25 फरवरी 2022 राशिफल: आज इन 4 राशि वालों के बुलंद रहेंगे सितारे, अधूरी इच्छाएं होंगी पूरी

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 25 फरवरी 2022 राशिफल का राशिफल बताएंगे। राशिफल की मदद से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हो सके। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज आपको किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, आप इसकी जानकारी अपनी राशि अनुसार जानिए…

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन काफी अच्छा नजर आ रहा है। जिस क्षेत्र में प्रयास करेंगे, उसमें सफलता मिलने के प्रबल योग नजर आ रहे हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत बनी रहेगी। घरेलू खर्चों में कमी आएगी। कमाई के जरिए बढ़ सकते हैं। आपको अपनी किस्मत का पूरा साथ मिलने वाला है। घर परिवार में चल रही परेशानियों का समाधान निकल सकता है। माता-पिता की सेहत में सुधार आएगा। घर के किसी बड़े बुजुर्गों की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा में मन मुताबिक रिजल्ट मिलने के योग हैं।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन सामान्य फलदायक रहेगा। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। भाई बहनों की मदद से आपको अपने किसी काम में अच्छा फायदा मिल सकता है। करियर में आगे बढ़ने के अवसर प्राप्त होंगे, जिनका फायदा उठाना चाहिए। आत्मविश्वास मजबूत रहेगा। ऑफिस के काम से किसी यात्रा पर जा सकते हैं। यात्रा के दौरान गाड़ी चलाते समय सावधानी बरतें अन्यथा चोट व दुर्घटना होने की आशंका नजर आ रही है। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। विवाह योग्य व्यक्तियों को अच्छे रिश्ते मिलेंगे।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपको अपनी फिजूलखर्ची पर लगाम रखना होगा अन्यथा भविष्य में आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। दोस्तों के साथ मिलकर किसी नए कार्य की योजना बनाएंगे, जो आपके लिए फायदेमंद रहने वाली है। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। आप अपने अच्छे स्वभाव से दूसरों का दिल जीत सकते हैं। पति-पत्नी के बीच चल रहे मतभेद खत्म होंगे। परिवार वालों के साथ किसी मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिल सकता है। व्यापार से जुड़े हुए व्यक्तियों को यही सलाह दी जाती है कि आप अपने व्यापार में किसी भी प्रकार का बदलाव मत कीजिए अन्यथा नुकसान हो सकता है। अचानक दूर संचार माध्यम से निराशाजनक समाचार सुनने को मिल सकता है, जिसकी वजह से आप काफी चिंतित रहेंगे।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपको अपने कार्यालय में थोड़ा संभलकर रहना होगा क्योंकि कुछ लोग आपके कामकाज पर नजर रख सकते हैं। गुप्त शत्रु आपको हानि पहुंचाने की पूरी कोशिश करेंगे। बिजनेस अच्छा चलेगा। लाभदायक समझौते मिल सकते हैं। पिताजी की मदद से आपका अधूरा काम पूरा होगा। माताजी की सेहत में सुधार आएगा। आज कोई भी निवेश मत कीजिए। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया है तो वह पैसा वापस मिल सकता है। विद्यार्थियों को पढ़ाई पर ध्यान देना होगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ सकती है लेकिन आपकी मेहनत रंग लाएगी।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन ठीक नहीं है। व्यापार में भारी नुकसान झेलना पड़ सकता है जिसकी वजह से आप काफी परेशान रहेंगे। घर के किसी सदस्य से कहासुनी होने की संभावना है। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी इसलिए आप अपनी आमदनी के अनुसार घरेलू खर्चों का बजट बनाकर चलें। घर के छोटे बच्चों के साथ हंसी-खुशी समय व्यतीत करेंगे। अचानक आपके मन में तरह-तरह के विचार उत्पन्न हो सकते हैं, जिसकी वजह से आप बेचैनी महसूस करेंगे। आप अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखने की आवश्यकता है। गुप्त शत्रुओं से सतर्क रहना जरूरी है।