25 मार्च 2022 राशिफल: आज इन 7 राशि वालों को हाथ लगेगी बड़ी सफलता, घर की परेशानियां होंगी खत्म

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 25 मार्च 2022 राशिफल का राशिफल बताएंगे। राशिफल की मदद से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हो सके। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज आपको किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, आप इसकी जानकारी अपनी राशि अनुसार जानिए…

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपके पारिवारिक सुखों में बढ़ोतरी का दिन रहेगा। घर में किसी शुभ मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। रिश्तेदारों और दोस्तों से मिलना-जुलना लगा रहेगा। नौकरी करने वाले व्यक्तियों को प्रमोशन मिलने की पूरी संभावना नजर आ रही है लेकिन कुछ गुप्त शत्रु आपकी तरक्की देखकर काफी परेशान रहेंगे। अगर काफी लंबे समय से कोई कार्य रुका हुआ है, तो वह पूर्ण होगा। उधार दिया गया पैसा वापस मिल सकता है। व्यापार से जुड़े हुए व्यक्तियों को मन मुताबिक फायदा मिलने की उम्मीद है। माता-पिता की सेहत अच्छी रहेगी। परिवार वालों के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन बेहतरीन नजर आ रहा है। कार्यक्षेत्र में मन मुताबिक सफलता मिलती हुई नजर आ रही है। किसी पुराने मित्र से बातचीत हो सकती है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। आप अपनी बुद्धिमानी का इस्तेमाल करके अपने शत्रुओं को मात देने में कामयाब रहने वाले हैं। शादीशुदा जिंदगी में चल रही परेशानियों का समाधान निकल सकता है। दोस्तों के साथ मिलकर कोई व्यापार शुरू करने की योजना बना सकते हैं, जिसका आगे चलकर आपको अच्छा लाभ मिलने वाला है। आज धन निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो दिन अच्छा है।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपको कठिन परिस्थितियों का सामना करना पड़ेगा। कामकाज में कठिन मेहनत करने के बावजूद भी मन मुताबिक सफलता नहीं मिल पाएगी। आप अपने ऊपर नकारात्मक विचारों को हावी मत होने दीजिए। परिवार का भरपूर साथ मिलेगा इसलिए हिम्मत ना हारे। प्रेम जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति नजर आ रही है। अगर आप किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जा रहे हैं, तो उस दौरान वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें। विद्यार्थियों को पढ़ाई में जमकर मेहनत करनी होगी, तभी आप को सफलता मिल सकती है।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन काफी हद तक ठीक रहेगा। अधूरे काम पूरे होंगे। दोस्तों की मदद मिलेगी। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जरूरतमंदो की मदद करने का मौका मिल सकता है। आपको अपनी आमदनी के अनुसार घरेलू खर्चों पर कंट्रोल रखना होगा अन्यथा भविष्य में आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। आज आप पैसों का उधार लेन-देन मत कीजिए अन्यथा हानि हो सकती है। कानूनी मामलों से दूर रहें। किसी भी प्रकार के वाद विवाद को बढ़ावा मत दीजिए। जीवनसाथी आपकी भावनाओं का सम्मान करेगा। प्रेम जीवन में सुधार आने की उम्मीद है।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन अति उत्तम साबित होगा। आप पूरे उत्साह से भरपूर नजर आ रहे हैं। कामकाज पूरे जोश के साथ पूरा करेंगे, जिसकी वजह से आपके रुके हुए काम भी आसानी से पूरे हो जाएंगे। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में मन मुताबिक सफलता मिलने से आपका मन प्रसन्न होगा। आप अपने किसी बचपन के दोस्त से मुलाकात कर सकते हैं, जिसे देख कर आपका मन बहुत हर्षित होगा। संतान की तरफ से टेंशन दूर होगी। परिवार के किसी सदस्य से हर्षवर्धन समाचार सुनने को मिल सकता है। जीवनसाथी की तरक्की को देखकर आपका मन खुश होगा। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ बना रहेगा।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन काफी मुश्किल भरा रहेगा। आप कोई भी बड़ा निवेश ना करें अन्यथा भारी नुकसान झेलना पड़ सकता है। कुछ लोग आपके अच्छे स्वभाव का फायदा उठाने की कोशिश करेंगे, इसलिए सतर्क रहें। नौकरी के क्षेत्र में कार्यभार अधिक होने की वजह से शारीरिक थकान और कमजोरी महसूस हो सकती है। