24 मार्च 2022 राशिफल: आज इन 5 राशियों को नौकरी-व्यवसाय में मिलेगी उन्नति, किस्मत रहेगी मेहरबान

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 24 मार्च 2022 राशिफल का राशिफल बताएंगे। राशिफल की मदद से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हो सके। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज आपको किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, आप इसकी जानकारी अपनी राशि अनुसार जानिए…

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपके सभी रुके हुए काम पूरे होते हुए दिख रहे हैं। कार्य क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। बड़े अधिकारी आपके कामों की तारीफ करेंगे। पदोन्नति मिलने के प्रबल योग नजर आ रहे हैं। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। पारिवारिक जीवन में खुशियां बनी रहेंगी। माता-पिता की सेहत अच्छी रहेगी। करियर में उन्नति के नए मार्ग प्रशस्त होंगे। राजनीति से जुड़े हुए व्यक्तियों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। व्यापार में मन मुताबिक फायदा मिलने की उम्मीद है। आप किसी लाभदायक यात्रा पर जा सकते हैं।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका मन किसी पुरानी बात को लेकर परेशान हो सकता है। आपके स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। बात-बात पर आपको अधिक गुस्सा आएगा। आपको अपने क्रोध पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। परिवार वालों के साथ ज्यादा से ज्यादा समय व्यतीत करने की कोशिश करेंगे। आज आप कोई भी बड़ा निवेश ना करें अन्यथा नुकसान झेलना पड़ सकता है। अचानक दूर संचार माध्यम से शुभ सूचना सुनने को मिलेगी, जिससे आपका मन हर्षित होगा। व्यापारी वर्ग ग्राहकों से बातों को नापतोल कर बोलें, नहीं तो लोग आपकी साफ-सुथरी छवि का दुरुपयोग कर सकते हैं। स्वास्थ्य पर थोड़ा ध्यान दीजिए। मौसम परिवर्तन होने की वजह से सेहत पर असर पड़ेगा।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन पहले से अच्छा नजर आ रहा है। दांपत्य जीवन में चल रही परेशानियों का समाधान निकल सकता है। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों की मदद से अधूरे काम पूरे हो सकते हैं। आपकी मेहनत रंग लाएगी। किसी पुराने निवेश का अच्छा फायदा मिलता हुआ नजर आ रहा है। व्यापारियों को धन निवेश करने से बचना होगा क्योंकि नुकसान होने की आशंका है। विद्यार्थियों को कठिन विषयों पर फोकस करने की जरूरत है। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। आज आपको किसी भी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से बचना होगा।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन काफी बेहतर नजर आ रहा है। खास व्यक्तियों से जान पहचान बढ़ेगी, जिसका भविष्य में आपको अच्छा फायदा मिलेगा। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिल सकता है। आपकी सोच सकारात्मक रहेगी। कार्य क्षेत्र में मन मुताबिक सफलता मिलने के योग हैं। महत्वपूर्ण मामलों में फैसला लेने में सक्षम रहेंगे। व्यापार की स्थिति सामान्य नजर आ रही है। आपको यही सलाह दी जाती है कि आप अपने व्यापार में किसी भी प्रकार का बदलाव ना करें। गुप्त शत्रु आपको परेशान करने की कोशिश करेंगे लेकिन वह सफल नहीं हो पाएंगे। आप अपनी कीमती चीजों को संभाल कर रखें। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। कामकाज में कठिन मेहनत करने के बावजूद भी मन मुताबिक लाभ नहीं मिल पाएगा। बच्चों की पढ़ाई को लेकर आप थोड़े चिंतित रहेंगे। आप अपनी संतान की नकारात्मक गतिविधियों पर नजर रखें अन्यथा आगे चलकर इनकी तरफ से परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। परिवार के सदस्यों के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। बाहर के खानपान से परहेज करें।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन अच्छा साबित होगा। मानसिक चिंता दूर होगी। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल होंगे। सरकारी नौकरी करने वालों को मनचाही जगह पर ट्रांसफर मिल सकता है। इसके साथ ही उच्च पद की प्राप्ति होगी। