27 मार्च 2022 राशिफल: आज इन 5 राशियों के जीवन में भरेगा खुशियों का रंग, सूर्य देव कष्ट करेंगे दूर

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 27 मार्च 2022 राशिफल का राशिफल बताएंगे। राशिफल की मदद से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हो सके। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज आपको किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, आप इसकी जानकारी अपनी राशि अनुसार जानिए…

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका मन पूजा-पाठ में अधिक लगेगा। धार्मिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे।माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। व्यापार में धन कमाने के मौके मिल सकते हैं, जिनका लाभ उठाना चाहिए। अनुभवी व्यक्तियों से जान पहचान बढ़ेगी। आप अपनी बुद्धिमानी से रुके हुए कामों को पूरा कर सकते हैं। छोटे व्यापारियों का मुनाफा बढ़ता हुआ नजर आ रहा है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। दांपत्य जीवन में अगर कोई परेशानी चल रही है, तो उसका समाधान हो सकता है।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन मिलाजुला रहेगा। आज आप सामाजिक दायरे को बढ़ाने के लिए प्रयास कर सकते हैं। आसपास का वातावरण सकारात्मक नजर आ रहा है। नौकरी करने वाले व्यक्तियों को बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखने होंगे। घर के किसी बड़े बुजुर्गों की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। स्वास्थ्य को लेकर आप परेशान रहेंगे। कोई पुरानी बीमारी आपको चिंतित कर सकती है। बाहर के खानपान से परहेज करना होगा।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन काफी सकारात्मक नजर आ रहा है। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। अधूरे काम पूरे हो सकते हैं। काफी लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिलेगा। मानसिक चिंता दूर होगी। आप अपने अंदर नई ऊर्जा महसूस करेंगे। कार्य क्षेत्र में आगे बढ़ेंगे। व्यापारियों को नेटवर्क बढ़ाने में ध्यान देना चाहिए। विदेश में काम करने वाले व्यक्तियों का दिन अच्छा नजर आ रहा है। आपकी मेहनत रंग लाएगी।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आप परिवार वालों के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। करियर से जुड़े हुए व्यक्तियों के लिए दिन अच्छा नजर आ रहा है। व्यापारियों के ग्राहकों में बढ़ोतरी होगी। आप अपने व्यापार में मन मुताबिक लाभ कमाने में सफल रहेंगे। विद्यार्थियों को कठिन विषयों पर फोकस करना होगा। युवाओं को कैरियर में अच्छे विकल्प मिल सकते हैं। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन ठीक नहीं है। अधिक तेल मसाले वाली चीजों का सेवन मत कीजिए अन्यथा पेट खराब हो सकता है।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका मन काफी खुश नजर आ रहा है। कामकाज की योजनाओं पर आपका पूरा ध्यान रहेगा। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया है, तो वह वापस मिल सकता है। ऑफिस में प्रतिष्ठित व्यक्तियों से संपर्क बनेंगे। बड़े कारोबारियों का व्यापार बढ़ेगा तथा दैनिक आमदनी में बढ़ोतरी भी होने की पूरी संभावना है। आप किसी भी प्रकार के वाद-विवाद को बढ़ावा मत दीजिए। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। प्रेम जीवन में सुधार आएगा।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन काफी हद तक ठीक रहेगा। आज समाज और आसपास की घटनाओं को लेकर खुद को अपडेट रखने की जरूरत है। जो व्यक्ति कोई बड़ा निवेश करना चाहते हैं, उनको काफी सोच विचार करना होगा। दोस्तों की पूरी मदद मिलेगी। गुप्त शत्रु आपको परेशान करने की कोशिश करेंगे इसलिए सावधान रहें। अगर आप किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जा रहे हैं, तो उस दौरान वाहन प्रयोग में सावधानी बरतने की आवश्यकता है अन्यथा दुर्घटना होने की आशंका नजर आ रही है।