25 नवंबर 2021 राशिफल: आज इन 5 राशियों के कदम चूमेगी सफलता, मेहनत लाएगी रंग

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 25 नवंबर 2021 का राशिफल बताएंगे। राशिफल की मदद से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हो सके। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज आपको किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, आप इसकी जानकारी अपनी राशि अनुसार जानिए…

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपको किसी भी प्रकार के वाद-विवाद से दूर रहना होगा। कामकाज की जरूरी योजनाओं पर फोकस करें। नौकरी के क्षेत्र में कार्य भार अधिक होने के कारण शारीरिक थकान और कमजोरी महसूस हो सकती है। अगर आप कहीं धन निवेश करना चाहते हैं, तो उसका अच्छा लाभ मिलेगा। व्यापार में विस्तार संबंधित योजना बन सकती है। मानसिक शांति बनी रहेगी। आप अपने ऊपर बेकार का तनाव हावी मत होने दीजिए। विवाह योग्य व्यक्तियों को अच्छा रिश्ता मिलेगा। घरेलू सुख-साधनों में बढ़ोतरी होगी। कमाई के जरिए प्राप्त हो सकते हैं।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन बेहतर साबित होगा। पैसों से जुड़े हुए फैसले लेने में सक्षम रहेंगे। दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया व्यापार शुरू करने की योजना बन सकती है, जो भविष्य में लाभदायक रहेगा। कोर्ट कचहरी के कामों में फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। अनुभवी व्यक्तियों से जान पहचान बढ़ेगी, जो भविष्य में लाभदायक रहेगा। कारोबार के विस्तार का सुनहरा समय है, इस समय विस्तार से जमकर आर्थिक लाभ मिलने की उम्मीद है। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन मिलाजुला व्यतीत होगा। प्रेम जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति नजर आ रही है। आप अपने साथी की भावनाओं को समझने की कोशिश कीजिए। आत्मविश्वास मजबूत रहेगा। जोखिम भरे कामों में सफलता मिलने के योग हैं। अगर आप कहीं पैसा निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो सोच विचार जरूर कीजिए। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ सकती है। अचानक उधार दिया गया पैसा वापस मिलेगा। किसी भी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से बचना होगा।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन बेहद खास नजर आ रहा है। परिवार वालों के साथ हंसी-खुशी समय व्यतीत करेंगे। माता-पिता की सेहत में सुधार आएगा। पुराने किए गए निवेश का अच्छा फायदा मिल सकता है। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। दूर संचार माध्यम से कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। जो व्यक्ति काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में भटक रहे थे, उनको अच्छी कंपनी से बुलावा आ सकता है। भाई बहनों का पूरा सहयोग प्राप्त होगा।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन अति उत्तम साबित होगा। कम मेहनत में अधिक सफलता मिलने के योग हैं। कार्यस्थल में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। कारोबार में अच्छा लाभ मिलेगा। जो युवा वर्ग सरकारी नौकरी का प्रयास कर रहे हैं, उन्हें मौका मिल सकता है। मेहनत रंग लाएगी। किसी बड़े लाभ की स्थिति बन रही है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई-लिखाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छी सफलता मिल सकती है। रुके हुए कार्य प्रगति पर आएंगे।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। परिवार के सभी सदस्यों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखने होंगे। तकनीकी क्षेत्र से जुड़े हुए व्यक्तियों को सामान्य फल की प्राप्ति होगी। किस्मत से ज्यादा आपको अपनी मेहनत पर भरोसा करने की आवश्यकता है। लालच करने से नुकसान हो सकता है। मान-प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी। नौकरी के क्षेत्र में सहकर्मियों से तालमेल नहीं बैठेगा। पति-पत्नी के बीच छोटी मोटी नोकझोंक होने की संभावना नजर आ रही है। आपको अपनी वाणी और गुस्से पर कंट्रोल रखना होगा।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन ठीक रहेगा। बिजनेस में फायदा होने के योग बन रहे हैं। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। आपकी सोच सकारात्मक रहेगी। घर से संबंधित यदि कोई कानूनी कार्यवाही संबंधि केस रुका हुआ है, तो थोड़ा सजग रहें। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखें। अचानक ऑफिस के काम से किसी यात्रा पर जा सकते हैं, आपके द्वारा की गई यात्रा सुखद रहेगी। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन काफी हद तक ठीक नजर आ रहा है। अचानक आर्थिक मुनाफा मिलने के योग हैं। घरेलू जरूरतों के पीछे थोड़ा धन खर्च हो सकता है। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ेगी। दूर संचार माध्यम से खुशखबरी मिलने की उम्मीद है, जिससे घर परिवार का माहौल खुशहाल बनेगा। नौकरी करने वाले व्यक्तियों के लिए आज बदलाव का समय है। आर्थिक क्षेत्र में स्थिरता बनी रहेगी। गुप्त शत्रुओं से थोड़ा संभल कर रहना होगा।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपको सरकारी कामों में सफलता मिलने के प्रबल योग हैं। सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। किसी नई योजना की तरफ आकर्षित कर हो सकते हैं। दोस्तों के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बन सकती है। पैतृक संपत्ति से लाभ होगा। जमीन-मकान के कागज में हस्ताक्षर करने से पहले सावधानी बरतने की जरूरत है। कमाई के जरिए बढ़ेंगे। कुछ रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं, जिससे आपका मन हर्षित होगा। अगर आप कहीं पैसा लगाने का विचार बना रहे हैं, तो घर के अनुभवी व्यक्तियों से सलाह जरूर लीजिए।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन कठिन नजर आ रहा है। कामकाज में कुछ बाधाएं उत्पन्न हो सकती हैं, जिसको लेकर आपका मन काफी चिंतित रहेगा। जितनी मेहनत करेंगे उसके अनुसार फल की प्राप्ति नहीं हो पाएगी। नौकरी के क्षेत्र में सहकर्मियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखें। विद्यार्थियों का दिन अच्छा रहेगा, किसी प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी में शिक्षकों का सहयोग मिल सकता है। आपकी मेहनत रंग लाएगी। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। प्रेम जीवन में सुधार आएगा। बच्चों की तरफ से टेंशन दूर होगी।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन भाग्यशाली साबित होगा। कामकाज में कम मेहनत में अधिक सफलता मिलने के योग हैं। विद्यार्थियों को किसी पर प्रतियोगिता परीक्षा में मन मुताबिक परिणाम हासिल हो सकता है। आपके द्वारा की गई कोशिश सफल रहेगी। नए बिजनेस की ओर आकर्षित हो सकते हैं। व्यापार आदि की दृष्टि से समय मिलाजुला नजर आ रहा है। कोई पुरानी योजना अचानक याद आ सकती है और आप उस पर काम करने की कोशिश भी करेंगे। दोस्तों की पूरी मदद मिलेगी। परिवार वालों के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बन सकती है।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन ठीक रहेगा। भौतिक सुख-साधनों के पीछे थोड़ा धन खर्च हो सकता है। कानूनी मामलों में सफलता मिलेगी। कामकाज आपके मन मुताबिक पूरे होंगे, जिससे आपका मन हर्षित होगा। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। उधार दिया गया पैसा वापस मिल सकता है। करियर में आगे बढ़ने के अच्छे अवसर मिलने की वजह से आपका मन प्रसन्न होगा। आप अपने किसी भी काम में लापरवाही ना करें अन्यथा नुकसान हो सकता है। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे।