26 दिसंबर 2021 राशिफल: आज इन 5 राशि वालों के दूर होंगे आर्थिक संकट, कामयाबी चूमेगी कदम

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 26 दिसंबर 2021 का राशिफल बताएंगे। राशिफल की मदद से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हो सके। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज आपको किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, आप इसकी जानकारी अपनी राशि अनुसार जानिए…

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन सामान्य रूप से व्यतीत होने वाला है। पैसों का लेनदेन मत कीजिए अन्यथा हानि हो सकती है। परिवार वालों के साथ ज्यादा से ज्यादा समय व्यतीत करने की कोशिश करेंगे। अगर आप कोई बड़ा निवेश करना चाहते हैं, तो घर के अनुभवी व्यक्तियों की सलाह जरूर लें, इससे आपको फायदा मिलेगा। पति-पत्नी एक-दूसरे की भावनाओं को समझेंगे। घर में मांगलिक कार्यक्रम के आयोजन पर चर्चा हो सकती है। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। दोस्तों के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बन सकती है।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन बेहद बढ़िया नजर आ रहा है। काफी लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। आर्थिक परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। आप अपने मनपसंद भोजन का आनंद ले सकते हैं। कमाई के जरिए बढ़ेंगे, जिससे घर की आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। प्राइवेट नौकरी करने वालों को बड़े अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा। आप अनजान लोगों की बातों पर ध्यान मत दीजिए। कुछ लोग आपका फायदा उठाने की कोशिश करेंगे, इसलिए सावधान रहें। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जीवनसाथी के साथ बेहतरीन समय व्यतीत करेंगे।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन थोड़ा कठिन नजर आ रहा है। घरेलू कामकाज में अधिक व्यस्त रहेंगे। कोई पुरानी चिंता आपके मन को बेचैन कर सकती है। आप अपने ऊपर नकारात्मक विचारों को हावी मत होने दीजिए। माता-पिता की सेहत में गिरावट आ सकती है, जो आपकी चिंता का कारण बनेगी। कामकाज में जल्दीबाजी ना करें अन्यथा कार्य बिगड़ सकता है। घरेलू जरूरतों के पीछे अधिक धन खर्च होने की संभावना नजर आ रही है। आपको अपनी आमदनी के अनुसार खर्चों पर कंट्रोल रखना होगा अन्यथा भविष्य में आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपको अपनी मेहनत के अनुसार फल की प्राप्ति होगी। ऑफिस के काम से किसी यात्रा पर जा सकते हैं, आपके द्वारा की गई यात्रा सफल रहेगी। वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें। दोस्तों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। आप कोई नया व्यापार शुरू करने की योजना बना सकते हैं, जो आपके लिए लाभदायक रहेगा। कामकाज के तरीकों में कुछ बदलाव करेंगे। उधार दिया गया पैसा वापस मिल सकता है। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिलेगा। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन बेहतरीन साबित होगा। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। विशेष व्यक्तियों से जान पहचान हो सकती है, जिनकी मदद से आप अपने करियर में आगे बढ़ेंगे। आप अपने रुके हुए कामों को पूरा कर सकते हैं। नौकरी के क्षेत्र में माहौल आपके पक्ष में रहेगा। जीवनसाथी से कोई बढ़िया उपहार मिलने की संभावना है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। प्रेम जीवन में सकारात्मक बदलाव आने की उम्मीद है, बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह हो सकता है। घर के बड़े बुजुर्गों की तबीयत में सुधार आएगा।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन बेहद खास रहेगा। कम मेहनत में अधिक लाभ मिलने की उम्मीद है। विद्यार्थियों को पढ़ाई पर ध्यान देने की आवश्यकता है। पैतृक संपत्ति से लाभ हो सकता है। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। अगर आपने पहले कोई निवेश किया है तो उसका अच्छा फायदा मिल सकता है। जीवनसाथी से चल रहे मतभेद खत्म होंगे। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। ससुराल पक्ष से धन लाभ मिलने की उम्मीद नजर आ रही है। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन काफी हद तक ठीक रहेगा। पैसों का उधार लेन-देन कर रहे हैं तो सावधानी बरतें। नौकरी के क्षेत्र में प्रमोशन मिल सकती है। घरेलू जरूरतों के पीछे अधिक धन खर्च होने की संभावना है। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ेगी लेकिन आपकी मेहनत रंग लाएगी। आप किसी की भी सुनी सुनाई बातों पर भरोसा मत कीजिए। घर की आर्थिक स्थिति मजबूत बनाने की आप हर संभव कोशिश करेंगे। शरीर में थकान और कमजोरी महसूस हो सकती है। काम के साथ-साथ आपको अपने स्वास्थ्य का भी ध्यान रखना होगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। परिवार वालों के साथ हंसी-खुशी समय व्यतीत करेंगे। बच्चों की तरफ से टेंशन दूर होगी। छात्रों को कठिन विषयों में शिक्षकों का सहयोग मिल सकता है। मानसिक परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। आपको अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखने की आवश्यकता है। किसी भी प्रकार के वाद-विवाद को बढ़ावा मत दीजिए। अचानक व्यापार के सिलसिले में किसी यात्रा पर जा सकते हैं, आपके द्वारा की गई यात्रा लाभदायक सिद्ध होगी। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज संतान से संबंधित चिंता अधिक रहेगी। आप अपने बच्चों के भविष्य को लेकर नई योजनाएं बना सकते हैं। अपने ऊपर नकारात्मक विचारों को हावी मत होने दीजिए। खान-पान पर नियंत्रण रखना होगा अन्यथा पेट से जुड़ी हुई परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं। आपके काम को लेकर आपके सीनियर आपसे प्रसन्न होंगे। कार्यक्षेत्र में किसी से ज्यादा अपेक्षाएं और उम्मीदें ना सजोकर रखें। पारिवारिक रिश्ते में मजबूती आएगी। जरूरत पड़ने पर परिवार के सभी सदस्य आपका पूरा साथ देंगे।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन खुशियों से भरपूर रहेगा। रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। धन कमाने के जरिए हाथ लगेंगे, जिनका फायदा उठाना चाहिए। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। नए-नए व्यक्तियों से जान पहचान हो सकती है। स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। व्यापार से जुड़े हुए व्यक्तियों को भारी मात्रा में धन लाभ मिलने की उम्मीद है। छोटे-मोटे व्यापारियों के ग्राहकों में बढ़ोतरी हो सकती है। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। किसी भी प्रकार के वाद-विवाद से दूर रहें।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन अच्छे परिणाम लेकर आया है। घर का माहौल सकारात्मक रहेगा। किसी रिश्तेदार से खुशखबरी मिल सकती है, जिससे घर परिवार की खुशियों में बढ़ोतरी होगी। कोई पुराना वाद-विवाद खत्म हो सकता है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। किसी पुराने काम में की गई मेहनत रंग लाएगी। किस्मत के बलबूते धन कमाने के बहुत से मार्ग हासिल होंगे। आर्थिक परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। अगर आप कहीं पूंजी निवेश करना चाहते हैं, तो आज का दिन एक नजर आ रहा है।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपको बिजनेस में अपार सफलता मिलने के योग हैं। व्यापार की बाधाएं दूर होंगी। विदेश में काम करने वालों का समय अच्छा रहने वाला है। प्राइवेट नौकरी करने वालों को पदोन्नति मिल सकती है। बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। अचानक धन लाभ हो सकता है। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेगा। परिवार वालों के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। आपका मन पूजा पाठ में अधिक लगेगा।