26 अक्टूबर 2021 राशिफल: आज 3 राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, वहीं इन राशि वालों को रहना होगा सावधान

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 26 अक्टूबर 2021 का राशिफल बताएंगे। राशिफल की मदद से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हो सके। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज आपको किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, आप इसकी जानकारी अपनी राशि अनुसार जानिए…

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन सामान्य रूप से व्यतीत होने वाला है। आप किसी भी काम में जल्दीबाजी मत कीजिए अन्यथा कार्य बिगड़ सकता है। सामाजिक क्षेत्र में नए-नए व्यक्तियों से जान पहचान होगी परंतु किसी भी अजनबी के ऊपर जल्दी से विश्वास करना ठीक नहीं है। परिवार वालों के साथ ज्यादा से ज्यादा समय व्यतीत करने की कोशिश कर सकते हैं। अचानक दूर संचार माध्यम से खुशखबरी मिलेगी, जिससे आपका मन हर्षित होगा। बच्चों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। जीवनसाथी की मदद से आपका कोई अधूरा काम पूरा हो सकता है। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन थोड़ा उतार-चढ़ाव भरा नजर आ रहा है। मौसम परिवर्तन होने की वजह से सेहत खराब हो सकती है। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही ना करें। व्यापार से जुड़े हुए व्यक्तियों को भारी मात्रा में लाभ मिलने की उम्मीद है। रुके हुए कार्य प्रगति पर आएंगे। अनुभवी व्यक्तियों से जान पहचान हो सकती है, जिसका भविष्य में अच्छा फायदा मिलेगा। आप कोई भी बड़ा निवेश करने से बचें अन्यथा नुकसान हो सकता है। वाहन चलाते समय में सावधानी बरतने की आवश्यकता है। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन अति उत्तम रहेगा। आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। आप अपने सभी कार्य मेहनत के दम पर पूरा कर सकते हैं। अगर आपने किसी को पैसा उधार दिया है, तो वह पैसा वापस मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बन सकती है। पति-पत्नी एक-दूसरे की भावनाओं को समझेंगे। विवाह योग्य व्यक्तियों को विवाह का अच्छा रिश्ता मिल सकता है। घर का माहौल सकारात्मक बना रहेगा। भाई-बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। आप मधुर वाणी से दूसरों को प्रभावित कर सकते हैं।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन काफी भागदौड़ भरा रहेगा। किसी पुराने काम को लेकर आप थोड़े चिंतित हो सकते हैं। कार्यस्थल में अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती हैं। बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाए रखने की आवश्यकता है। किसी भी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से बचें। दोस्तों की मदद से आपका कोई जरूरी काम पूरा होगा। पैसों का उधार लेन-देन मत कीजिए अन्यथा हानि का सामना करना पड़ सकता है। छोटे-मोटे व्यापारियों का दिन अच्छा रहेगा। आपका मुनाफा बढ़ता हुआ नजर आ रहा है। ग्राहकों में बढ़ोतरी होगी। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन काफी हद तक ठीक रहेगा लेकिन बाहर के खानपान से परहेज करने की जरूरत है अन्यथा पेट से जुड़ी हुई परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं। आप सामाजिक कार्यक्रमों में काफी व्यस्त रहेंगे। अधिक बिजी होने की वजह से परिवार के सदस्यों के लिए समय निकाल पाना काफी मुश्किल रहेगा। बिजनेस के सिलसिले में किसी यात्रा पर जा सकते हैं। आपके द्वारा की गई यात्रा सफल रहेगी। आप अपने भविष्य को लेकर नई योजना बनाएंगे। माता-पिता का पूरा सहयोग मिलेगा।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन अच्छा नजर आ रहा है। रचनात्मक कामों में आपका अधिक मन लगेगा। विपरीत परिस्थितियां होने पर आपको अपने गुस्से पर काबू रखने की आवश्यकता है। अगर आप ऐसा नहीं करेंगे तो यह आपके लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ेगी। आपकी मेहनत रंग लाएगी। अगर आप किसी महत्वपूर्ण यात्रा पर जा रहे हैं तो उस दौरान गाड़ी चलाते समय सावधानी बरतें। परिवार में आज किसी के विवाह से संबंधित प्रस्ताव पर मुहर लगने से आपका मन हर्षित होगा।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपको मिश्रित परिणाम हासिल होंगे। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखने होंगे। जरूरी कामों में अधीनस्थ कर्मचारियों की मदद मिल सकती है। जीवनसाथी की सलाह पारिवारिक बिजनेस के लिए कारगर साबित होगी। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आप अपने व्यापार में कुछ बदलाव कर सकते हैं, जिसका भविष्य में अच्छा फायदा मिलेगा। अचानक दूर संचार माध्यम से खुशखबरी मिलने की संभावना है।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन कुछ विशेष नजर आ रहा है। मानसिक परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिल सकता है। अगर साझेदारी में कोई नया व्यापार शुरू करना चाहते हैं तो आज का दिन ठीक रहेगा, आपको भरपूर लाभ मिलने वाला है। भविष्य को लेकर आप कोई बड़ा निवेश करेंगे, जो आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। लाभदायक यात्रा पर जाने के योग हैं। व्यापार अच्छा चलेगा। कारोबार में बरकत होगी। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छा नतीजा मिल सकता है।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। किसी को भी पैसा उधार मत दीजिए अन्यथा नुकसान झेलना पड़ सकता है। विद्यार्थियों को पढ़ाई के मामले में काफी सतर्क रहना होगा, प्रतियोगिता परीक्षा के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ेगी। आपका मन पूजा पाठ में अधिक लगेगा। घर में मांगलिक कार्यक्रम के आयोजन पर चर्चा हो सकती है। जीवनसाथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। घर में मेहमानों का आगमन होगा, जिससे आप अधिक व्यस्त हो जाएंगे। प्रेम जीवन में सुधार आ सकता है। आपको अपने साथी की भावनाओं को समझने की आवश्यकता है।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन सामान्य रहेगा। परिवार वालों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। प्रेम जीवन में उतार-चढ़ाव नजर आ रहा है। आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है अन्यथा रिश्ते में दरार पड़ सकती है। गुप्त शत्रु आपको हानि पहुंचाने की कोशिश करेंगे, इसलिए सावधान रहें। गाड़ी चलाते समय लापरवाही मत कीजिए। विवाह योग्य व्यक्तियों को विवाह का अच्छा रिश्ता मिलेगा। ससुराल पक्ष से धन लाभ मिलने की उम्मीद है।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन उत्तम संपत्ति के संकेत दे रहा है। बड़ी मात्रा में धन लाभ मिल सकता है। भूमि या फिर वाहन खरीदने का सोच रहे हैं तो आज का दिन अच्छा रहेगा। कार्य क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। पदोन्नति के साथ वेतन में वृद्धि होने की खुशखबरी मिल सकती है। अगर कोर्ट कचहरी का कोई मामला चल रहा है तो फैसला आपके पक्ष में आएगा। भविष्य को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने में सफल रहेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। खानपान में रुचि बढ़ेगी।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन उत्तम लाभ दिला सकता है। कम मेहनत में अधिक सफलता मिलने के योग हैं परंतु आप किसी भी महत्वपूर्ण मामले में जल्दीबाजी से फैसला मत लीजिए। दोस्तों के साथ किसी जगह घूमने की योजना बन सकती है। बच्चों की तरफ से टेंशन दूर होगी। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में मन मुताबिक रिजल्ट मिल सकता है। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा।