24 फरवरी 2022 राशिफल: आज इन राशि वालों को मिलेगा किस्मत का साथ, करियर में सफलता के बन रहे योग

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 24 फरवरी 2022 राशिफल का राशिफल बताएंगे। राशिफल की मदद से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हो सके। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज आपको किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, आप इसकी जानकारी अपनी राशि अनुसार जानिए…

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। नौकरी के क्षेत्र में कार्यभार अधिक होने की वजह से शारीरिक थकान और कमजोरी महसूस हो सकती है। आप अपने ऑफिस के अधूरे कामों को पूरा करने में काफी बिजी रहेंगे, जिसकी वजह से परिवार वालों के लिए समय निकाल पाना काफी मुश्किल हो सकता है। किसी भी प्रकार के वाद-विवाद को बढ़ावा मत दीजिए। घर परिवार का माहौल सामान्य रहेगा। परिवार के सभी सदस्यों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखने होंगे। अचानक शाम को कोई शुभ समाचार सुनने को मिलेगा, जिससे आपका मन हर्षित होगा। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का अवसर प्राप्त हो सकता है।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छा परिणाम मिल सकता है। घर के किसी सदस्य के विवाह की बात पक्की हो सकती है, जिससे घर का माहौल खुशहाल बनेगा। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया है, तो वह पैसा वापस मिल सकता है। प्रेम जीवन में सकारात्मक बदलाव आएंगे। दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया व्यापार शुरू कर सकते हैं, जिसका आगे चलकर आपको अच्छा फायदा मिलने वाला है।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन सकारात्मक रहेगा। आप अपने सभी कामों को समय पर पूरा कर सकते हैं। किस्मत का पूरा साथ मिलने वाला है। आमदनी में जबरदस्त बढ़ोतरी होगी। कमाई के स्रोत बढ़ेंगे। गुप्त शत्रु आपको परेशान करने की कोशिश कर सकते हैं लेकिन यह सफल नहीं हो पाएंगे। कोर्ट कचहरी के मामलों में फैसला आपके पक्ष में आएगा। नया वाहन खरीदने का विचार बना सकते हैं। बच्चों की तरफ से टेंशन दूर होगी। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन सुखद रहेगा। परिवार में चल रही परेशानियों का हल निकल सकता है। नौकरी के क्षेत्र में पदोन्नति मिलने की उम्मीद है। किस्मत के बलबूते आपके रुके हुए कार्य पूरे होते चले जाएंगे, जिससे आपका मन हर्षित होगा। दोस्तों की पूरी मदद मिलेगी। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। परिवार के सदस्यों के साथ किसी पिकनिक पर जाने की योजना बना सकते हैं। व्यापार कर रहे व्यक्तियों का आज का दिन ठीक नजर आ रहा है। लाभदायक समझौते हाथ लगेंगे। बड़ी मात्रा में धन लाभ मिल सकता है। आप अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखें।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आप अपने अंदर एक नई ऊर्जा महसूस कर सकते हैं, जिसकी वजह से काफी लंबे समय से रुके हुए काम पूरे कर पाएंगे। आपको कोई भी बड़ा निवेश करने से पहले सोच विचार करना होगा। परिवार वालों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेगा। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव की स्थिति नजर आ रही है। आप बाहर के खानपान से परहेज कीजिए। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता पाने के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ सकती है लेकिन आपकी मेहनत रंग लाएगी। गलत संगति से दूर रहना होगा। विवाह योग्य व्यक्तियों को अच्छे रिश्ते मिलेंगे।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन बेहद अच्छा साबित होगा। किसी नई संपत्ति की प्राप्ति की अभिलाषा पूरी हो सकती है। आप अपनी चतुराई से कामकाज में लगातार सफलता हासिल करेंगे। शेयर बाजार से जुड़े हुए व्यक्तियों को लाभ मिल सकता है। विद्यार्थियों को कमजोर विषय पर पकड़ बनाकर रखनी होगी, तभी वह सफलता हासिल कर सकते हैं। प्रेम जीवन अच्छा रहेगा। आज आपके परिवार के किसी सदस्य के विवाह प्रस्ताव पर मुहर लगने के कारण परिवार में मांगलिक कार्यक्रम पर चर्चा हो सकती है। माता-पिता की सेहत में सुधार आएगा।