26 अगस्त 2021 राशिफल: आज इन 6 राशि वालों को काम-धंधे में होगा जबरदस्त फायदा, किस्मत देगी पूरा साथ

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 26 अगस्त 2021 का राशिफल बताएंगे। राशिफल की मदद से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हो सके। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज आपको किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, आप इसकी जानकारी अपनी राशि अनुसार जानिए।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन मिलाजुला रहने वाला है। आप अपने व्यापार की योजनाओं पर थोड़ा ध्यान दीजिए अन्यथा नुकसान झेलना पड़ सकता है। आप अपने सभी कार्य समय को ध्यान में रखते हुए करें। नौकरी के क्षेत्र का माहौल सामान्य रहेगा। बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखने होंगे। अगर आप किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जा रहे हैं तो वाहन प्रयोग में लापरवाही ना करें अन्यथा चोट लग सकती है। पारिवारिक माहौल खुशहाल रहेगा। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा, जिससे आपका आत्मबल मजबूत बनेगा। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। बाहर के खानपान से परहेज करने की आवश्यकता है।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन बहुत शुभ नजर आ रहा है। कार्यक्षेत्र में उन्नति मिलने के योग हैं। नए व्यक्तियों से दोस्ती हो सकती है। आप अपने अच्छे स्वभाव से दूसरों का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित कर सकते हैं। कठिन परिस्थितियों से छुटकारा मिलेगा। कामकाज में आ रही बाधा दूर होगी। आप अपने शत्रुओं को परास्त करेंगे। आप अपनी कीमती चीजों को संभाल कर रखें। पति-पत्नी के बीच चल रहे मतभेद खत्म हो सकते हैं। संतान पक्ष की ओर से कोई समस्या थी, तो वह आज खत्म हो सकती है। पिताजी की सलाह आपके किसी काम में लाभदायक सिद्ध होगी।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन सफलतादायक रहेगा। अगर आप कोई नया व्यापार शुरू करना चाहते हैं तो आज का दिन अच्छा नजर आ रहा है। आपको इसका भविष्य में अच्छा फायदा मिलेगा। किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। रुके हुए कार्य प्रगति पर आएंगे। आपकी मेहनत रंग लाएगी। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आप अपने भविष्य को लेकर नई योजना बना सकते हैं। खास व्यक्तियों से संपर्क बनेंगे, जिसका आगे चलकर लाभ मिलेगा। धार्मिक कामों में आपका अधिक मन लगेगा। माता-पिता के साथ किसी मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिल सकता है।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन अच्छा नजर आ रहा है। आप सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। आप अपने सभी कार्य समय पर पूरे कर सकते हैं। कामकाज आपके मन मुताबिक पूरे होंगे, जिससे आपका मन हर्षित होगा। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। दोस्तों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। आप अपनी मधुर वाणी से दूसरों का दिल जीत सकते हैं। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छा रिजल्ट मिल सकता है। दोस्तों के साथ कहीं घूमने-फिरने की योजना बन सकती है। मनोरंजन के साधनों में थोड़ा धन खर्च होने की संभावना है।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपको उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे व्यक्तियों को शुभ समाचार सुनने को मिलेगा। कार्य क्षेत्र में आप ईमानदारी से कार्य करेंगे, जिसका आपको लाभ जरूर मिलेगा। बड़े अधिकारी आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। घर के किसी सदस्य से कहासुनी हो सकती है। आपको अपनी वाणी और गुस्से पर काबू रखने की आवश्यकता है। बच्चों की कोई इच्छा पूरी कर सकते हैं। नौकरी के क्षेत्र में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। ऑफिस के काम से किसी यात्रा पर जाना पड़ेगा। आपके द्वारा की गई यात्रा सुखद रहेगी।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन उत्तम नजर आ रहा है। जिस भी कार्य में हाथ डालेंगे, उसमें सफलता मिलने के योग हैं। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। आप संतान से संबंधित कोई फैसला ले सकते हैं। माता-पिता की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। व्यापार में विस्तार होने की संभावना है। