23 सितंबर 2021 राशिफल: इन 5 राशियों के लिए बेहतरीन साबित होगा ये दिन, मेहनत का मिलेगा उचित फल

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 23 सितंबर 2021 का राशिफल बताएंगे। राशिफल की मदद से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हो सके। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज आपको किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, आप इसकी जानकारी अपनी राशि अनुसार जानिए।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन काफी बेहतर नजर आ रहा है। आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। जो व्यक्ति काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे थे, उनको अच्छी नौकरी मिलने की उम्मीद है। आपको अपने गुस्से पर काबू रखना होगा। कार्यप्रणाली में सुधार आएगा। माता-पिता की सेवा करने का अवसर प्राप्त हो सकता है। वर्तमान में की गई मेहनत का तुरंत लाभ नहीं मिल पाएगा। आमदनी अच्छी रहेगी। आपको नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ेगी।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन ठीक नजर आ रहा है। मनोरंजन के साधनों पर जरूरत से ज्यादा पैसा खर्च करने से बचना होगा। आप अपनी आमदनी के अनुसार खर्चे पर काबू रखें। माता-पिता की सेहत अच्छी रहेगी। ऑफिस के काम से किसी यात्रा पर जा सकते हैं, आपके द्वारा की गई यात्रा सफल रहेगी। अजगर आप किसी महत्वपूर्ण मामले में फैसला ले रहे हैं तो सोच-विचार जरूर करें। अचानक किसी खास मित्र से मुलाकात हो सकती है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। पति-पत्नी के बीच चल रहे मतभेद खत्म हो सकते हैं। प्रेम जीवन में सुधार आने की संभावना है।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन अच्छा नजर आ रहा है। दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। धन कमाने के मार्ग हासिल होंगे। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। घरेलू कामों में थोड़ा व्यस्त हो सकते हैं। शाम को थोड़ी थकावट महसूस होगी। संतान की उन्नति की खबर मिल सकती है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। अगर आपने किसी को पैसा उधार दिया है, तो वह पैसा वापस मिल सकता है। कुछ मामलों में भाग्य का साथ मिलेगा। सरकारी कामकाज में सफलता हासिल होगी।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आप अपनी चतुराई के बल पर कामकाज में अच्छा लाभ प्राप्त करेंगे। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में मन मुताबिक परिणाम हासिल हो सकता हैं। नौकरी के क्षेत्र में कुछ अच्छे मौके मिल सकते हैं। बिजनेस में सफलता हासिल होगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। खानपान में रुचि बढ़ेगी। संपत्ति को लेकर अगर कोई विवाद चल रहा है तो उसका समाधान निकल सकता है। कमाई के जरिए बढ़ेंगे। व्यापार में लाभदायक समझौते होने के योग हैं। समाजिक क्षेत्र में आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आप अपने जरूरी काम आसानी से पूरे कर लेंगे। परीक्षा-प्रतियोगिता में सफलता मिलने के योग हैं। अगर आप पैसों का उधार लेन-देन कर रहे हैं, तो सावधानी बरतने की आवश्यकता है। दांपत्य जीवन में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। जीवनसाथी की भावनाओं को समझने की आवश्यकता है। प्रेम जीवन अच्छा रहेगा, आप अपने प्रिय से दिल की बात शेयर कर सकते हैं।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपको अपनी फिजूलखर्ची पर लगाम रखना होगा अन्यथा भविष्य में आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। पत्नी के साथ आपके संबंधों में सुधार होने के योग हैं। कामकाज में किस्मत पूरा साथ देगी। आप अपनी कीमती चीजों को संभाल कर रखें अन्यथा चोरी या गुम होने की आशंका नजर आ रही है। कार्यक्षेत्र में कार्यभार अधिक रहेगा, जिससे शारीरिक थकान और कमजोरी महसूस हो सकती है। बड़े अधिकारी आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। रुके हुए काम पूरे होने से आपका मन प्रसन्न होगा। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ेगी।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज मानसिक रूप से आप थोड़े परेशान नजर आ रहे हैं। सकारात्मक सोच के साथ जरूरी काम पर ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता है। माता-पिता का आशीर्वाद और सहयोग मिलेगा। कोई पुरानी बात आपके मन को थोड़ा परेशान कर सकती है, आप अपने ऊपर नकारात्मक विचारों को हावी मत होने दीजिए। अगर आप कहीं पैसा निवेश करना चाहते हैं तो अनुभवी व्यक्तियों की सलाह जरूर लीजिए। अचानक काम के सिलसिले में किसी यात्रा पर जाना पड़ेगा, यात्रा के दौरान आपको गाड़ी चलाते समय सतर्क रहना होगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज परिवार वालों के साथ ज्यादा से ज्यादा समय व्यतीत करने की कोशिश करेंगे। जीवनसाथी के साथ बेहतरीन पल व्यतीत कर सकते हैं। माता-पिता की सेहत अच्छी रहेगी। खानपान में रुचि बढ़ेगी। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। किसी खास मित्र से बढ़िया गिफ्ट मिल सकता है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। जरूरतमंदों की मदद करने के लिए आप सबसे आगे रहेंगे। किसी मंदिर में भगवान के दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन उत्तम फलदायक रहने वाला है। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। आमदनी में जबरदस्त बढ़ोतरी होने की संभावना है। व्यापार अच्छा चलेगा। कारोबार में बरकत होगी। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने की योजना बना सकते हैं। धार्मिक कामों में आपकी रूचि बढ़ेगी। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। भाई-बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। जो व्यक्ति काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे थे, उनको अच्छी नौकरी मिलने की उम्मीद है।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपको थोड़ी दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है। विषम परिस्थितियों में आपको बुद्धिमानी से काम लेना होगा। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। सरकारी नौकरी कर रहे व्यक्तियों को मनचाही जगह पर ट्रांसफर मिल सकता है। आप अपनी आमदनी के अनुसार घरेलू खर्चो पर कंट्रोल रखें अन्यथा आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ेगा। प्रेम जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति नजर आ रही है। शेयर मार्केट से जुड़े हुए व्यक्तियों को फायदा होने के योग हैं।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपको अपने नौकरी के क्षेत्र में तरक्की हासिल होगी। कोर्ट कचहरी के मामले में फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। जरूरी मामलों में फैसला लेने में सक्षम रहेंगे। आपके जीवन में सकारात्मक बदलाव आएंगे। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेगा। प्रेम जीवन अच्छा रहेगा। बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह हो सकता है। परिवार में लंबे समय से चल रही परेशानी का समाधान निकल सकता है। घर में वास्तु अनुरूप परिवर्तन करने पर पारिवारिक तनाव खत्म होगा। ख़ास व्यक्तियों से संपर्क बन सकते हैं, जो भविष्य में लाभदायक सिद्ध होगा।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन मिलाजुला रहने वाला है। आमदनी अच्छी रहेगी परंतु उसके अनुसार खर्च भी बढ़ सकते हैं। घर परिवार के किसी बड़े बुजुर्ग की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। नौकरी के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। जरूरी कामों पर फोकस करना होगा। दफ्तर में अपने अधूरे कार्यों को पूरा करने की कोशिश कीजिए। सहकर्मियों के साथ तालमेल अच्छा रखें। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में सफल रहेंगे। अचानक लाभदायक यात्रा पर जाने के योग नजर आ रहे हैं।