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। कमाई के जरिए बढ़ेंगे। ऑफिस के काम से यात्रा पर जाना पड़ सकता है। आपके द्वारा की गई यात्रा सुखद रहेगी। अचानक व्यापार में कोई अच्छी सूचना मिलने की संभावना नजर आ रही है। माता-पिता का पूरा सहयोग आपके साथ रहेगा।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन पहले के दिनों की तुलना में ठीक रहेगा। आप अपने अच्छे स्वभाव से दूसरों को प्रभावित कर सकते हैं। महत्वपूर्ण मामलों में फैसला लेने में सक्षम रहेंगे। ऑफिस का वातावरण आपके पक्ष में रहेगा। बड़े अधिकारियों की पूरी मदद मिलेगी। सहकर्मियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखें। कारोबार की स्थिति काफी अच्छी नजर आ रही है, मन मुताबिक फायदा मिल सकता है। अगर कोर्ट कचहरी से जुड़ा हुआ कोई मामला चल रहा है, तो फैसला आपके पक्ष में आएगा। नई योजनाओं की तरफ आकर्षित हो सकते हैं लेकिन आप कोई भी जोखिम हाथ में मत लीजिए।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन खुशहाल रहेगा। मानसिक चिंता दूर होगी। कामकाज पर ध्यान केंद्रित कर सकते हैं। आप अपनी मेहनत से अधूरे काम सफल करेंगे। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। घरेलू जरूरतें पूरी होंगी। आमदनी अच्छी बनी रहेगी। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। अचानक दूर संचार माध्यम से कोई नकारात्मक सोच ना सुनने को मिलेगी, जिससे आपका मन काफी चिंतित होगा। दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया व्यापार शुरू करने की योजना बन सकती है, जो आपके लिए फायदेमंद साबित होगी।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका मन पूजा-पाठ में अधिक लगेगा। आर्थिक परेशानियों से छुटकारा प्राप्त होगा। आत्मविश्वास मजबूत नजर आ रहा है। किसी लाभदायक यात्रा पर जा सकते हैं। तकनीकी क्षेत्र से जुड़े हुए व्यक्तियों का दिन अच्छा नजर आ रहा है। व्यापार में मेडिकल क्षेत्र से जुड़े व्यक्तियों को मुनाफा मिलेगा साथ ही संपर्कों का अच्छा लाभ उठा पाने में सक्षम रहेंगे। स्वास्थ्य ठीक नजर नहीं आ रहा है। किसी पुराने रोग की वजह से आप परेशान हो सकते हैं। घर के बड़े-बुजुर्गों की बातों का मान रखें।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन मिलाजुला रहेगा। आपको अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखने की जरूरत है। आप कोई भी कार्य जोश में ना करें अन्यथा काम बिगड़ सकता है। अत्याधिक आत्मविश्वास के चलते भविष्य में समस्या हो सकती है। विवाह योग्य व्यक्तियों को अच्छे रिश्ते मिलेंगे। प्रेम जीवन में सुधार आएगा, बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह हो सकता है। माता-पिता के साथ ज्यादा से ज्यादा समय व्यतीत करने की कोशिश कर सकते हैं। आज पैसों का उधार लेन-देन करने से बचना होगा अन्यथा हानि होने की आशंका है।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आप जितनी मेहनत करेंगे, उसके अनुसार फल की प्राप्ति होगी। सफलता के नए मार्ग हासिल हो सकते हैं। कार्य क्षेत्र में कुछ परिवर्तन हो सकता है। किसी भी प्रकार के वाद विवाद को बढ़ावा मत दीजिए। व्यापार में दिक्कत का सामना करना पड़ेगा। आप अपने ऊपर मानसिक तनाव को हावी मत होने दीजिए। कोर्ट कचहरी के मामलों में फैसला आपके पक्ष में आएगा। जीवनसाथी के अच्छे व्यवहार से आपका मन खुश होगा। बच्चों के साथ हंसी-खुशी समय व्यतीत करेंगे।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन काफी कठिन नजर आ रहा है। कामकाज में ध्यान केंद्रित करना मुश्किल हो सकता है। घर के किसी सदस्य से कहासुनी होने की संभावना है। आप अपनी सेहत पर ध्यान दीजिए। गुप्त शत्रु आपको परेशान करने की कोशिश करेंगे इसलिए सतर्क रहना होगा। किसी भी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से बचें। जो महिलाएं गर्भवती हैं उनको अधिक सचेत रहने की जरूरत है। अचानक घर में मेहमानों का आगमन हो सकता है, जिससे घर में चहल-पहल बनी रहेगी।