24 अक्टूबर 2021 राशिफल: आज इन 4 राशियों का मिल सकता है फंसा हुआ धन, पारिवारिक परेशानियां होंगी दूर

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 24 अक्टूबर 2021 का राशिफल बताएंगे। राशिफल की मदद से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हो सके। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज आपको किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, आप इसकी जानकारी अपनी राशि अनुसार जानिए…

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन काफी भागदौड़ भरा रहेगा। शारीरिक थकान और कमजोरी महसूस हो सकती है। आप बाहर के खानपान से परहेज कीजिए। बच्चों के भविष्य को लेकर आप काफी चिंतित रहेंगे। कामकाज में ध्यान केंद्रित करना थोड़ा कठिन हो सकता है। अचानक दूर संचार माध्यम से खुशखबरी मिल सकती है, जिससे घर परिवार का माहौल खुशहाल रहेगा। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। प्राइवेट नौकरी करने वालों को थोड़ा संभल कर रहना होगा क्योंकि बड़े अधिकारियों के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है, जिससे आपको नुकसान झेलना पड़ सकता है।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन सामान्य रूप से व्यतीत होगा। नौकरी के क्षेत्र में आ रही अड़चन दूर हो सकती है। आप अपने जरूरी कामों में काफी व्यस्त रहेंगे, जिसके कारण परिवार के लिए समय निकाल पाना थोड़ा मुश्किल रहेगा। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेगा। आप अपने जरूरी कामों पर थोड़ा अधिक फोकस करें। अजनबी लोगों के ऊपर जरूरत से ज्यादा भरोसा मत कीजिए अन्यथा धोखा मिल सकता है। ऑफिस के काम से किसी यात्रा पर जा सकते हैं, यात्रा के दौरान गाड़ी चलाते समय सावधानी बरतने की आवश्यकता है।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी हो सकती है। काफी लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। घर परिवार का माहौल खुशहाल बना रहेगा। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। संपत्ति के मामलों में लाभ मिलने की उम्मीद है। दोस्तों के साथ कहीं बाहर घूमने-फिरने की योजना बन सकती है। माता-पिता की मदद से आपका कोई जरूरी काम पूरा होगा। बिजनेस करने वाले व्यक्तियों को धन लाभ मिलने की उम्मीद नजर आ रही है।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन बेहतरीन साबित होगा। आप अपने सभी कार्य समय पर पूरे कर सकते हैं। परिवार वालों के साथ हंसी-खुशी समय व्यतीत करेंगे। अगर आपने किसी को पैसा उधार दिया है तो वह पैसा वापस मिल सकता है। बच्चों की तरफ से टेंशन कम होगी। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। स्वास्थ्य पर थोड़ा ध्यान दीजिए। बाहर के खानपान से परहेज करना होगा। मौसम में परिवर्तन होने की वजह से आपके स्वास्थ्य पर भी प्रभाव पड़ सकता है। व्यापार को लेकर नई योजना बन सकती है, जिसका भविष्य में अच्छा फायदा दे सकती हैं।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज संपत्ति प्राप्ति का दिन रहने वाला है। जमीन, मकान, दुकान आदि की खरीदारी करने का सोच रहे हैं तो निसंकोच कीजिए, आपको लाभ जरूर मिलेगा। दूर संचार माध्यम से खुशखबरी मिलने की संभावना है। आप अपने दुश्मनों को परास्त करेंगे। पति-पत्नी एक-दूसरे की भावनाओं को समझेंगे। प्रेम जीवन में मधुरता आएगी। बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह हो सकता है। ज्यादातर मामलों में किस्मत पूरा साथ देने वाली है।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आप आप आत्मविश्वास से लबरेज नजर आ रहे हैं। अगर आपका कोई कार्य काफी लंबे समय से अटका हुआ है तो वह पूरा हो सकता है। माता की सेहत में सुधार आएगा। पिताजी की सहायता से आपका कोई अधूरा काम पूरा हो सकता है। सामाजिक क्षेत्र में आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए आप कठिन मेहनत करेंगे, जिसका आपको अच्छा परिणाम मिलने वाला है। कठिन विषयों में गुरुजनों का साथ प्राप्त होगा।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन बेहतर साबित होगा। मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। नौकरी के क्षेत्र में आपके कार्यों की सराहना हो सकती है। बड़े अधिकारी आपसे खुश रहेंगे। आपके अंदर एक नई ऊर्जा का संचार होगा। पति-पत्नी एक-दूसरे की भावनाओं को समझने की कोशिश करेंगे। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे व्यक्तियों का दिन बहुत ही अच्छा नजर आ रहा है। आप अपने साथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। भाई बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। ऑफिस में आज आपको अपने मन मुताबिक काम मिल सकता है, जिसकी वजह से आपका मन खुश होगा। करियर में आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में खूब लगेगा। संतान की तरफ से चिंता दूर होगी। घर के किसी सदस्य से हर्षवर्धन समाचार सुनने को मिल सकता है। व्यापार कर रहे व्यक्तियों को आज अच्छा लाभ मिलने के योग हैं, इसलिए आप उनका फायदा जरूर उठाये।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आप अपने कामकाज में अच्छा परिणाम हासिल करेंगे। गुप्त शत्रुओं से थोड़ा संभल कर रहना होगा क्योंकि यह आपके कार्य बिगाड़ने की कोशिश कर सकते हैं। दोस्तों की पूरी मदद मिलेगी। जीवनसाथी की सेहत को लेकर आप थोड़े चिंतित हो सकते हैं। कुछ मौसमी बीमारियां आपके जीवनसाथी को चपेट में ले सकती हैं। अगर आप कहीं निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो ठीक प्रकार से सोच-विचार जरूर कीजिए। माता-पिता के साथ किसी धर्म के कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिल सकता है।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन पहले के दिनों की अपेक्षा अच्छा रहेगा। बिजनेस में कोई नई योजना लागू कर सकते हैं, जिसका भविष्य में अच्छा फायदा मिलेगा। दोस्तों की मदद से आपके अधूरे काम पूरे होंगे। छोटे-मोटे व्यापारियों को धन लाभ मिलने की उम्मीद है। घरेलू खर्चों में बढ़ोतरी होगी, जिसके कारण आपका मन चिंतित हो सकता है। अगर आप किसी यात्रा पर जा रहे हैं तो उस दौरान गाड़ी चलाते समय सावधानी बरतने की आवश्यकता है। घर के छोटे बच्चों के साथ हंसी-खुशी समय व्यतीत करेंगे।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन कुछ परेशानी भरा रहेगा। मन में पुरानी बातें काफी चिंतित कर सकती हैं। आप अपने ऊपर नकारात्मक विचारों को हावी मत होने दीजिए। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए व्यक्तियों को लाभ मिलने की उम्मीद है। किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह से कार्य करेंगे तो आपको अच्छा लाभ मिल सकता है। आज आपको अपनी सेहत के प्रति सचेत रहना होगा क्योंकि उसमें कुछ गिरावट आने की संभावना नजर आ रही है।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन मिश्रित परिणाम लेकर आया है। घर के बढ़ते हुए खर्चों को लेकर आप चिंतित रहेंगे। आप अपनी आमदनी के अनुसार घरेलू खर्चों पर कंट्रोल रखें अन्यथा भविष्य में आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। आज पैसों का उधार लेन-देन करने से बचना होगा। जीवनसाथी के साथ बेहतरीन समय व्यतीत करेंगे। प्रेम जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति नजर आ रही है। ससुराल पक्ष से मान-सम्मान मिलेगा। शाम के समय दोस्तों के साथ कहीं घूमने की योजना बन सकती है।