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। करियर के क्षेत्र में आगे बढ़ने के नए मौके मिल सकते हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। सरकारी नौकरी से जुड़े हुए व्यक्तियों को पदोन्नति मिलने की संभावना नजर आ रही है। सहकर्मियों के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज किसी पुरानी परेशानी से छुटकारा मिल सकता है। अधूरे कामों पर थोड़ा ध्यान दीजिए। दोस्तों की पूरी सहायता मिलेगी। परिवार वालों के साथ आप अच्छा समय व्यतीत करेंगे। किसी भी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से बचना होगा। अचानक कोई पुरानी बात आपके मन को काफी परेशान कर सकती है। आप अपने ऊपर नकारात्मक विचारों को हावी मत होने दीजिए। जीवनसाथी का हर कदम पर सहयोग मिलेगा। व्यापार में आ रही परेशानी दूर हो सकती है।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपको मिले-जुले परिणाम हासिल होंगे। आप अपने व्यापार में कुछ नया बदलाव करने की कोशिश करेंगे। भागीदारों का पूरा सहयोग मिलेगा। सामाजिक क्षेत्र में नए-नए व्यक्तियों से जान पहचान हो सकती है परंतु आप किसी भी अनजान व्यक्ति के ऊपर जरूरत से ज्यादा भरोसा मत कीजिए। नौकरी के क्षेत्र में सभी के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखें, इससे आपको लाभ मिलेगा। घर परिवार के सभी सदस्य आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। अचानक उधार दिया गया पैसा वापस मिल सकता है। सामाजिक क्षेत्र में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। प्रेम जीवन सामान्य रहेगा। दांपत्य जीवन में सुख की प्राप्ति होगी।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका मन धर्म-कर्म के कामों में अधिक लगेगा। विवाह योग्य व्यक्तियों को शुभ सूचना मिलने की संभावना है। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे व्यक्तियों का प्रेम विवाह हो सकता है, जिसे परिवार के सदस्य द्वारा मंजूरी मिल सकती है। व्यापार अच्छा चलेगा। धन लाभ मिलने के योग हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत बनी रहेगी। काफी लंबे समय से रुकी हुई योजना पूर्ण हो सकती है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। तकनीकी क्षेत्र से जुड़े हुए व्यक्तियों को फायदा मिलने के योग हैं। पिताजी की सेहत में सुधार आएगा। माता का आशीर्वाद और प्यार मिलेगा।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपके उत्साह में बढ़ोतरी होगी। निवेश संबंधित मामलों में अच्छा फायदा मिल सकता है। किस्मत का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिल सकता है। भाई बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। सामाजिक क्षेत्र में आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। परिवार के सदस्यों के साथ बैठकर किसी मांगलिक कार्यक्रम पर चर्चा कर सकते हैं। आपके पर में निखार आएगा। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा में मन मुताबिक रिजल्ट मिल सकता है।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन बेहतरीन साबित होगा। आप अपने सभी कार्य पूरे जोश के साथ पूरा करेंगे। अचानक आर्थिक मुनाफा मिलने के योग हैं। मानसिक परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। अगर कोर्ट कचहरी का कोई मामला चल रहा है तो उसमें आपको जीत हासिल होगी। रोजगार में आपको कोई सुनहरा अवसर प्राप्त हो सकता है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। विद्यार्थियों को सफलता प्राप्ति के लिए थोड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। शिक्षकों का साथ मिलेगा।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन सामान्य रूप से व्यतीत होगा। पारिवारिक समस्या यदि कोई थी तो वह आज किसी प्रयोजन की सहायता से खत्म हो सकती है। परिवार में बेहतर तालमेल देखने को मिलेंगे। कार्य क्षेत्र में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आप जितनी मेहनत करेंगे उसके अनुसार फल की प्राप्ति होगी। व्यापार में किसी भी प्रकार का परिवर्तन मत कीजिए अन्यथा मुनाफे में कमी आ सकती है। अगर किसी संपत्ति के लेनदेन के बारे में सोच रहे हैं तो उसके लिए आज का दिन उत्तम नजर आ रहा है।