24 दिसंबर 2021 राशिफल: आज 2 राशियों की पैसों से जुड़ी समस्याएं होंगी दूर, धन कमाने के खुलेंगे रास्ते

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 24 दिसंबर 2021 का राशिफल बताएंगे। राशिफल की मदद से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हो सके। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज आपको किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, आप इसकी जानकारी अपनी राशि अनुसार जानिए…

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन बेहद शुभ नजर आ रहा है। धन कमाने के मार्ग हासिल होंगे। घर की आर्थिक स्थिति मजबूत बनाने में आपकी भूमिका अहम रहने वाली है। किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। व्यापार से जुड़े हुए व्यक्तियों को लाभदायक समझौता हाथ लग सकते हैं। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेगा। अगर कोर्ट कचहरी से जुड़ा हुआ कोई मामला चल रहा है, तो फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। माता-पिता की सेहत में सुधार आएगा। विवाह योग्य व्यक्तियों को अच्छे रिश्ते मिलेंगे।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन सामान्य रूप से व्यतीत होगा। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। आप आत्मविश्वास से भरपूर नजर आ रहे हैं। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिल सकता है। भाई-बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी हो सकती है। आज आपको कोई भी बड़ा निवेश करने से बचना होगा अन्यथा नुकसानदेह साबित हो सकता है।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपको किसी भी जरूरी मामले में फैसला लेने से पहले सोच-विचार करने की आवश्यकता है। घरेलू जरूरतों के पीछे अधिक धन खर्च होने की संभावना है, जिसके कारण आप काफी चिंतित रहेंगे। प्रेम जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति नजर आ रही है। कामकाज से जुड़ी हुई कोई भी योजना किसी के साथ शेयर मत कीजिए अन्यथा कोई इसका फायदा उठा सकता है। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। आप अपने जीवनसाथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। कोर्ट कचहरी के मामलों से दूर रहना होगा। किसी भी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से बचें।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपको अपनी किस्मत का पूरा साथ मिलने वाला है। रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। कमाई के जरिए बढ़ेंगे। जरूरतमंदों की मदद कर सकते हैं। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। कामकाज में की गई मेहनत का उचित परिणाम हासिल होगा। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। पारिवारिक माहौल खुशहाल बना रहेगा। भाई बहनों का पूरा सहयोग मिलेगा। प्रेम जीवन में सकारात्मक बदलाव आने की संभावना है। बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह हो सकता है।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन काफी हद तक ठीक नजर आ रहा है। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखने होंगे। किसी भी प्रकार के वाद विवाद को बढ़ावा मत दीजिए। आपको अपने गुस्से पर काबू रखना होगा। कामकाज में अधिक मेहनत करनी पड़ेगी, लेकिन आपकी मेहनत रंग लाएगी। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ सकती है, शिक्षकों का पूरा सहयोग मिलेगा। दोस्तों के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। अगर आप कहीं निवेश करना चाहते हैं, तो घर के अनुभवी व्यक्तियों की सलाह जरूर लीजिए।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन सामान्य रूप से व्यतीत होगा। कामकाज के सिलसिले में सावधानी बरतें। कोई भी काम जल्दीबाजी में करना ठीक नहीं है अन्यथा नुकसान हो सकता है। जो व्यक्ति काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे थे, उनको अच्छी नौकरी मिलने की उम्मीद नजर आ रही है। आप अपनी मेहनत से कठिन से कठिन कार्य पूरे करेंगे। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। व्यापार सामान्य चलेगा। आप अपने व्यापार में किसी भी प्रकार का बदलाव मत कीजिए अन्यथा मुनाफे में कमी आ सकती है।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपको अपने जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। मानसिक परेशानियों से छुटकारा मिल सकता है। नए कामों की तरफ आपकी रूचि बढ़ेगी। बिजनेस फायदेमंद साबित होगा। आप किसी लाभदायक यात्रा पर जा सकते हैं। प्रेम जीवन में सकारात्मक बदलाव आएंगे। आप अपने साथी से दिल की बात शेयर कर सकते हैं। प्राइवेट नौकरी करने वालों को पदोन्नति के साथ-साथ वेतन में वृद्धि होने की खुशखबरी मिल सकती है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। माता-पिता की सेहत में सुधार आएगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन अति उत्तम नजर आ रहा है। कामकाज में लगातार सफलता हासिल होगी। विशेष व्यक्तियों से जान पहचान हो सकती है, जो भविष्य में फायदेमंद साबित होगा। घर की आर्थिक स्थिति मजबूत बनाने में आपकी भूमिका अहम रहेगी। जीवनसाथी के साथ बेहतरीन समय व्यतीत करेंगे। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे व्यक्तियों का समय अच्छा रहेगा। बच्चों की तरफ से टेंशन खत्म होगी। विदेश में काम करने वालों को फायदा मिल सकता है। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। दोस्तों में इजाफा होगा परंतु आप किसी भी अजनबी पर जल्दी से भरोसा ना करें।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपको पैसों के लेन-देन में सावधानी बरतने की आवश्यकता है अन्यथा हानि हो सकती है। गाड़ी चलाते समय लापरवाही ना करें। ऑफिस के काम से किसी यात्रा पर जा सकते हैं, आपके द्वारा की गई यात्रा सफल रहेगी। पति-पत्नी के बीच चल रहे मतभेद खत्म होंगे। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेगा। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। ज्यादातर मामलों में किस्मत साथ दे सकती है।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन अच्छा साबित होगा। परिवार वालों के साथ हंसी-खुशी समय व्यतीत करेंगे। आपकी सोच सकारात्मक बनी रहेगी। कामकाज में आपका पूरा मन लगेगा। आमदनी में जबरदस्त बढ़ोतरी होने की संभावना है। कमाई के जरिए बढ़ेंगे। व्यापार अच्छा चलेगा। लाभदायक समझौते हाथ लग सकते हैं। छोटे-मोटे व्यापारियों का मुनाफा बढ़ेगा। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। प्रेम संबंधों में मधुरता रहेगी।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन बेहद खास रहेगा। कहीं से बड़ी मात्रा में धन लाभ मिल सकता है। घर की आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। आत्मविश्वास से प्रबल नजर आ रहे हैं। आप अपने सभी कार्य जोश के साथ पूरा करेंगे। अगर कोर्ट कचहरी से जुड़ा हुआ कोई मामला चल रहा है, तो फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा, जिससे आप अपने क्षेत्र में सफलता हासिल करेंगे। दोस्तों के साथ मौज मस्ती भरा समय व्यतीत कर सकते हैं।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन थोड़ा कठिन नजर आ रहा है। आप किसी को भी पैसा उधार मत दीजिए अन्यथा उधार दिया गया पैसा वापस लेने में कठिनाई होगी। पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। आपको अपने गुस्से और वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई पर ध्यान देने की आवश्यकता है। आत्मविश्वास में कमी नजर आ रही है। मुश्किल परिस्थितियों में आपको धैर्य बनाए रखना होगा। कोई भी बड़ा निवेश करने से बचना होगा।