25 जनवरी 2022 राशिफल: मेष और मिथुन राशि वाले रहें संभलकर, वहीं इन राशियों को धन लाभ के हैं प्रबल योग

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 25 जनवरी 2022 राशिफल का राशिफल बताएंगे। राशिफल की मदद से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हो सके। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज आपको किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, आप इसकी जानकारी अपनी राशि अनुसार जानिए…

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन बेहद कठिन नजर आ रहा है। पैसों का उधार लेन-देन मत कीजिए अन्यथा भारी नुकसान झेलना पड़ सकता है। आप अपनी अधूरी इच्छाओं को पूरा करने की हर संभव कोशिश करेंगे। परिवार वालों के साथ ज्यादा से ज्यादा समय व्यतीत करने की कोशिश कर सकते हैं। कोर्ट कचहरी के मामलों से दूर रहना होगा। किसी भी प्रकार के वाद-विवाद को बढ़ावा मत दीजिए। अगर आप किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जा रहे हैं, तो उस दौरान गाड़ी संभलकर चलाएं अन्यथा दुर्घटना होने की आशंका नजर आ रही है।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन उत्तम रूप से फलदायक नजर आ रहा है। आमदनी में जबरदस्त बढ़ोतरी होगी। आपकी कोई अभिलाषा पूरी हो सकती है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। कोर्ट कचहरी के मामलों में सफलता मिलने के प्रबल योग नजर आ रहे हैं। दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। माताजी की सेहत में सुधार आएगा। घर में मांगलिक कार्यक्रम के आयोजन पर चर्चा हो सकती है। बच्चों की तरफ से टेंशन दूर होगी। कारोबार में बरकत होगी। लाभदायक समझौते हाथ लग सकते हैं।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। पैसों का लेनदेन करते समय सावधानी बरतें अन्यथा हानि हो सकती है। घर के किसी सदस्य से कहासुनी होने की संभावना नजर आ रही है, जिससे आपका मन काफी चिंतित रहेगा। आपको अपनी वाणी और गुस्से पर कंट्रोल रखने की आवश्यकता है। जीवनसाथी से किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। आप अपने जीवनसाथी की भावनाओं को समझने की कोशिश कीजिए। छोटे-मोटे व्यापारियों का मुनाफा बढ़ सकता है। आप जितनी मेहनत करेंगे उसके अनुसार फल की प्राप्ति होगी। नए-नए व्यक्तियों से दोस्ती हो सकती है परंतु आप किसी भी अजनबी पर आंखें मूंदकर भरोसा ना करें अन्यथा धोखा मिल सकता है।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन काफी हद तक ठीक रहेगा। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया है तो वह पैसा वापस मिल सकता है। मानसिक शांति बनी रहेगी। कामकाज में ध्यान केंद्रित कर सकते हैं। विशेष व्यक्तियों से संपर्क स्थापित होंगे, जो भविष्य में लाभदायक रहने वाला है। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। वाहन सुख प्राप्ति हो सकती है। जीवनसाथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। शादीशुदा जिंदगी में खुशियां बनी रहेगी। विवाह योग्य व्यक्तियों को अच्छा रिश्ता मिलने के योग नजर आ रहे हैं। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा में मन मुताबिक रिजल्ट मिल सकता है।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन उत्तम नजर आ रहा है। विदेश में कारोबार कर रहे व्यक्तियों को शुभ फल की प्राप्ति होगी। कामकाज में की गई मेहनत का उचित परिणाम हासिल होगा। पिछले कई दिनों से रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। मानसिक परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिल सकता है। अचानक किसी पुराने निवेश का भारी मुनाफा मिलेगा, जिससे आपके घर की आर्थिक स्थिति बेहतर बनेगी। दोस्तों के साथ बेहतरीन समय व्यतीत करेंगे। प्रेम जीवन में सुधार आएगा। बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह हो सकता है।