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। व्यापार से जुड़े हुए व्यक्तियों को यही सलाह दी जाती है कि आप अपने व्यापार में किसी भी प्रकार का बदलाव ना करें अन्यथा मुनाफे में कमी आ सकती है। अचानक उधार दिया गया पैसा वापस मिलने की उम्मीद है। लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से बचना होगा।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन कुछ परेशानी लेकर आया है। मन में तरह-तरह की बातें उत्पन्न हो सकती हैं, जिसको लेकर आप काफी चिंतित रहेंगे। आपको अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखने की आवश्यकता है। जरूरी कामों पर फोकस कीजिए। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखने होंगे। आज दोस्तों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। पारिवारिक माहौल सामान्य रहेगा। भाई बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। आपको अपनी सेहत पर ध्यान देने की जरूरत है क्योंकि मौसम में परिवर्तन होने की वजह से कुछ मौसमी बीमारियां आपको अपनी चपेट में ले सकती हैं।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन काफी उतार-चढ़ाव भरा नजर आ रहा है। आप जितनी मेहनत करेंगे, तो व्यापार में आज आपको उतना लाभ नहीं मिल पाएगा, जिसकी वजह से मन में थोड़ी निराशा बनी रहेगी। अगर आप किसी संपत्ति का सौदा करने जा रहे हैं, तो उसमें अपने भाइयों से सलाह मशवरा करना बेहतर रहेगा। विवाह योग्य व्यक्तियों को अच्छे रिश्ते मिल सकते हैं। आपको विषम परिस्थितियों में धैर्य बनाए रखना होगा। महत्वपूर्ण फैसले जल्दीबाजी में मत लीजिए अन्यथा नुकसान हो सकता है।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। जिस कार्य में हाथ डालेंगे, उसमें सफलता मिलने के प्रबल योग हैं। घर परिवार से जुड़ी हुई परेशानियां दूर होंगी। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। घर के किसी बड़े बुजुर्ग की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में मन मुताबिक रिजल्ट मिल सकता है। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। विशेष व्यक्तियों से जान पहचान हो सकती है, जिसका आगे चलकर आपको अच्छा फायदा मिलेगा।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज विदेश में व्यापार कर रहे व्यक्तियों को कोई बेहतर लाभ मिल सकता है। रोजगार की तलाश में लगे हुए व्यक्तियों को अच्छे अवसर मिलने की पूरी उम्मीद है। चारों तरफ का वातावरण सुखद रहेगा। संतान की तरफ से टेंशन दूर होगी। परिवार में किसी मांगलिक कार्य का आनंद लेंगे, जिसमें आपका परिजनों से मेल मिलाप होगा। आप अपने मनोरंजन के साधनों पर भी कुछ धन खर्च करेंगे। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत व्यक्तियों के कुछ नए मित्र बन सकते हैं। सरकारी नौकरी करने वालों को मनचाही जगह पर ट्रांसफर मिल सकता है। उधार दिया गया पैसा वापस मिलेगा।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन सामान्य रूप से व्यतीत होगा। अगर परिवार में कोई कलह लंबे समय से चल रहा है, तो वह खत्म होगा। नौकरी में कार्यरत व्यक्तियों को अपने परिवार के सदस्यों की याद सता सकती है। संतान की तरक्की से आपका मन हर्षित होगा। पति-पत्नी एक दूसरे की भावनाओं को समझेंगे। प्रेम जीवन में सुधार आएगा। बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह हो सकता है। आप कोई बड़ा निवेश करने की योजना बना सकते हैं, जो आपके लिए लाभदायक रहेगा। छोटे-मोटे व्यापारियों का मुनाफा बढ़ सकता है। ज्यादातर मामलों में किस्मत साथ देगी।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज पारिवारिक जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति नजर आ रही है। आपको अपने परिवार के सभी सदस्यों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखने होंगे। जीवनसाथी और माताजी के बीच कोई विवाद हो सकता है, जिसमें आपको दोनों पक्षों को सुनना बेहतर रहेगा। आप अपने दोस्तों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। बाहर के खानपान से परहेज कीजिए अन्यथा पेट से संबंधित समस्या हो सकती है। प्राइवेट नौकरी करने वालों को बड़े अधिकारियों का पूरा सपोर्ट मिलेगा। आप अपने अधूरे कामों को पूरा करने की हर संभव कोशिश करेंगे, जिसमें काफी हद तक सफलता मिल सकती है।