25 सितंबर 2021 राशिफल: आज 6 राशियों को भाग्य के सहारे काम में मिलेगी सफलता, घर में आएंगी खुशियां

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 25 सितंबर 2021 का राशिफल बताएंगे। राशिफल की मदद से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हो सके। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज आपको किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, आप इसकी जानकारी अपनी राशि अनुसार जानिए।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन पहले के दिनों की अपेक्षा अच्छा रहने वाला है। कामकाज में लगातार सफलता हासिल होगी। दोस्तों के साथ किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने की योजना बन सकती है। समाजिक क्षेत्र से जुड़े हुए व्यक्तियों को आज सामाजिक सम्मान की प्राप्ति होगी। सरकारी कामकाज में सफलता मिल सकती है। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। आपको पैसे का उधार लेन-देन करने से बचना होगा अन्यथा धन हानि होने की आशंका नजर आ रही है।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। व्यापार के सिलसिले में नई योजना बना सकते हैं, जो भविष्य में लाभदायक सिद्ध होगी। कामकाज के सिलसिले में कठिन मेहनत करनी पड़ सकती है, तभी आपको सफलता मिलने की उम्मीद है। आप अपनी सेहत पर ध्यान दीजिए। बाहर के खानपान से परहेज कीजिए। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। अचानक कुछ लाभ के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। परिवार के सदस्यों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। आज किसी से भी पैसा उधार लेने से बचना होगा।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आप सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर नजर आ रहे हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। व्यापार के सिलसिलेमैं किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है, आपके द्वारा की गई यात्रा सफल रहेगी। ससुराल पक्ष से चल रहे मतभेद खत्म हो सकते हैं। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। प्रेम जीवन में सफलता मिलने के प्रबल योग हैं। प्रिय आपकी भावनाओं को समझेगा।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। अगर आप कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं तो उसमें आपको अवश्य सफलता हासिल होगी। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। पहले किए गए निवेश का अच्छा फायदा मिल सकता है। मानसिक परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। सामाजिक क्षेत्र में आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। माता-पिता के स्वास्थ्य में सुधार आएगा। खास व्यक्तियों से जान पहचान हो सकती है, जो भविष्य में आपको अच्छा फायदा दे सकता है। अगर आप साझेदारी में कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं तो आज का दिन ठीक नजर आ रहा है। दोस्तों का पूरा सहयोग मिलेगा। किस्मत आपका पूरा साथ देगी।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपको कुछ जरूरी काम में अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। आपकी मेहनत रंग लाएगी। करियर की दिशा में आप अधिक सोच विचार कर सकते हैं। गुप्त शत्रु आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे इसलिए आपको सावधान रहना होगा। विवाह योग्य व्यक्तियों के लिए समय अनुकूल रहने वाला है, यदि वह कोशिश करेंगे तो उन्हें सफलता अवश्य प्राप्त होगी। आप अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें अन्यथा किसी के साथ विवाद हो सकता है। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ेगी, गुरुजनों का आशीर्वाद आपके साथ बना रहेगा। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन ठीक रहेगा। रचनात्मक कार्य में सफलता हासिल होगी। विषम परिस्थितियों का डटकर सामना कर सकते हैं। किस्मत के सहारे आपके रुके हुए कार्य पूरे होंगे। राजनीति के क्षेत्र में मन मुताबिक सफलता मिलने की उम्मीद है। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिलेगा। शाम को कोई शुभ समाचार मिल सकता है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। घर परिवार का माहौल खुशहाल रहेगा। भाई-बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म हो सकते हैं। समाज में आप अपनी अलग पहचान बनाने में सफल रहेंगे। व्यापार अच्छा चलेगा। कारोबार में बरकत होगी।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन मन मुताबिक नहीं रहने वाला है। नौकरी के क्षेत्र में संभलकर रहना होगा। कुछ जातक आपके कामकाज पर नजर रख सकते हैं। अगर आप किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जा रहे हैं तो उस दौरान वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें। किसी भी प्रकार के वाद-विवाद को बढ़ावा मत दीजिए। आपको अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखनी होगी। प्रेम जीवन अच्छा व्यतीत होने वाला है।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन कुछ विशेष नजर आ रहा है। कामकाज में अच्छी सफलता मिल सकती है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। धन कमाने के जरिए हाथ लग सकते हैं। व्यापार से जुड़े हुए व्यक्तियों को लाभदायक समझौते मिलने के लिए योग हैं। पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। रुके हुए कार्य प्रगति पर आएंगे। बैंक से जुड़े हुए कामों में आपको लाभ मिलने की उम्मीद नजर आ रही है। विवाह योग्य व्यक्तियों को विवाह का अच्छा रिश्ता मिल सकता है।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन काफी व्यस्त भरा रहेगा। काम के सिलसिले में अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है, जिससे शारीरिक थकान और कमजोरी महसूस होगी। आप किसी को भी पैसा उधार मत दीजिए अन्यथा उधार दिया गया पैसा वापस लेने में कठिनाई हो सकती है। कुछ पुरानी बातें आपके मन को काफी परेशान कर सकती हैं। आपको अपनी सोच सकारात्मक रखनी होगी। पारिवारिक जीवन अच्छा रहने वाला है। परिवार वालों के साथ समय व्यतीत करके आपको अच्छा महसूस होगा। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। घर के छोटे बच्चों के साथ खुशी-खुशी समय व्यतीत करेंगे।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन अच्छा नजर आ रहा है। आपके पराक्रम में बढ़ोतरी होगी। कार्य क्षेत्र में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे। बड़े अधिकारी आपकी पूरी मदद करने वाले हैं। रुके हुए कार्य पूरे कर सकते हैं। आप अपने मनपसंद भोजन का आनंद लेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे व्यक्तियों को अपनी वाणी पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है, नहीं तो उनके संबंधों में दरार आ सकती है। पारिवारिक बिजनेस में आज आपको अपने पिताजी की सलाह जरूर लेनी चाहिए।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन शानदार रहेगा। घरेलू सुख=साधनों में बढ़ोतरी होगी। फिजूलखर्ची पर कंट्रोल रहेगा। कमाई के जरिए बढ़ सकते हैं। धन संबंधित परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिल सकता है। तकनीकी क्षेत्र से जुड़े हुए व्यक्तियों का दिन फायदेमंद साबित होगा। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा की में मन मुताबिक परिणाम मिल सकता है। संतान के भविष्य की चिंता दूर होगी। आप कहीं पैसे निवेश कर सकते हैं, जो आपके लिए लाभदायक रहने वाला है।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपको हर मामले में सफलता मिलने के योग हैं। संतान से संबंधित यदि कोई समस्या चल रही है तो उसका समाधान निकल सकता है। पिताजी की सहायता से आपके रुके हुए काम पूरे होंगे। विषम परिस्थितियों का सामना करने में सक्षम रहेंगे। मौसम के विपरीत प्रभाव की वजह से आपकी सेहत में कुछ गिरावट नजर आ रही है इसलिए स्वास्थ्य के प्रति आपको सावधान रहना होगा। व्यापार अच्छा चलेगा। किसी भी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से बचें। जरूरी कामों में फैसला लेने से पहले सोच-विचार जरूर कीजिए। भविष्य को लेकर नई योजना बना सकते हैं। खास व्यक्तियों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा।