24 जनवरी 2022 राशिफल: कुम्भ सहित इन राशियों पर किस्मत रहेगी मेहरबान, जीवन की परेशानियों का होगा समाधान

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 24 जनवरी 2022 राशिफल का राशिफल बताएंगे। राशिफल की मदद से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हो सके। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज आपको किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, आप इसकी जानकारी अपनी राशि अनुसार जानिए…

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपके जीवन में बहुत से फेरबदल देखने को मिल सकते हैं। घर परिवार में किसी मांगलिक आयोजन की रूपरेखा बनेगी। विद्यार्थियों को कठिन विषयों पर ध्यान केंद्रित करना होगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ेगी, तभी आपको सफलता हासिल हो सकती है। आप अपने खानपान में सुधार करें अन्यथा पेट से जुड़ी हुई परेशानियां उत्पन्न होने की संभावना नजर आ रही है। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। सामाजिक क्षेत्र में आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन बेहद अच्छा नजर आ रहा है। जीवन की परेशानियों का समाधान निकल सकता है। आप अपने कामकाज में लगातार सफलता हासिल करेंगे। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक स्थल पर जाने का प्लान बना सकते हैं। घर में नए मेहमान के आने की संभावना नजर आ रही है, जिससे परिवार का माहौल खुशनुमा बन जाएगा। जीवनसाथी के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। दोस्तों की मदद से आपके अधूरे काम पूरे हो सकते हैं।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन मिलाजुला साबित होगा। कारोबार संबंधित यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं। वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें अन्यथा दुर्घटना होने की आशंका है। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेगा। दोस्तों के साथ कहीं घूमने का प्रोग्राम बना सकते हैं। कोई भी बड़ा निवेश करना चाहते हैं, तो पहले सोच विचार जरूर करें अन्यथा नुकसान हो सकता है। प्रेम जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति नजर आ रही है। आप अपने गुस्से और वाणी पर नियंत्रण रखें।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन पहले की अपेक्षा बेहतर साबित होगा। आमदनी में जबरदस्त बढ़ोतरी होने की संभावना नजर आ रही है। काफी लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। जो व्यक्ति काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे थे उनको अच्छी नौकरी मिलने की उम्मीद है। आपको अपनी मेहनत के हिसाब से फल की प्राप्ति होगी। नए व्यापार के सिलसिले में की गई यात्रा फायदेमंद साबित हो सकती है। ससुराल पक्ष से धन लाभ मिलने की उम्मीद है। दूर संचार माध्यम से खुशखबरी मिल सकती है। अनुभवी व्यक्तियों से जान पहचान बढ़ेगी, जो आपके लिए फायदेमंद साबित होगा।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन उत्तम नजर आ रहा है। जरूरी कामों में सफलता हासिल होगी। आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी हो सकती है। प्रेम जीवन में सकारात्मक बदलाव आने की संभावना है, बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह हो सकता है। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन से जुड़ी हुई परेशानियों का समाधान निकल सकता है। करियर में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे। कोर्ट कचहरी के मामलों में सफलता हासिल होगी। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिल सकता है। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। विवाह योग्य व्यक्तियों को अच्छे रिश्ते मिलेंगे।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन ठीक-ठाक नजर आ रहा है। पिताजी की मदद से आपके अधूरे काम पूरे हो सकते हैं। आज आपको कोई भी बड़ा निवेश करने से बचना होगा अन्यथा भारी नुकसान झेलना पड़ सकता है। किसी भी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से बचें, अगर यात्रा जरूरी है तो वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें। प्राइवेट नौकरी करने वालों को यही सलाह दी जाती है कि आप बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर चलें। किसी भी प्रकार के वाद विवाद को बढ़ावा मत दीजिए। महत्वपूर्ण मामलों में जल्दीबाजी से फैसला लेना ठीक नहीं है।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन भाग्यशाली साबित होगा। व्यापार के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। आपके द्वारा की गई यात्रा लाभदायक सिद्ध होगी। रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। परिवार वालों का सहयोग मिलेगा। आप अपने मनपसंद भोजन का आनंद ले सकते हैं। घर परिवार का माहौल शांतिपूर्ण रहने वाला है। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारी आपसे खुश रहेंगे। अचानक घर में मेहमानों का आगमन हो सकता है, जिससे घर में चहल-पहल बनी रहेगी। विद्यार्थियों को आज करियर में सफलता हासिल होने की उम्मीद है।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन काफी हद तक ठीक-ठाक नजर आ रहा है। पुराने मित्रों से मुलाकात करके आपका मन हर्षित होगा। आप अपनी सेहत पर थोड़ा ध्यान दीजिए। मौसम में परिवर्तन होने की वजह से सेहत में उतार-चढ़ाव बना रहेगा, जिससे काम में मन कम लगेगा। अनजान व्यक्तियों के ऊपर जरूरत से ज्यादा भरोसा करना ठीक नहीं है। आप जरूरतमंदों की मदद करने के लिए तैयार रहेंगे। अगर आप किसी भी तरह का बड़ा निवेश करना चाहते हैं तो किसी अनुभवी की सलाह लेना बेहतर रहेगा। छात्रों को थोड़ी और अधिक मेहनत करने की आवश्यकता है।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आर्थिक दृष्टि से दिन अच्छा नजर आ रहा है। घर की जरूरतों की पूर्ति होगी। विद्यार्थियों को करियर में सफलता मिलने की उम्मीद है। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियां दूर होंगी। दोस्तों के साथ मिलकर कोई व्यापार शुरू कर सकते हैं, जो भविष्य में अच्छा लाभ देगा। आप अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखें। प्राइवेट नौकरी करने वालों को पदोन्नति मिलने की उम्मीद है। बच्चों की तरफ से खुशखबरी मिल सकती है। पैसों का उधार लेन-देन मत कीजिए।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन बेहद शानदार नजर आ रहा है। नौकरी करने वालों को अच्छा लाभ मिलेगा। रुके हुए कार्य पूर्ण हो सकते हैं। दूर संचार माध्यम से खुशखबरी मिलने की संभावना नजर आ रही है। आप कार्य क्षेत्र में चुनौतियों का सामना करने में सक्षम रहेंगे। आपका खुशनुमा व्यवहार घर में रौनक का माहौल बना देगा। सामाजिक स्तर पर लोगों की सहायता के लिए आप तैयार रहेंगे। तकनीकी क्षेत्रों से जुड़े हुए व्यक्तियों को फायदा मिलेगा।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन बेहद शानदार रहेगा। प्रेम जीवन में सकारात्मक बदलाव आने की संभावना है। दूर संचार माध्यम से खुशखबरी मिल सकती है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। घर परिवार में खुशहाली का वातावरण बना रहेगा। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। सेहत अच्छी रहेगी। खानपान में रुचि बढ़ेगी। विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य प्राप्ति के लिए शिक्षकों का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। अगर आपने पहले कोई निवेश किया है, तो उसका अच्छा मुनाफा मिल सकता है। समाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। मान-सम्मान बढ़ेगा। किस्मत आप पर मेहरबान रहेगी।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन बढ़िया नजर आ रहा है। आप सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर नजर आ रहे हैं। नौकरी के क्षेत्र में तरक्की के नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। व्यापार में भारी मुनाफा होगा। स्वास्थ्य पहले की अपेक्षा बेहतर रहेगा। दांपत्य जीवन में सलाह-मशविरा से आगे बढ़ने से अंडरस्टैंडिंग बढ़ेगी। विद्यार्थियों को अगर किसी सब्जेक्ट में समस्या आ रही है, तो शिक्षकों की मदद ले सकते हैं।