28 अप्रैल 2022 राशिफल: आज ग्रह-नक्षत्र बना रहे विशेष योग, इन 4 राशियों को होगा आर्थिक लाभ

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 28 अप्रैल 2022 राशिफल का राशिफल बताएंगे। राशिफल की मदद से व्यक्ति अपने भविष्य से जुड़ी हुई उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों का पहले से अनुमान लगा सकता है ताकि किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हो सके। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज आपको किन-किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है, आप इसकी जानकारी अपनी राशि अनुसार जानिए…

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपको अपने व्यवहार पर संयम बनाए रखने की जरूरत है क्योंकि आपके परिवार के कुछ सदस्य आपके व्यवहार से परेशान रहेंगे। भाइयों के साथ वाद-विवाद होने की भी संभावना नजर आ रही है। बिजनेस करने वाले व्यक्तियों को अत्यधिक धन का निवेश करने से सतर्क रहना होगा। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने की योजना बना सकते हैं। आप अपने ऊपर नकारात्मक विचारों को हावी मत होने दीजिए। सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। अगर कोई व्यक्ति साझेदारी में व्यापार शुरू करना चाहते हैं, तो उन्हें आज पार्टनर पर भरोसा सोच-समझकर करना होगा। किसी भी प्रकार का निर्णय जल्दीबाजी में लेना उचित नहीं है अन्यथा नुकसानदायक रहेगा। कारोबार के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ेगी। आपके द्वारा की गई यात्रा सफल रहेगी। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन ठीक नहीं है। बाहर के खानपान से परहेज करने की जरूरत है। अचानक दूर संचार माध्यम से शुभ सूचना सुनने को मिलेगी, जिससे आपका मन हर्षित होगा।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन बेहद उत्तम नजर आ रहा है। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए व्यक्तियों को मन मुताबिक सफलता मिलेगी। आप अपने भविष्य को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने में सफल रहेंगे। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको अपनी मेहनत का उचित परिणाम मिलने वाला है। बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। मानसिक चिंता दूर होगी। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। बच्चों की तरफ से टेंशन खत्म होगी। काफी लंबे समय से अटका हुआ काम पूरा हो सकता है। दोस्तों की पूरी मदद मिलेगी।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज स्वास्थ्य संबंधित परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं, जिसके चलते आपके परिवार के सभी सदस्य परेशान रहेंगे। किस्मत से ज्यादा आपको अपनी मेहनत पर भरोसा करने की आवश्यकता है। व्यापार से संबंधित योजनाओं को बनाने में आप कामयाब रहेंगे और भविष्य में उनका लाभ मिलेगा। माता-पिता के साथ किसी मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। आपको अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखने की आवश्यकता है। विद्यार्थियों को कठिन विषयों पर फोकस करने की जरूरत है। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता पाने के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ेगी।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज नौकरी करने वाले व्यक्तियों के लिए दिन बहुत ही उत्तम नजर आ रहा है। वेतन में वृद्धि और पदोन्नति की शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। बड़े अधिकारियों का पूरा साथ मिलेगा। अधूरे काम पूरे होंगे। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया है, तो वह वापस मिल सकता है। पैतृक संपत्ति से संबंधित वाद-विवाद चल रहा है, तो उसमें आपको जीत मिलेगी। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। करियर में आगे बढ़ने के अच्छे मौके मिल सकते हैं।