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन पहले से बेहतर नजर आ रहा है। जरूरतमंदों की मदद करने के लिए आप तैयार रहेंगे। घर परिवार में चल रही परेशानियों का समाधान निकल सकता है। आपके द्वारा बनाए गए पुराने संपर्क फायदेमंद साबित होंगे। बच्चों की तरफ से टेंशन दूर होगी। दूर संचार माध्यम से खुशखबरी मिलने की संभावना है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। माता-पिता के साथ किसी मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आप अपने मनपसंद भोजन का आनंद ले सकते हैं। घर के बड़े बुजुर्गों की सेहत में सुधार आएगा। विवाह योग्य व्यक्तियों को अच्छे रिश्ते मिलेंगे।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन काफी महत्वपूर्ण नजर आ रहा है। लंबे समय से अटके हुए काम पूरे होंगे। जीवन में चल रही परेशानियां खत्म होंगी। घर परिवार का माहौल खुशहाल बना रहेगा। माता-पिता का आशीर्वाद मिलेगा। आप अपने अच्छे स्वभाव से दूसरों को प्रभावित कर सकते हैं। खास व्यक्तियों से संपर्क स्थापित होंगे, जिसका आगे चलकर आपको अच्छा लाभ मिलेगा। कामकाज की बाधाएं दूर होंगी। व्यापार में विस्तार संबंधित योजना बना सकते हैं। कारोबारियों की आमदनी में वृद्धि होने की संभावना है।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आप खुद को मानसिक रूप से हल्का महसूस करेंगे। आपको कुछ नया जानने का मौका मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। पदोन्नति के साथ वेतन में वृद्धि होने की खुशखबरी मिल सकती है। अनुभवी लोग आपका मार्गदर्शन करते नजर आ रहे हैं। व्यापारिक गतिविधियां पुनः शुरू होती हुई नजर आ रही हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। किसी पुरानी बीमारी से छुटकारा मिल सकता है। भाई बहनों से धन लाभ मिलने की उम्मीद है।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। बेकार की बातों पर ध्यान मत दीजिए। आपको अपने जरूरी कामों पर फोकस करना होगा। व्यापार के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ेगी, आपके द्वारा की गई यात्रा सफल रहेगी। किसी से भी बातचीत करते समय आपको अपने शब्दों पर ध्यान देने की आवश्यकता है। आयात-निर्यात से जुड़े हुए व्यापार में अच्छा लाभ मिलने की उम्मीद है। माता-पिता की सेहत में सुधार होता हुआ नजर आ रहा है। जीवनसाथी आपकी भावनाओं का सम्मान करेगा। प्रेम जीवन में चल रही परेशानियां खत्म होंगी। आप अपने साथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन पहले से बेहतर रहेगा। लेकिन आपको अपने गुस्से पर काबू रखने की जरूरत है अन्यथा किसी से वाद-विवाद हो सकता है। महत्वपूर्ण फैसले लेते समय सोच विचार जरूर करें। ऑफिस का वातावरण आपके पक्ष में रहेगा। बड़े अधिकारी आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। अधूरे काम पूरे हो सकते हैं। आप अपने कामकाज की योजनाओं में कुछ बदलाव करेंगे, जो आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगा। दूर संचार माध्यम से शुभ सूचना सुनने को मिलेगी, जिससे आपका मन हर्षित होगा। घर की आर्थिक स्थिति मजबूत बनाने में आप सफल रहेंगे। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपको अपने सभी कार्य योजनाओं के तहत पूरे करने चाहिए, इससे आपको अच्छा लाभ मिलेगा। शरीर में थोड़ी थकान और कमजोरी महसूस हो सकती है। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कारोबार की बिगड़ती स्थिति को धैर्य के साथ संभालना होगा, बड़े ग्राहकों से संपर्क बनाए। स्वास्थ्य पर ध्यान दीजिए। अचानक से स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है। घर के छोटे बच्चों के साथ हंसी-खुशी समय व्यतीत करेंगे। दोस्तों की मदद से आपको किसी जरूरी काम में सफलता मिलने के योग हैं।