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। किसी भी प्रकार के वाद विवाद से बचना होगा अन्यथा छवि खराब हो सकती है। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। परिवार के सदस्यों के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया है, तो वह पैसा वापस मिलेगा। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। आपके अच्छे स्वभाव की लोग तारीफ करेंगे। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल हो सकते हैं।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन सामान्य रूप से व्यतीत होगा। जीवनसाथी से किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। आपको अपनी वाणी और गुस्से पर कंट्रोल रखने की जरुरत है। अगर आप कोई बड़ा निवेश करना चाहते हैं तो घर के अनुभवी व्यक्ति की सलाह जरूर लें, यह आपके लिए फायदेमंद रहेगा। आप अपने ऊपर नकारात्मक विचारों को हावी मत होने दीजिए। संतान के करियर में तरक्की मिलने की वजह से आपका मन प्रसन्न रहेगा। यदि आज आपको कोई लाभ का सौदा समझाए तो आपको उससे बचना बेहतर होगा, क्योंकि वह आपके लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज करियर के क्षेत्र में आ रही समस्याओं का समाधान कर सकते हैं। अनुभवी व्यक्तियों की सलाह से अगर आप कोई कार्य करेंगे, तो उसमें आपको अच्छा फायदा मिलेगा। परिवार में खुशहाली का वातावरण बना रहेगा। मानसिक चिंता दूर होगी। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा में मन मुताबिक रिजल्ट मिल सकता है। महत्वपूर्ण मामलों में निर्णय लेने में सक्षम रहेंगे। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। जीवनसाथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। छोटे-मोटे व्यापार से जुड़े हुए व्यक्तियों के लाभ में बढ़ोतरी होने की पूरी संभावना नजर आ रही है।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन कठिन नजर आ रहा है। मानसिक चिंता अधिक होने की वजह से कामकाज में ध्यान केंद्रित करना काफी कठिन हो सकता है। गुप्त शत्रु आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे, इसलिए सतर्क रहें। किसी भी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से बचना होगा। नौकरी के क्षेत्र में सहकर्मियों की मदद से कुछ अधूरे काम पूरे हो सकते हैं। बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखने होंगे। किसी से भी बातचीत करते समय अपने शब्दों पर ध्यान दीजिए। कोई भी बड़ा निवेश करने से बचना होगा अन्यथा नुकसान झेलना पड़ सकता है।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन बेहद उत्तम साबित होगा। स्वास्थ्य में सुधार आएगा। खानपान में रुचि बढ़ेगी। घर की आर्थिक स्थिति मजबूत बनाने में आप सफल रहेंगे। आप कोई बड़ा निवेश कर सकते हैं, जिसका आगे चलकर आपको अच्छा फायदा मिलेगा। माता-पिता के साथ ज्यादा से ज्यादा समय व्यतीत करने का मौका मिल सकता है। कारोबार में बरकत होगी। प्रेम जीवन में सुधार आएगा। बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह हो सकता है। आप अपनी मधुर वाणी से दूसरों का दिल जीतने में सफल रहेंगे। आपकी मेहनत रंग लाएगी।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन ठीक रहेगा। जीवनसाथी को अपनी मीठी बातों से अपनी और आकर्षित करेंगे और उनका सहयोग व सानिध्य भी आज आपको भरपूर मात्रा में मिलता हुआ नजर आ रहा है। अगर आप साझेदारी में कोई व्यापार करना चाहते हैं, तो आज का दिन ठीक नजर आ रहा है। भाई-बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म हो सकते हैं। माता-पिता के साथ किसी तीर्थ स्थान की यात्रा पर भी जा सकते हैं। आप अपनी कीमती चीजों को संभाल कर रखें अन्यथा गुम व चोरी होने की आशंका बन रही है।