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपको कामकाज में कठिन मेहनत करनी पड़ेगी, तभी आप सफलता प्राप्त कर पाएंगे। वाहन के प्रयोग में सावधानी बरतें। यातायात नियमों का पालन करना बहुत ही जरूरी है। बैंकिंग सेक्टर से जुड़े हुए व्यक्तियों का आज ट्रांसफर हो सकता है। जो व्यक्ति अपने धन को निवेश करने की योजना बना रहे हैं, उन्हें किसी के कहने में आकर निवेश नहीं करना चाहिए। विवाह योग्य व्यक्तियों को अच्छे रिश्ते मिलेंगे। मानसिक चिंता कुछ कम हो सकती है। किसी से भी बातचीत करते समय शब्दों पर ध्यान दें। पिताजी का पूरा साथ मिलेगा।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आया है। जो व्यक्ति सरकारी नौकरी कर रहे हैं, उनको पदोन्नति मिलेगी। दूर संचार माध्यम से शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। धार्मिक कामों में आपका अधिक मन लगेगा। घर में मांगलिक कार्यक्रम के आयोजन पर चर्चा हो सकती है। विद्यार्थियों का दिन बेहतरीन रहेगा। आपको किसी प्रतियोगिता परीक्षा में मन मुताबिक रिजल्ट मिल सकता है। आपके स्वभाव से कुछ लोग प्रभावित होंगे। अनुभवी व्यक्तियों से संपर्क स्थापित हो सकते हैं, जो भविष्य में लाभदायक रहेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन सामान्य रूप से व्यतीत होने वाला है। व्यापार से जुड़े हुए व्यक्तियों को यही सलाह दी जाती है कि आप अपने व्यापार में किसी भी प्रकार का बदलाव ना करें अन्यथा मुनाफे में कमी आ सकती है। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। बाहर के खानपान से परहेज करने की जरूरत है। माता-पिता का आशीर्वाद मिलेगा। घरेलू जरूरतों के पीछे थोड़ा धन खर्च करना पड़ेगा। अचानक घर में मेहमानों का आगमन हो सकता है। घर के छोटे बच्चों के साथ मौज मस्ती भरा समय व्यतीत करेंगे।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपको कार्यक्षेत्र में सावधानी बरतने की आवश्यकता है। बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखें। आप अपने सभी जरूरी कार्य समय पर पूर्ण कीजिए अन्यथा बड़े अधिकारियों की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। बच्चों की शिक्षा को लेकर आप काफी चिंतित रहेंगे। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिलेगा। मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिल सकता है। प्रेम जीवन जी रहे व्यक्ति अपने साथी से अपनी कुछ समस्याओं को शेयर करेंगे।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा नजर आ रहा है। नौकरी से जुड़े हुए व्यक्तियों को किसी नई नौकरी का ऑफर आ सकता है, जो उनके लिए लाभदायक सिद्ध होगा। आपको कार्यक्षेत्र में कुछ नया सीखने का मौका मिलेगा। जो विद्यार्थी खेल प्रतियोगिता में भाग लेना चाहते हैं, तो उनमें वह सफलता अवश्य हासिल करेंगे। किसी भी प्रकार के वाद विवाद से बचना चाहिए। दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया व्यापार शुरू करने की योजना बन सकती है, जिसका भविष्य में अच्छा फायदा मिलेगा। अजनबी व्यक्तियों पर आंखें मूंदकर भरोसा मत कीजिए।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। जरूरी कामों की योजनाओं पर फोकस करने की आवश्यकता है। आप अपने किसी भी काम में जल्दीबाजी ना करें। नौकरी के क्षेत्र का माहौल सामान्य रहेगा। सभी के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखें। कोर्ट कचहरी के मामलों में जीत मिलेगी। जरुरी कामों में सफलता पाने के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ेगी। विद्यार्थियों को परीक्षा में मन मुताबिक परिणाम मिल सकता है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। आप अपने भविष्य से संबंधित कुछ योजनाएं बना सकते हैं। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन बेहद अच्छा नजर आ रहा है। बिजनेस करने वाले व्यक्तियों को अच्छा फायदा प्राप्त होगा। आप अपने सभी कार्य मन मुताबिक पूरे कर सकते हैं, जिससे आपका मन हर्षित होगा। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन अच्छा नजर आ रहा है। आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। खानपान में रुचि बढ़ेगी। परिवार वालों के साथ मनपसंद भोजन का आनंद ले सकते हैं। माता-पिता का आशीर्वाद और सहयोग मिलेगा। वाहन सुख की प्राप्ति होगी।