राशिफल: आज है सावन का अंतिम सोमवार, इन राशियों पर होने जा रही है महादेव की विशेष कृपा

मेष:

आपका आज का दिन बहुत ही चिंतामुक्त और खुला खुला गुजरने वाला है| आज किसी अनावश्यक विवाद में पड़ने या बिन बुलाई दिक्कत को करीब लाने से बचे| आपकी राशि के लोगों के जीवन में चली आ रही आर्थिक तंगी से आज निजात निजात मिलने की उम्मीद है| गृहस्थ जीवन में मधुरता आएगी और परिवार भी तनावमुक्त होकर शांति पथ पर आगे बढ़ेगा| किसी मित्र या कलीग से आज सहायता मिलने की भी सम्भावना है|

वृष:

वृष राशि के जातकों के लिए आज का दिन कोई बड़ी समस्या लेकर आने वाला है| परिवार में बच्चों या किसी बुजुर्ग का स्वास्थ्य बिगड़ने के कारण मन थोडा विचलित हो सकता है| हालाँकि आर्थिक दृष्टि से आज का दिन काफी शुभ है| आज का दिन नौकरीपेशा लोगों के जीवन में प्रमोशन की खबर ला सकता है| आज का दिन यात्रा के लिए काफी अच्छा है| आज आपको घरवालों और रिश्तेदारों से पूरा सहयोग मिलेगा|

मिथुन:

मिथुन राशि के लोगों का आज का दिन अपने बीते समय को छोडकर भविष्य के लिए कुछ करने का है| आज का दिन कुछ नया शुरू करने के लिए बहुत ही शुभ है| लेकिन आज कुछ करने से पहले बड़े बुजुर्गो या किसी जानकार की सलाह जरूर लें| आज आपका दिन आर्थिक तौर पर थोडा दिक्कतों भरा होने वाला है| आप ऐसे में आज फ़िज़ूल खर्च करने से बचें| प्रेम सम्बन्धों में आज थोड़ी खटास आने के असार हैं|

कर्क:

कर्क राशि के लोगों के लिए आज का दिन काफी शुभ रहने वाला है| आज आपके सेहत अच्छी बनी रहने वाली है| आज आपके जीवन में कोई समस्या आ सकती है जिसमे आप अपने किसी करीबी मित्र की राय ले| आज का दिन भावनात्मक फैसले लेने के लिए उतना अच्छा नहीं है| व्यापार में अगर आज पैसे इन्वेस्ट करने की सोच रहे हैं तो समय अनुकूल है| आज आपको पूरा लाभ मिलने की उम्मीद है|

सिंह:

सिंह राशि के जातकों का आज का दिन सफलता के समन्दर जैसा है| मेहनत के अनुसार आज सफलता नसीब होगी| पर ऐसे मेख़ुद पर अधिक बोझ देने से बचे| ऐसा करना आपकी सेहत को बिगड़ सकता है| घरवालों और दोस्तों संग आज का दिन सकारात्मक रहने वाला है| किसी पुरानी चली आ रही समस्या से आज आपको निजात मिल सकता है| आज कोई परेशानी होने पर उसे अपने जीवनसाथी से शेयर करना आपके लिए सही रहने वाला है|

कन्या:

आज का दिन कन्या राशि के लोगों के लिए बेहद ख़ास होने वाला है| नई शादीशुदा जिंदगी शुरू क्र रहे दम्पतियों को आज सन्तान सुख मिल सकता है| गृहस्थ जीवन खुशनुमा रहने वाला है| आज किसी पुराने दुश्मन से कहता होने की उम्मीद है| ऐसे में किसी से अनावश्यक वाद विवाद से बचे और काम होने तक बात करें| यात्रा करने के लिए आज का दिन थोडा कम अच्छा है ऐसे में अगर जरूरी न हो तो यात्रा करने से बचें|

तुला

अपकी राशि के लिए आज का दिन थोडा ख़राब रहने वाला है| आज आपका कोई पुराना दुश्मन अपने मंसूबों में कामयाब हो सकता है| लेकिन साथ ही किसी लम्बे वक्त से चली आ रही परेशानी से मुक्ति मिलने के भी योग हैं| किसी के लिए आज मन में बुरे ख्याल लाने से बचें| अपनी सेहत का खास ध्यान रखें| आर्थिक लाभ होने के नये दरवाजे खुलने की उम्मीद है| आज का दिन थोडा उतार चढाव लेकर आने वाला है|

वृश्चिक

आज का दिन आपकी राशि के लोगो का बिल्कूल सामान्य गुजरने वाला है| किसी की ज़िन्दगी में आज दखलंदाजी करने या किसी को राय देने से बचें| आज किसी करीबी ये फिर नजदीकी मित्र के व्यवहार में बदलाव आ सकता है| आज का दिन प्रेम सम्बन्धों मे मधुरता ला सकता है| आज आप अपने आवेश पर विशेष काबू रखें|

धनु

धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन थोडा ख़राब रहने वाला है| व्यापार और नौकरी जैसे मामलों में फैसले सावधानीपूर्वक लें| जीवन साथी के साथ सम्बन्धों में मामूली खित्पित होने की उम्मीद है| आज आपको ऐसे में हालातों को सम्भालना है और बात आगे बढने से बचाना है| आज किसी भी तरह के भावनात्मक फैसले लेने से दूर रहे| आज वाहन सम्बन्धी चोट लगने के असार हैं|

मकर

आज का दिन मकर राशि के लोगों के लिए काफी अच्छा रहने वाला है| आज आप अपने विरोधियों पर जीत हासिल क्र सकते हैं| पर आज कोई भी कदम उठाने से पहले सूझबूझ का इस्तेमाल करें| आज अगर कुछ न्य आरम्भ करने की सोच रहे हैं तो परिस्थितियाँ अनुकूल रहने वाली है| आज किसी अनजान व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है जो भविष्य में आपकी जिंदगी का हिस्सा बनने वाला है|

कुंभ

आज का दिन कुम्भ राशि के लोगों के लिए व्यापार के लिहाजे काफी अच्छा गुजरने वाला है| आज का दिन व्यापारिओं के लिए कोई बड़ा मुनाफा लाने वाला है| साथ ही आर्थिक लाभ होने के नये रस्ते बनने की भी पूरी सम्भावनाएं हैं| दाम्पत्य जीवन में प्यार बढ़ेगा| आज आपको बच्चों द्वारा कोई अच्छी खबर मिलने की उम्मीद है| आज आप अपनी सेहत पर काम से अधिक ध्यान दें|

मीन

मीन राशि के लोगों के लिए आज का दिन बेहद अच्छा गुजरने वाला है| विरोधी पक्ष के आज कमजोर होने की उम्मीद है| नौकरीपेशा लोगों के लिए आज भाग्योदय होने की उम्मीद है| कहीं पर फंसा पैसा मिलने की भी उम्मीद है| लेकिन ऐसे में आप फ़िज़ूल खर्च करने से बचे| ऐसा करना आपके लिए आर्थिक हानि को न्योता दे सकता है| आज घर की किसी सदस्य की सेहत में खराबी आने के असार है|