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। नौकरी के क्षेत्र में पदोन्नति मिल सकती है। इसके साथ ही वेतन में वृद्धि होने की खुशखबरी मिलेगी। परिवार वालों के साथ बेहतर समय व्यतीत करेंगे। आपका कोई पुराना वाद-विवाद खत्म हो सकता है। कोर्ट कचहरी के मामलों में फैसला आपके पक्ष में आएगा। काफी लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। आपको अपनी मेहनत का उचित परिणाम हासिल होगा। खानपान में रुचि बढ़ेगी। परिवार वालों के साथ मनपसंद भोजन का आनंद ले सकते हैं। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने की योजना बना सकते हैं। दूर संचार माध्यम से खुशखबरी मिलने की उम्मीद है।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन आर्थिक दृष्टि से अच्छा रहेगा। कमाई के स्रोत बढ़ सकते हैं। किसी संपत्ति की प्राप्ति के योग बन रहे हैं। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। सामाजिक क्षेत्र में मान प्रतिष्ठा बढ़ेगी। भाई बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म हो सकते हैं। प्राइवेट नौकरी करने वालों को पदोन्नति मिलने की उम्मीद है। मानसिक परेशानियां दूर होंगी। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। पैतृक संपत्ति से लाभ मिल सकता है। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। अगर आप साझेदारी में कोई काम शुरू करना चाहते हैं, तो आज का दिन अच्छा नजर आ रहा है आगे चलकर आपको लाभ मिलेगा। संतान की तरफ से टेंशन दूर होगी। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा में मन मुताबिक रिजल्ट मिल सकता है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। माता-पिता की सेहत में सुधार आएगा। भाई-बहनों के सहयोग से आपको अपने किसी काम में अच्छा लाभ मिल सकता है। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। मानसिक चिंता दूर होगी। आप अपने सभी कामों को समय पर पूर्ण करेंगे। पति-पत्नी के बीच चल रहे मतभेद खत्म हो सकते हैं। सरकारी कामों में सफलता मिलने के योग हैं। स्वास्थ्य की परेशानियां दूर होंगी। खानपान में रुचि बढ़ेगी। दोस्तों की मदद से आपको भारी लाभ मिलने की उम्मीद है। प्रेम जीवन अच्छा रहेगा, बहुत ही जल्द प्रेम विवाह होने के योग बन रहे हैं।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपको थोड़ी सावधानी से चलना होगा क्योंकि आज आपको अपने पिछले किए हुए कामों के लिए कुछ संभलकर चलना पड़ेगा। आपके मन में तरह-तरह के विचार उत्पन्न हो सकते हैं, जो आपकी चिंता का कारण बनेंगे। कामकाज में ध्यान केंद्रित करना काफी कठिन हो सकता है। धन संबंधित परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आप अपनी फिजूलखर्ची पर कंट्रोल रखें। आप अपनी अधूरी इच्छाओं को पूरा करने की हर संभव कोशिश करेंगे, जिसमें काफी हद तक सफल हो सकते हैं। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन शानदार रहेगा। किस्मत के सहयोग से आपके अधूरे काम बनते चले जाएंगे, जिससे आपका मन हर्षित होगा। अगर कोर्ट कचहरी का कोई मामला चल रहा है, तो फैसला आपके पक्ष में आएगा। आज पैसा निवेश करने के लिए दिन ठीक नजर आ रहा है परंतु किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह जरूर लें, इससे आपको अच्छा फायदा मिलेगा। विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलने के योग हैं। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिल सकता है। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। घर में मांगलिक कार्यक्रम के आयोजन पर चर्चा हो सकती है। विशेष व्यक्तियों से जान पहचान बढ़ेगी।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन दूसरों की सेवा में व्यतीत होने वाला है। आप अपने अच्छे स्वभाव से दूसरों का दिल जीत सकते हैं। अचानक दूर संचार माध्यम से खुशखबरी मिलने की उम्मीद है। कामकाज में लगातार अलता हासिल करेंगे। आप अपनी चतुराई के बल पर रुके हुए कामों को पूरा कर सकते हैं। नौकरी के क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। बड़े अधिकारी आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। बच्चों की तरफ से तरक्की की खुशखबरी मिल सकती है, जिससे आपका मन हर्षित होगा।