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन उत्तम नजर आ रहा है। व्यापार में किसी नई तकनीकी का इस्तेमाल कर सकते हैं, जो आपके लिए लाभदायक रहेगा। नौकरी के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। पदोन्नति मिलने की संभावना नजर आ रही है। पैतृक संपत्ति से लाभ मिलने की उम्मीद है। आप कोई बड़ा निवेश कर सकते हैं। विशेष व्यक्तियों का सहयोग मिलेगा। शेयर बाजार से जुड़े हुए व्यक्तियों का समय शुभ साबित होगा। कोर्ट कचहरी के मामलों में फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। जीवनसाथी आपकी पूरी सहायता करेगा। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। स्वास्थ्य पर थोड़ा ध्यान दीजिए। मौसम में परिवर्तन होने की वजह से सेहत में उतार-चढ़ाव आ सकता है।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आप मानसिक रूप से काफी परेशान नजर आ रहे हैं। कोई पुरानी बात आपके मन को दुखी कर सकती है। आप अपने ऊपर नकारात्मक विचारों को हावी मत होने दीजिए। व्यापार में आप कुछ बदलाव करने की कोशिश करेंगे। भागीदारों का पूरा सहयोग मिलेगा। आप अपने जरुरी काम की गुप्त योजनाओं को किसी के साथ शेयर मत कीजिए अन्यथा कोई इसका फायदा उठा सकता है। पारिवारिक माहौल खुशहाल बना रहेगा। जरूरत पड़ने पर परिवार के सदस्य आपका पूरा सपोर्ट करेंगे।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन पूजा-पाठ में अधिक व्यतीत होने वाला है। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। घर के छोटे बच्चों के साथ हंसी-खुशी समय व्यतीत करेंगे। मन की शांति बनी रहेगी। पड़ोसियों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। नौकरी के क्षेत्र में सहकर्मियों की मदद से अधूरे काम पूरे हो सकते हैं। बड़े अधिकारियों का भी पूरा सपोर्ट मिलेगा। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव की स्थिति नजर आ रही है। बाहर के खानपान से परहेज करें।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन सामान्य रूप से व्यतीत होगा। करियर से जुड़ी हुई कुछ परेशानियां हो सकती हैं लेकिन आप अपने करीबी से बातचीत करके उनसे बाहर निकलने का मौका मिलेगा। यदि आप किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जा रहे हैं तो गाड़ी चलाते समय सावधानी बरतें। विद्यार्थियों को कठिन विषयों पर फोकस करने की आवश्यकता है। गुप्त शत्रु आपको हानि पहुंचाने की कोशिश करेंगे, इसलिए आप सावधान रहें। जो व्यक्ति काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे थे, उनको अच्छी नौकरी मिल सकती है।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज शादीशुदा जिंदगी में खुशियां बनी रहेंगी। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेगा। किसी पुराने निवेश का अच्छा फायदा मिल सकता है। माता-पिता की सेवा करने का मौका मिलेगा। कुछ पुरानी यादों की वजह से आपका मन हर्षित होगा। नौकरी के क्षेत्र में पदोन्नति मिलने की उम्मीद है। घर में छोटी-मोटी पार्टी का आयोजन कर सकते हैं। पुराने मित्रों से मिलकर आपका मन बेहद खुश होगा।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन बेहद शानदार नजर आ रहा है। कामकाज में लगातार सफलता मिलने के प्रबल योग नजर आ रहे हैं। घरेलू जरूरतों के पीछे थोड़ा धन खर्च हो सकता है परंतु आपकी आमदनी अच्छी रहेगी। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। नौकरी के क्षेत्र में उच्च पद की प्राप्ति होगी। वेतन में वृद्धि होने की खुशखबरी मिल सकती है। सरकारी नौकरी करने वालों को मनचाही जगह पर ट्रांसफर मिलने की संभावना है। परिवार वालों के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। प्रेम जीवन जी रहे व्यक्तियों को आज कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन सकारात्मक रहेगा। आप जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें सफलता मिलने के प्रबल योग नजर आ रहे हैं। दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया व्यापार शुरू कर सकते हैं, जो भविष्य में आपको अच्छा लाभ देगा। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। शिक्षा में आ रही बाधा दूर हो सकती है। व्यापार के सिलसिले में किसी यात्रा पर जा सकते हैं, आपके द्वारा की गई यात्रा सफल रहेगी। आपको अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखने की जरूरत है। पति-पत्नी एक-दूसरे की भावनाओं को समझेंगे।