प्रकार के वाद-विवाद को बढ़ावा मत दीजिए। आपको अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखनी होगी। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान मिलेगा।