26 फरवरी 2022 राशिफल: आज इन 5 राशियों का शुभ रहेगा दिन, व्यापार में मिलेगा अच्छा लाभ

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 26 फरवरी 2022 राशिफल का राशिफल बताएंगे। राशिफल की मदद से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हो सके। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज आपको किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, आप इसकी जानकारी अपनी राशि अनुसार जानिए…

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन सामान्य रूप से व्यतीत होगा। पैसों का लेनदेन मत कीजिए अन्यथा हानि हो सकती है। दांपत्य जीवन का भरपूर सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। निजी जीवन में चल रही परेशानियों का समाधान निकल सकता है। व्यापार में उतार-चढ़ाव की स्थिति नजर आ रही है। आपको यही सलाह दी जाती है कि आप अपने व्यापार में किसी भी प्रकार का बदलाव मत कीजिए वरना मुनाफे में कमी आ सकती है। वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन बहुत शुभ नजर आ रहा है। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। कमाई के जरिए बढ़ सकते हैं। व्यापार करने वालों को अच्छा लाभ प्राप्त हो सकता है। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया है, तो वह पैसा वापस मिलेगा। माता-पिता की सेहत में सुधार आएगा। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। परिवार वालों के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेगा। प्रेम जीवन में सकारात्मक बदलाव आने की उम्मीद है।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन ठीक नजर आ रहा है। आप अपनी कोशिशों से रुके हुए कार्य पूर्ण कर सकते हैं। दोस्तों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। घरेलू सुख साधनों के पीछे थोड़ा धन खर्च हो सकता है परंतु आपकी आमदनी अच्छी रहेगी, जिससे सब कुछ संतुलित हो जाएगा। अचानक दूर संचार माध्यम से निराशाजनक समाचार सुनने को मिल सकता है, जो आपकी चिंता का कारण बनेगा। परिवार वाले आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। छोटे-मोटे व्यापारियों का मुनाफा बढ़ सकता है। आपके ग्राहकों में बढ़ोतरी होगी।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन परेशानी भरा रहेगा। सेहत को लेकर आप काफी चिंतित रहने वाले हैं। बाहर के खानपान से परहेज कीजिए। अगर आप किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जा रहे हैं, तो उस दौरान वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें। कुछ लोग आपके अच्छे स्वभाव का फायदा उठाने की कोशिश करेंगे इसलिए ऐसे लोगों से सावधान रहना बहुत जरूरी है। पैसों का उधार लेन-देन मत कीजिए। प्रेम जीवन अच्छा रहेगा। बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह हो सकता है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन अति उत्तम साबित होगा। पहले किए गए निवेश का अच्छा फायदा मिलता हुआ नजर आ रहा है। कमाई के जरिए बढ़ेंगे। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में सफल हो सकते हैं। राजनीति से जुड़े हुए व्यक्तियों को मन मुताबिक सफलता मिल सकती है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। करियर में आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं, जिनका फायदा उठाना चाहिए। बच्चों की तरफ से टेंशन दूर होगी। ससुराल पक्ष से धन लाभ मिलने की उम्मीद है।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन काफी बेहतर साबित होगा। आप अपनी चतुराई से रुके हुए कामों को अंजाम दे सकते हैं। महत्वपूर्ण मामलों में निर्णय लेने में सक्षम रहेंगे। आप अपने शत्रुओं को परास्त करेंगे। मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जरूरतमंदों की मदद करने के लिए आप सबसे आगे रहने वाले हैं। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। शासन सत्ता का भरपूर सहयोग मिलेगा। आपकी कोई अधूरी इच्छा पूर्ण हो सकती है। माताजी की सेहत में सुधार आएगा।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। घर परिवार के सदस्यों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखें। जो व्यक्ति काफी लंबे समय से नई जॉब की तलाश कर रहे थे उनको अपना प्रयास जारी रखना होगा, आपको सफलता अवश्य प्राप्त होगी। आप अपने व्यवहार पर काबू रखें। किसी से भी बातचीत करते समय शब्दों पर ध्यान देना होगा अन्यथा वाद विवाद हो सकता है। घर के छोटे बच्चों के साथ हंसी-खुशी समय व्यतीत करेंगे। अचानक ऑफिस के काम से यात्रा पर जाना पड़ेगा। आपके द्वारा की गई यात्रा सुखद रहेगी।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। सरकारी नौकरी करने वालों को पदोन्नति के साथ-साथ वेतन में वृद्धि होने की खुशखबरी मिल सकती है, जिससे आपका मन प्रसन्न होगा। परिवार के सभी सदस्य आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। जीवनसाथी से बढ़िया गिफ्ट मिल सकता है। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। दोस्तों के साथ मिलकर किसी छोटी मोटी पार्टी का आयोजन कर सकते हैं। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में मन मुताबिक सफलता मिलने की पूरी संभावना है।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन पहले के दिनों की अपेक्षा बेहतर साबित होगा। किसी संपत्ति की प्राप्ति हो सकती है। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। पैतृक संपत्ति से लाभ मिलने की उम्मीद है। नौकरी के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। बड़े अधिकारी आपके कामों से प्रभावित हो सकते हैं। आपको पदोन्नति मिलने की पूरी उम्मीद नजर आ रही है। पहले किए गए कामों का अच्छा फायदा मिल सकता है। विवाह योग्य व्यक्तियों को अच्छे रिश्ते मिलेंगे। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन थोड़ा कठिन नजर आ रहा है। घरेलू जरूरतों के पीछे पैसा अधिक खर्च होगा इसलिए आपको ध्यान रखना होगा। आपको अपनी आमदनी को ध्यान में रखते हुए खर्च करना पड़ेगा, नहीं तो बाद में पछताना पड़ सकता है। स्वास्थ्य में कुछ गिरावट चल रही थी, तो उसमें आज सुधार हो सकता है। दोस्तों की मदद से अधूरे काम पूरे होंगे। अगर आपने किसी को पैसा उधार दिया है तो वह वापस मिल जाएगा। प्राइवेट नौकरी करने वालों को बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखने होंगे।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन बेहद शानदार साबित होगा। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियां दूर होंगी। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। रुके हुए काम पूर्ण हो सकते हैं। विशेष व्यक्तियों से जान पहचान बढ़ेगी, जिनकी मदद से आप अपने करियर में आगे बढ़ सकते हैं। अचानक बड़ी मात्रा में धन लाभ मिल सकता है। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। घर बनाने का सपना पूर्ण होता हुआ नजर आ रहा है। विद्यार्थियों को आज शिक्षा में मन मुताबिक परिणाम मिलने की वजह से वह काफी खुश रहेंगे।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन आर्थिक दृष्टि से अच्छा रहेगा। रोजगार की दिशा में कार्यरत व्यक्तियों के लिए दिन बेहतर नजर आ रहा है क्योंकि उनको आज उनके मन मुताबिक कोई बेहतर अवसर प्राप्त हो सकता है। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए व्यक्तियों को अपने गुप्त शत्रुओं से सतर्क रहना होगा क्योंकि यह आपके सामने कोई परेशानी खड़ी कर सकते हैं। संतान की तरफ से चिंता दूर होगी। दूर संचार माध्यम से खुशखबरी मिल सकती है। मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। प्रेम जीवन में चल रही परेशानियों का समाधान निकल सकता है।