26 जनवरी 2022 राशिफल: आज इन 3 राशि वालों की नौकरी, व्यापार एवं करियर से जुड़े कष्ट होंगे दूर, सभी जानें अपना हाल

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 26 जनवरी 2022 राशिफल का राशिफल बताएंगे। राशिफल की मदद से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हो सके। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज आपको किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, आप इसकी जानकारी अपनी राशि अनुसार जानिए…

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन विशेष नजर आ रहा है। नौकरी के क्षेत्र में लगातार तरक्की हासिल होगी। अगर आपने किसी को पैसे उधार दिया है, तो वह वापस मिल सकता है। पारिवारिक जीवन में खुशियां बनी रहेगी। करियर में आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं। छोटे-मोटे व्यापारियों का लाभ बढ़ने के योग बन रहे हैं। अगर आपका कोई सरकारी कामकाज रुका हुआ है, तो वह पूरा हो सकता है। जीवनसाथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। प्रेम जीवन में सकारात्मक बदलाव आने की संभावना है।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन थोड़ा उतार-चढ़ाव भरा नजर आ रहा है। बच्चों की शिक्षा की चिंता लगी रहेगी। आप अपने ऊपर नकारात्मक विचारों को हावी मत होने दीजिए। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। अचानक दूर संचार माध्यम से खुशखबरी मिल सकती है, जिससे आपका मन प्रसन्न होगा। घरेलू जरूरतों के पीछे अधिक पैसा खर्च हो सकता है। आपको अपनी आमदनी के अनुसार खर्चों का संतुलन बना कर रखना होगा अन्यथा भविष्य में आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। दोस्तों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। व्यापार सामान्य रहेगा। आप अपने व्यापार में किसी भी प्रकार का बदलाव मत कीजिए।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन बेहतर साबित होगा। पारिवारिक जीवन में खुशियां बनी रहेगी। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। कमाई के जरिए बढ़ सकते हैं। अचानक घर में मेहमानों का आगमन होगा, जिससे घर परिवार में चहल-पहल बनी रहेगी। बच्चों की तरफ से टेंशन खत्म होगी। ससुराल पक्ष से धन लाभ मिलने की उम्मीद नजर आ रही है। विवाह योग्य व्यक्तियों को अच्छे रिश्ते मिलेंगे। विदेश में काम करने वाले व्यक्तियों को अच्छा फायदा प्राप्त होगा। व्यापार के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। आपके द्वारा की गई यात्रा सफल रहेगी।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज जो व्यक्ति काफी लंबे समय से रोजगार की तलाश में इधर-उधर भटक रहे थे उनको अच्छा रोजगार मिलने की उम्मीद है। विशेष व्यक्तियों से जान पहचान बढ़ेगी। पति-पत्नी एक-दूसरे की भावनाओं को समझेंगे। पैसों का उधार लेन-देन करते समय सावधानी बरतें अन्यथा हानि हो सकती है। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा में मन मुताबिक परिणाम मिल सकते हैं। राजनीति के क्षेत्र में सफलता हासिल करेंगे। मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिल सकता है। आप अपने व्यवहार की मधुरता को बनाए रखें।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन बेहतर साबित होगा। कार्य क्षेत्र में आपके साथी आपको उपहार भेंट कर सकते हैं, जिससे आपका मन हर्षित होगा। आप अपने कामकाज में सफलता हासिल करेंगे। उधार दिया गया पैसा वापस मिल सकता है। प्रॉपर्टी के कामों में अच्छा फायदा मिलने के योग हैं। दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया काम शुरू करने की योजना बन सकती है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। जीवनसाथी की सलाह आपके किसी काम के लिए बेहतर साबित होगी। करियर में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे इसलिए उनका फायदा उठाना चाहिए। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन काफी भागदौड़ भरा रहने वाला है। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखें। किसी जरूरी काम को पूरा करने में अधिक भागदौड़ करनी पड़ेगी, जिससे शारीरिक थकान और कमजोरी महसूस हो सकती है। आप अपने जरूरी कामों को पहले खत्म करने की कोशिश करें यह आपके लिए बेहतर रहेगा। घर के बड़े बुजुर्गों की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। पति-पत्नी के बीच बहसबाजी होने की संभावना है। आप अपने जीवनसाथी को समझने की कोशिश कीजिए।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन उन्नति तो भरा रहेगा। जिस कार्य में हाथ डालेंगे, उसमें सफलता मिलने की प्रबल योग हैं। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। घर की आर्थिक स्थिति मजबूत बनाने में आपकी भूमिका अहम रहने वाली है। अगर आपने पहले कोई निवेश किया है, तो उसका अच्छा फायदा मिल सकता है। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेगा। प्रेम जीवन में सकारात्मक बदलाव आएंगे, बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह हो सकता है।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपके घर में किसी शुभ मांगलिक कार्यक्रम पर चर्चा हो सकती है, जिसमे परिवार के सभी सदस्य बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। शादीशुदा जिंदगी में खुशियां बनी रहेंगी। जीवनसाथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। किसी पुराने निवेश का अच्छा फायदा मिल सकता है। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। ससुराल पक्ष से मान-सम्मान मिलेगा। आप अपनी मधुर वाणी से दूसरों का दिल जीत सकते हैं। आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी होने की संभावना है।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन पहले के दिनों की अपेक्षा अच्छा रहेगा। आप आत्मविश्वास से भरपूर नजर आ रहे हैं। आप जिस काम में हाथ डालेंगे, उसे पूरा करके ही दम लेंगे। नौकरी के क्षेत्र में आपके कामों की प्रशंसा होगी। पदोन्नति मिलने की उम्मीद नजर आ रही है। व्यापार के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ेगी, आपके द्वारा की गई यात्रा लाभदायक सिद्ध होगी। मानसिक परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। विदेश में काम करने वालों को बेहतरीन फायदा मिल सकता है। छोटे-मोटे व्यापारियों का मुनाफा बढ़ेगा।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन काफी हद तक ठीक रहेगा। आपको सबसे पहले अपने मनपसंद काम करने होंगे। दूसरों के कामों में हस्तक्षेप मत कीजिए। कोर्ट कचहरी के मामलों से दूर रहना होगा। परिवार वालों के साथ ज्यादा से ज्यादा समय व्यतीत करने की कोशिश कर सकते हैं। आप अपनी सेहत पर ध्यान रखें। मौसम में परिवर्तन होने की वजह से स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें। जीवनसाथी के साथ आप ज्यादा वक्त व्यतीत करेंगे और अपने दिल की बात शेयर कर सकते हैं।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन बेहतरीन साबित होगा। मान-सम्मान बढ़ेगा। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगों के बीच कोई अवरोध चल रहा था, तो वह भी आज समाप्त होगा। आप किसी लाभदायक यात्रा पर जा सकते हैं। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। अधूरी मनोकामना पूर्ण हो सकती है। काफी लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। कोर्ट कचहरी के मामलों में फैसला आपके पक्ष में आएगा।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन कठिन नजर आ रहा है। भविष्य को लेकर आप काफी चिंतित रहेंगे। आप अपनी आर्थिक स्थिति पर थोड़ा ध्यान दीजिए। जहां जरूरत हो वहीं पर पैसा खर्च करें। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। आप अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखें। जीवनसाथी का हर कदम पर सहयोग मिलेगा। घर के छोटे बच्चों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। व्यापार में मन मुताबिक लाभ मिल सकता है।