27 अगस्त 2021 राशिफल: आज इन 3 राशि वालों का होगा भाग्योदय, अटके काम होंगे पूरे, जीवन की परेशानियां होंगी दूर

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 27 अगस्त 2021 का राशिफल बताएंगे। राशिफल की मदद से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हो सके। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज आपको किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, आप इसकी जानकारी अपनी राशि अनुसार जानिए।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन बहुत शुभ नजर आ रहा है। कामकाज में लगातार तरक्की हासिल होगी। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी होगी। बच्चों की तरफ से परेशानी खत्म होगी। दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया व्यापार शुरू कर सकते हैं, जिसका भविष्य में अच्छा फायदा मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। कारोबार में बरकत होगी। बिजनेस अच्छा चलेगा।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन सामान्य रूप से व्यतीत होगा। प्रेम जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति नजर आ रही है, आपको अपने प्रिय की भावनाओं को समझने की आवश्यकता है। आप किसी भी प्रकार के वाद-विवाद को बढ़ावा मत दीजिए। पिताजी के साथ वैचारिक मतभेद होने की संभावना नजर आ रही है। आप अपने गुस्से और वाणी पर नियंत्रण रखें। किसी भी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से बचना होगा। दांपत्य जीवन में सुख भरपूर मात्रा में मिलेगा, जिससे आपको खुशी होगी। विद्यार्थियों को कठिन विषयों पर फोकस करने की आवश्यकता है, कठिन विषयों में शिक्षकों का सहयोग मिलेगा।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपके पराक्रम में बढ़ोतरी होगी। व्यापार में लाभदायक समझौते हो सकते हैं। बड़ी मात्रा में धन लाभ मिलने की उम्मीद है। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। आप अपने घर की आर्थिक स्थिति मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाएंगे। गुप्त शत्रु परास्त होंगे। मानसिक चिंता दूर होगी। बच्चों की तरफ से तरक्की की खुशखबरी मिल सकती है। अगर आपकी कोई मूल्यवान वस्तु चोरी या गुम हो गई है तो वह आज आपको वापस मिलने की संभावना है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिल सकता है।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज व्यापार में बनाई गई योजनाओं से अच्छा फायदा मिल सकता है। ऑफिस के काम से किसी यात्रा पर जा सकते हैं। आपके द्वारा की गई यात्रा सुखद रहेगी। अगर आपने किसी को पैसा उधार दिया है तो वह पैसा वापस मिलेगा। छोटे कारोबारियों को अच्छा धन लाभ मिलने की उम्मीद है। प्रेम जीवन में सकारात्मक बदलाव आएंगे। आप अपने प्रिय के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। संतान आपकी आज्ञा का पालन करेगी। आपका मन प्रसन्न रहेगा। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। दोस्तों के साथ मनोरंजन भरा समय व्यतीत करेंगे।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन मिलाजुला रहने वाला है। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ सकती है परंतु आपको अपनी मेहनत का उचित परिणाम हासिल होगा। वाहन चलाते समय लापरवाही ना करें। घरेलू जरूरतों के पीछे अधिक पैसा खर्च हो सकता है। कार्यस्थल में बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बना रखना होगा। आत्मविश्वास मजबूत रहेगा, जिसके बलबूते आप अपने अधूरे काम पूरे कर सकते हैं। दोस्तों की पूरी सहायता मिलेगी। आज किसी से भी पैसों का उधार लेन-देन मत कीजिए अन्यथा धन हानि होने की आशंका नजर आ रही है।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन काफी भागदौड़ भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में कठिन मेहनत करनी पड़ेगी परंतु मेहनत के अनुसार फल की प्राप्ति नहीं हो पाएगी। आपका मन काफी चिंतित रहेगा। स्वास्थ्य पर ध्यान दीजिए। बाहर के खानपान से परहेज करें। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। घर के किसी बड़े बुजुर्गों की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। प्रेम जीवन में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन बेहद शुभ रहेगा। आप जिस काम को करेंगे, उसमें सफलता मिलने के योग हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। संतान को उत्तम कार्य करते देख आज आपका मन बेहद खुश रहेगा। विदेश में काम कर रहे व्यक्तियों को शुभ सूचना मिलने की संभावना है। आप किसी लाभदायक यात्रा पर जा सकते हैं। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। आपके द्वारा किए गए प्रयासों में सफलता मिलने के प्रबल योग हैं। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। कोई पुराना वाद-विवाद खत्म हो सकता है।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन उत्तम सफलता लेकर आया है। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। दूर संचार माध्यम से शुभ समाचार मिलने की संभावना है। करियर के क्षेत्र में लगातार आगे बढ़ेंगे। खास व्यक्तियों से संपर्क बन सकते हैं, जिसका आगे चलकर आपको अच्छा फायदा मिलेगा। जो व्यक्ति काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे थे, उनको अच्छी कंपनी से इंटरव्यू के लिए बुलावा आ सकता है। परिवार वालों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। सामाजिक क्षेत्र में आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। प्रेम जीवन अच्छा रहेगा। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने की योजना बना सकते हैं।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन मिश्रित फलदायक रहेगा। नौकरी के क्षेत्र में कठिन परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। बड़े अधिकारियों के साथ किसी बात को लेकर मतभेद होने की संभावना है। आप अपने गुस्से और वाणी पर नियंत्रण रखें। कामकाज में बाधाएं उत्पन्न हो सकती हैं। गुप्त शत्रु आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे इसलिए आपको सतर्क रहना होगा। किसी भी लंबी दूरी की यात्रा पर ना जाएं। आर्थिक स्थिति कमजोर रहेगी, इसलिए फिजूलखर्ची पर लगाम रखने की आवश्यकता है। अनजान व्यक्तियों के ऊपर जरूरत से ज्यादा भरोसा ना करें।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। घर में मांगलिक कार्यक्रम के आयोजन पर चर्चा हो सकती है। कामकाज में सफलता मिलने के योग हैं। वाहन सुख की प्राप्ति हो सकती है। बच्चों की नकारात्मक गतिविधियों पर थोड़ा नजर रखें अन्यथा इनकी तरफ से परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे व्यक्तियों का आज का दिन अच्छा रहेगा। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। धार्मिक कामों में आपकी रूचि बढ़ेगी। आप किसी मंदिर में भगवान के दर्शन करने के लिए जा सकते हैं, जिससे आपके मन को शांति मिलेगी।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपको उत्तम संपत्ति की प्राप्ति हो सकती है। अगर आपने किसी संपत्ति के लेन-देन का मन बनाया है तो उसमें आज आपको सफलता मिलने के योग नजर आ रहे हैं। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए व्यक्तियों को मन मुताबिक सफलता हासिल होगी। सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कोर्ट कचहरी के मामलों में फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। शासन-सत्ता का पूरा सहयोग मिलेगा। परिवार वालों के साथ हंसी-खुशी समय व्यतीत करेंगे। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने की योजना बन सकती है। प्रेम जीवन में सुधार आएगा।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपके जीवन में कुछ परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं। आप अपने किसी भी काम में जल्दीबाजी ना करें अन्यथा काम बिगड़ सकता है। मन में किसी बात को लेकर बेचैनी बनी रहेगी। आप अपने ऊपर नकारात्मक विचारों को हावी मत होने दीजिए। दोस्तों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। अगर आप कहीं पैसा निवेश करना चाहते हैं तो अनुभवी व्यक्तियों की सलाह जरूर लें। पिता के मार्गदर्शन में किए गए कार्यों में आज सफलता मिलने के योग हैं।